Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलते देख प्रदेश के भाजपा नेताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसका इजहार करते हुए कहा कि बिहार का वातावरण समझ में आ रहा है. बिहार में भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने वाली है. बिहार की जनता ने सुशासन और विकास को चुना है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया में गणना पत्रक बांटने के आरोप पर कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे. नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी फॉर्म लेकर घर-घर…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। राज्य और केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ अब महासमुंद जिले के हजारों परिवारों के लिए संबल बन चुकी हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि कोई भी बुजुर्ग, दिव्यांग या निराश्रित व्यक्ति जीवन के अंतिम पड़ाव पर असहाय महसूस न करे। सितम्बर 2025 तक जिले में कुल 99 हजार 381 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 34,310, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 9,997, तथा राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 973 हितग्राही लाभान्वित हुए…

Read More

publicuwatch24.-बालोद। कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। संत शिरोमणि संत नामदेव की 755वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. इसी कड़ी में रविवार 9 नवंबर2025 को नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा समाज के युवा-युवति प्रकोष्ठ जिला शाखा रायपुर के तत्वाधान में 1नवंबर से 9दिवसीय जयंती प्रकाश पर्व का समापन भव्य आयोजन के उपरांत किया गया l कालीबाड़ी स्थित रविंद्र मंच के मंगल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन विविध प्रतियोगिताओं के साथ समाज के इस महती आयोजन कार्यक्रम का समापन किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके का वीडियो पहली बार सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में वह मंजर कैद हुआ है जब विस्फोटक लदे कार में जोरदार धमाके ने 12 लोगों की जिंदगी छीन ली और बहुतों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। सीसीटीवी फुटेज पर 10 नवंबर 2025 की तारीख है तो समय 18:50:52 सेकेंड दिखता है। अंधेरा हो चुका है और चौराहे पर काफी ट्रैफिक है। बाइक, कार और ऑटो की कतारें हैं। ट्रैफिक सिग्नल भी ग्रीन हो चुका होता है और गाड़ियां धीमे-धीमे आगे बढ़ रही हैं तभी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/गुजरात। अहमदाबाद में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुजरात के उद्योग समूह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के गुजरात आगमन पर हार्दिक स्वागत किया। उद्योगपतियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत समृद्ध और सुविधाजनक राज्य है, जहाँ निवेश के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं। उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने में रुचि रखते हैं। मुख्यमंत्री साय ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है और राज्य सरकार हर उद्योगपति को पूरा सहयोग देगी। वाडीलाल ग्रुप छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाएगा, इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित वाडीलाल ग्रुप…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट रहीं श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी एवं उनके परिजनों के साथ अपने निज निवास पर आत्मीय भेंट की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उन्हें शौर्य के प्रतीक के रूप में गदा भी भेंट किया। जिसपर आकांक्षा ने हर्ष पूर्वक अपने विश्वकप के फाइनल मैच में गदा से जुड़ा एक वाक्या शेयर करते हुए बताया कि वे भी हनुमान जी की भक्त हैं और आखरी मैच में खिलाड़ी राधा यादव और क्रांति गौड़ पूरे समय हनुमान चालीसा का पाठ…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में भाजपा के यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच विवाद हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और पार्टी की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और समर्थक उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे। दरअसल, बिलासपुर में आज बीजेपी ने यूनिटी मार्च का आयोजन किया था। तिफरा से यात्रा निकली ही थी कि बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे आपस में भिड़ गए। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में सोमवार शाम हुए ब्लास्ट की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को छत्तीसगढ़ से जुड़ा एक सुराग मिला है। एजेंसियों की जांच में यह सामने आया कि ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त एक कार छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सिर्री गांव निवासी के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि, राहत की बात यह है कि धमाके में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त मारुति कंपनी की कार का नंबर सीजी 04 पीवाई 6021 है। यह कार सिर्री गांव के रहने वाले प्रशांत बघेल के छोटे भाई हिमांशु बघेल के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार के मालिक हिमांशु…

Read More