Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
publicuwatch24.com–बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में त्वरित न्याय की मिसाल पेश की गई है। एक पांच साल की मासूम बच्ची से रेप के मामले में बालोद पुलिस ने 48 घंटे में ही न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की गई। आरोपी राजकुमार सलाम को 87 दिन में ही कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।बालोद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर 2021 को बालोद थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने अपनी पांच साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार की रिपोर्ट…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और धोबी समाज के गुरू संत गाडगे की 23 फरवरी को जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के धोबी परिवार में जन्मे संत गाडगे महाराज ने पैदल यात्राएं की और जन-जन तक मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने अपने कीर्तनों के माध्यम से समाज को जातिवाद, अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए संत गाडगे के संदेश हमेशा सद्भाव, प्रेम और समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
हिंदू धर्म में शिव नवरात्रि मनाने की विशेष तौर पर परंपरा है। 1 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन पांच राशि वाले बेहद किस्मत वाले रहेंगे। इन पर भगवान शिवजी की विशेष कृपा रहेगी। भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सभी मनोकामना पूरी होंगी। आइए जानते हैं किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। महाशिवरात्रि पर यूं तो दिन भर भगवान भोले की पूजा-अचर्ना की जा सकती है, लेकिन रात्रि में पूजा का विशेष महत्व है। शिवरात्रि पूजा रात में एक या चार बार की जा सकती है। पूरी रात की अवधि को चार प्रहरों में बांटा गया है। इस दिन…
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन में जंग की बढ़ती आशंका के बीच सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी आज भारी गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1244.95 अंकों का गोता लगाकर आज 56,438.64 के स्तर पर खुला वहीं, निफ्टी 17000 के नीचे आ गया। डाऊ जोंस सोमवार को 232 अंक गिरकर 34079 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक में 1.23 फीसद यानी 168 अंकों की गिरवट रही। इस गिरावट की वजह से नैस्डेक 13548 के…
publicuwatch24.com-बिलासपुर। असिस्टेंट इंजीनियर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। असिस्टेंट इंजीनियर का नाम ज्ञान सिंह ध्रुव बताया जा रहा है। जिस हालत में शव मिला है, उसने कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे दिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है असिस्टेंट इंजीनियर ज्ञान सिंह ध्रुव सिंचाई विभाग में पदस्थ थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि असिस्टेंट इंजीनियर मानसिक रूप से परेशान थे, पिछले कुछ दिनों से परिवार के लोग भी इस बात को लेकर चिंतित थे। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले…
publicuwatch24.com-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का थम नहीं रहा है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दो महीने के अंदर 5 लोगों की मौत हो गई। ताजा मामला प्रतापपुर के मसगा की घटना है। गांव में घुसे दंतैल ने पूर्व सरपंच को कुचलकर मार डाला। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच का शव बरामद किया। इस घटना से एक बार फिर ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने के लिए नहीं पहुंची है। यहीं कारण है कि मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब दिन पर दिन घटते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 405 नए केस सामने आए हैं और 673 लोगों की मौत हो गई। कल 19 हजार 968 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं। देश में पिछले दिन 37 हजार 901 लोग ठीक हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 81 हजार 75 हो गई है। वहीं,…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं कस्तूरबा गांधी की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका ‘बा‘ ने निभाई। बापू के संघर्ष की गाथा को ‘बा‘ के योगदान के बिना पढ़ना सदैव अधूरा लगता है।
मुंगेली जिले में 23 फरवरी को आयोजित कोविड-19 के टीकाकरण महाअभियान की सफलता के लिए प्रभारी कलेक्टर अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
publicuwatch24.com-मुंगेली। जिले के प्रभारी कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्हांेने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी ली और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। प्रभारी कलेक्टर अग्रवाल ने कोविड-19 की संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु की जा रही कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। इस महामारी को मात देने के लिए कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने कहा कि 18 व 18…
जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह जांजगीर तहसील कार्यालय का बनेगा नया भवन सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आबंटित की जाएगी- प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल publicuwatch24.com-जांजगीर-चांपा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि सभी अधिवक्ता गरीबों को सहज, सरल और सुलभ न्याय मिले,इसके लिए सकारात्मक सोच से काम करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ की समस्याओं, मांगो के निराकरण की सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। बार एसोशिएशन और अधिवक्ता संघ को साधन संपन्न बनाया जाएगा। वे आज जिला न्यायालय परिसर स्थित सभागार में जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से…