Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। नगर में 5 अप्रैल की रात हुए एक विक्षिप्त व बुजुर्ग महिला की हत्या नगर के वार्ड नंबर 9 निवासी किशन यादव ने ही की थी। हत्या से पहले उसने महिला जहां सोई थी, वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। यहां महिला के विरोध करने पर वह सफल नहीं हो सका, तो दूसरी बार वह उसे खींचते हुए अपने साथ ले गया। उसके साथ मारपीट की। उसके बाल पकड़कर दोनों हाथ से घ्ासीटते हुए उसे एक खाली प्लाट के पास ले गया। वृद्धा उसका विरोध नहीं कर सकी इसके बाद उसने दुष्कर्म किया । विरोध्ा करने पर मुंह और आंख…
K.W.N.S.-रायपुर। अमेरिका की प्रतिष्ठित न्यूज मैग्जीन और वेबसाइट न्यूजवीक ने भारत के 100 श्रेष्ठ अस्पतालों में दिल्ली एम्स को पहला और एम्स रायपुर को 33 वां स्थान प्रदान किया है। कोविड-19 महामारी के समय भी अन्य बीमारियों के रोगियों को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं दिलाने के लिए एम्स रायपुर को यह स्थान मिला है। इसमें देश के सरकारी और निजी दोनों चिकित्सा संस्थानों को शामिल किया गया था। एम्स रायपुर को 69.70 प्रतिशत स्कोर के साथ यह स्थान प्रदान किया गया जबकि एम्स दिल्ली ने 87.80 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया। न्यूजवीक मैग्जीन द्वारा दुनियाभर के 27 विकसित और विकासशील देशों में…
K.W.N.S.-रायपुर। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते 2 अंतर्राज्यीय सटोरिया को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर जय हिन्द कालोनी स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति राॅयल चैलेन्जर्स बैंगलोर बनाम मुम्बई इंडियन्स मैच के दौरान ऑन-लाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी…
K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल उइके ने भी राष्ट्रपति श्री कोविंद को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने भी छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रभु राम के ननिहाल के रूप में सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। वनवास काल में प्रभु राम ने यहाँ लम्बा वक्त बिताया। यहां के ऋषियों के आश्रम, प्रकृति के मध्य वनवास काटा, इसलिए यहाँ की जनश्रुतियों, लोककथाओं और आम जनजीवन में राम रचे-बसे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनमान्यताओं का सम्मान करते हुए और भगवान प्रभु राम के ननिहाल प्राचीन दक्षिण कौशल और वर्तमान छत्तीसगढ़ में राम पथ वनगमन पर्यटन परिपथ की परियोजना तैयार की। इस परियोजना में राम वनगमन मार्ग से जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को सजाने, संवारने और इन्हें…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रेल मिनिस्ट्री से 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रदद् करने के फैसले पर तुरंत संज्ञान लेने और ट्रेनें बहाल करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि-“हद है. रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजरअंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि इसके पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लोकल ट्रेनों का परिचालन यथावत् जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन…
K.W.N.S.-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के देव सागर मोड़ भटगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में धोबनी डीह से भटगांव जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक छोटा हाथी पिकअप वाहन से बचने के चक्कर में ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें बीच में बैठा 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम नमन टंडन बताया जा रहा है। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। मोटरसाइकिल में सवार तीनों बालक नाबालिक हैं। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया। और कहा – कांग्रेस के झंडे पर सबसे पहला भगवा ही रंग है, दूसरा सफेद और तीसरा हरा है. हमारा रिप्रेजेंटेशन पूरे देश और समाज का है. ये लोग भी हरा रंग रखे हुए हैं, लेकिन उसमें शांति नहीं है, क्योंकि बीच का सफेद रंग (शांति) गायब है, इसलिए अशांति फैलाते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि रंगों से कोई फर्क नहीं पड़ता सात रंगों से विभिन्न रंग बने हैं, प्राकृतिक रंग हरा है. भगवा रंग त्याग और…
K.W.N.S.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में नाबालिग और एक शख्स की मौत हो गई है. दुर्घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार है. दोनों मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
K.W.N.S.-कोंडागांव। रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार डस्टर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में वाहन चालक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों पति- पत्नी को कोंडागांव जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में जिस युवक की मौत हुई है उसकी महज 1 महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसा कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, केशकाल का रहने वाला लोकेश पिल्ले अपनी डस्टर…