Author: admin

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में चोरी के आरोप में केक की दुकान चलाने वाले व्यापारी ने एक विक्षिप्त युवक की पाइप से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पिटाई कर रहा है और भीड़ उसे देख रही है। दुकान संचालक ने कहा कि इसने दुकान में मोटर चोरी की कोशिश की है, सफल नहीं हो पाया। मोटर हटाने से दुकान में पानी भर गया और दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना सदरबाजार के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को दी बधाई। उन्होंने कहा है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित और पूर्ण अवसर प्रदान करें।

Read More

K.W.N.S.-नई दिल्ली: देश और दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिला उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला कन्या क्रमांक-2 जगदलपुर की-1 गाइड छात्राएं कुमारी ईशालाल एवं कुमारी दिव्या नाग ने नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट भारत स्काउट्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण के पंचमढ़ी में 27 फरवरी से 03 मार्च तक 5 दिवसीय तक आयोजित पर्वतारोहण, आपदा प्रबंधन व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण एवं साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर इस संस्था को गौरवान्वित किया है। इस प्रशिक्षण शिविर में बस्तर जिले से 12 स्काउट्स एवं 12 गाइडस तथा 01 स्काउटर एवं 01 गाइड सम्मिलित हुए थे। इसके अलावा बस्तर संभाग से कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर से भी प्रतिभागी शामिल हुए थे। वहां उन्होंने साइक्लिंग, क्लाइ विल्ंग…

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर जिले के ग्राम पालकी में मॉं दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह की महिलायें कोदो-कुटकी प्रसंस्करण कार्य से जुड़कर अपनी आमदनी में इजाफा कर रही है। समूह की महिलाओं से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उनके समूह में 10 महिलायें सक्रिय होकर काम कर रही है। महिलाओं ने बताया कि समूह में जुड़ने के पहले वे कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल में रोजी-मजदूरी का काम करती थी, जिसमें उन्हें 120 से 150 प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलती थी, जो की जीवन यापन के लिए पर्याप्त नहीं था। इसके अलावा घर के आवश्यकता की पूर्ति हेतु गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) हितग्राही के तौर पर निजी भूमि में निर्मित कुएं ने परिवार के हालात बदल दिए हैं। पहले केवल चार एकड़ कृषि भूमि के भरोसे जीवन-यापन करने वाला परिवार कुएं की खुदाई के बाद अब धान की ज्यादा पैदावार ले रहा है। पानी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए परिवार ने ईंट निर्माण के व्यवसाय में हाथ आजमाया। इस काम में परिवार को अच्छी सफलता मिल रही है। ईंटों की बिक्री से पिछले तीन वर्षों में परिवार को साढ़े तीन लाख रूपए की आमदनी हुई है। इससे वे ट्रैक्टर खरीदने के…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में होंगी पुरस्कृत K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ की दो टीकाकरण कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कबीरधाम की सुश्री पिंकी खरे और रायगढ़ की श्रीमती प्रमिला देवांगन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 8 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में कोरोना नियंत्रण में टीकाकरण कर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए देश भर से चयनित महिला…

Read More

गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद K.W.N.S.-रायपुर। गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। लाल चंदन का पौधा लगाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आंध्रप्रदेश के पीलूर से धरदबोचा है। दरअसल कुनकुरी थाना के घटमुण्डा निवासी पंकज चौहान ने चंदन पौधे के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, आंध्रप्रदेश निवासी एम लोकेश, पी वासुदेव चंदन पौधा बेचने के नाम पर घटमुण्डा आए थे। इस दौरान दोनों ने पीड़ित को लालच दिया कि, अगर वो अपने खेत मे चंदन पौधा खरीदकर लगाते हैं तो इसके बदले में उनके खेत मे बोर,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला सम्मेलन में कौशल्या मातृत्व योजना की हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित कर इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाते है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 05 से 08 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है।

Read More