Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में निकला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का कराता है स्मरण : मुख्यमंत्री साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- कलेक्टर ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- भारी बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 500 मीटर के विशाल तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
- स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों ताकि कृषकों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न हो। किसानों को सुगमता से धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द किया जाए। प्रभारी सचिव शर्मा ने कहा कि कोचियों एवं अवैध धान विक्रय-परिवहन पर निगरानी रखे एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खरीदी में धान की गुणवत्ता…
publicuwatch24.-रायपुर। अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग ₹33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (Investment Letters) प्रदान किए।छत्तीसगढ़ को मिले इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 14,532 से अधिक नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। उल्लेखनीय है कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद से अब तक छत्तीसगढ़ को कुल ₹7.83 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अहमदाबाद में आयोजित…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में वे देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हमारी उद्योग नीति बहुत अच्छी है। छत्तीसगढ़ देश के बीच में है और छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में खनिज है। उद्योग के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। जो भी 8 कंपनी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं हम उनका स्वागत करते हैं। आह्वान करते हैं कि सभी एक बार जरूर छत्तीसगढ़ आएं।”…
publicuwatch24.-धमतरी। एसपी के निर्देशन एवं डीएसपी.(ट्रैफिक) एवं ट्रैफिक इंचार्ज द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर संचालित यात्री बसों एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी यात्री वाहनों में लगे सुरक्षा उपकरणों – प्राथमिक उपचार पेटी (First Aid Box), अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher), तथा आपातकालीन द्वार (Emergency Exit) की स्थिति की जांच की गई। विशेष रूप से बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बस में कम से कम दो अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें। वाहन में ज्वलनशील पदार्थ जैसे…
publicuwatch24.-रायपुर। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला ने विदेश की भूमि पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम में NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें राज्य के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक आभूषणों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस स्टॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और हस्तशिल्प की विविधता को प्रदर्शित किया गया,…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत सोनी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्य सेवा संगठन परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नरेन्द्र शुक्ला ने राष्ट्रीय टीम के अनुमोदन के बाद, प्रशांत सोनी को संस्था की युवा समिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रशांत सोनी के जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है, जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है।
publicuwatch24.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण को देखते हुए नक्सलियों ने एक बार फिर पत्र जारी किया है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि, उनका संघर्ष जारी रहेगा और वे किसी भी स्थिति में हथियार नहीं डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोनू और सतीश को दोबारा गद्दार और पार्टी विरोधी करार दिया है। नक्सलियों ने लिखा कि, दोनों ने अपने पद और जिम्मेदारी का दुरुपयोग किया तथा निचले कैडर को भटकाने का प्रयास किया। इन दोनों ने केंद्रीय कमेटी की नीतियों को कमजोर करने और संगठन को बदनाम करने की साजिश रची है। पत्र…
publicuwatch24.-दुर्ग। जिले के शंकर नगर में एक दिन पहले युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मात्र कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद मोहन नगर पुलिस ने इलाके में अपराधियों का जुलूस निकाला। इस दौरान अपराधियों को लगातार डंडे से पीटते भी रहे। पुलिस ने अपराधियों से नारे लगवाए। अपराधियों ने क्राइम करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है नारे लगाए। थाना मोहन नगर क्षेत्र के अंतर्गत 9 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा पर तीन युवकों तुषार, चंदन…
publicuwatch24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कोटा स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कृत किया तथा चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सांसद अग्रवाल ने कहा, खेल का मैदान खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास करता है। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा और उत्साह भरते हैं। इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खेलों को बढ़ावा देना ही युवा शक्ति को सही दिशा देना है।
publicuwatch24.-रायपुर। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने अमित बघेल का समर्थन किया है। समिति अध्यक्ष रूपनलाल चंद्राकर, सचिव कामता प्रसाद रात्रे, प्रवक्ता गिरधर पटेल ने समर्थन पत्र में कहा कि अमित बघेल को गिरफ्तार करना तो दूर एक खरोंच भी आई तो समिति उग्र आंदोलन करेगी। समर्थन पत्र में नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने लिखा है…महान सपुत छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टया श्रध्देय खूबचंद बघेल जी के सुयोग्य नाती अमित बघेल जी अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी } छत्तीसगढ़ियों को शासन-प्रशासन, उद्योग-व्यापार में भागीदारी. हक-अधिकार दिलाने, सदैव संघर्षरत हैं, इसी तारतम्य में उनका कहना है कि…