Author: admin

K.W.N.S.-गरियाबन्द। प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से आठ महीने की गर्भवती नाबालिग को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, धमनी गनौद मंदिर हसौद निवासी बालकृष्ण यादव (23 वर्ष ) का नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी उसे भगाकर ले गया था. मामले में पीड़ित परिजनों ने राजिम पुलिस थाने में 10 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी. राजिम पुलिस तीन महीने बाद जाकर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पाई. गरियाबंद साइबर सेल…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर साढ़े 12 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चौथी बार बजट पेश करेंगे। राज्य सरकार के बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। खासकर कर्मचारी और युवा वर्ग को। वहीं राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ नई योजनाएं इस बजट में ला सकती है। मुख्यमंत्री के बजट पेश करने से पहले प्रश्नकाल में पंचायत, उच्च शिक्षा, खेल और उद्योग विभाग से संबंधित सवाल विधायक पूछेंगे। इसके साथ मजदूरों की दो बेटियों के…

Read More

K.W.N.S.- युद्ध विनाश का कारण बनते हैं, लेकिन कभी-कभी वे अपरिहार्य हो जाते हैं। जैसे 1971 का बांग्लादेश युद्ध। यह याद रखें कि आज जो अमेरिका और ब्रिटेन यूक्रेन पर रूस के हमले पर भारत को अपने पक्ष में लाना चाहते हैं, उन्होंने 1971 में किस तरह पाकिस्तान की सैन्य सहायता करने की कोशिश की थी। इन दिनों अमेरिका एवं उसके साथी देश और इन देशों का अधिकांश मीडिया पुतिन को खलनायक साबित करने में जुटा है। नि:संदेह यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन नहीं किया जा सकता। इस हमले ने यूक्रेन में तबाही मचाने के साथ विश्व…

Read More

K.W.N.S.- राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा लगातार चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड और अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग एण्ड की संपत्ति की नीलामी से प्राप्त कुल 1 करोड़ 58 लाख 39 हजार 419 रूपए की राशि जल्द ही निवेशकों को लौटाई जाएगी. इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने के लिए कड़ी…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। पिछले महीने की 9 तारीख को वनांचल क्षेत्र पसान थाने में गांव रानी अटारी के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था. जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी. यह शव 4 से 5 दिन पुराना था. जिसे झाड़ियों में छुपा दिया गया था, तब पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगे थे. हत्या के इस मामले में पुलिस को अब जाकर एक महीने बाद सफलता मिली है. ब्लाइंड मर्डर केस के इन मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस के अनुसार चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल K.W.N.S.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड से सुबह 7 बजे महिलाओं द्वारा जनजागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की। यह रैली शंकर नगर केनाल रोड (राजातालाब) होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची तथा बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में वापस लौटकर समाप्त हुई। रैली में एनएसएस, एनजीओ, विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों में ‘आधी आबादी’ यानि महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। मनरेगा में अकुशल श्रमिक के रूप में काम करने वालों में करीब 51 प्रतिशत महिलाएं हैं। कार्यस्थल पर काम की नाप-जोख और श्रमिकों के प्रबंधन का काम देखने वाले मेटों में महिला मेटों की भागीदारी 59 प्रतिशत है। मेट के रूप में गांव की महिलाएं कार्यस्थलों पर बदली हुई भूमिका में नजर आ रही हैं। पहले केवल मजदूरी करने तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब मेट के तौर पर श्रमिकों के प्रबंधन के साथ ही कार्यस्थल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश की महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें कोविड टीकाकरण में उल्लेखनीय योगदान हेतु दूरदराज के मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं स्व सहायता समूह की सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आज बूढ़ा तालाब स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ ने धरना दिया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इनका समर्थन करने पहुंचे। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ ने अपने नियमितीकरण और छटनी के विरोध में यह धरना दिया था । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने भाषण में कहा कि हमारे शासनकाल में हजारों अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया गया था और किसी भी कर्मचारी क्षेत्र में किसी कर्मचारी की चटनी नहीं हुई थी। हमने विधानसभा में भी इस मुद्दे को आज रखा और आगे भी सरकार के सामने इस मुद्दे…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता एवं यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जोव जकारियाह के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय होटल के सभागार में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष से महिला और बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर संचालित जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्षभर चलाये गए अभिव्यक्ति अभियान को संकलित करते हुये एक डोजियर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम…

Read More