Author: admin

K.W.N.S.-गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 मार्ग में आज गरियाबंद के तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले पुल को जमकर ठोकर मारी और पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में घुसकर पेड़ से जा टकराया जिससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। मिलीं जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज चार किलोमीटर दूर गरियाबंद मार्ग में यह घटना सुबह तड़के चार बजे के आसपास की बताई जा रही है तथा वाहन में सवार आठ लोगों में छः लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रराभिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है.…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। ट्रेक्टर नदी से रेत लोड कर निकला था तभी बालक उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने सिविल लाईन थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के धुरी पारा में रहने वाले ऑटो चालक राम कृपाल साहू का 12 वर्षीय पुत्र मुकेश साहू 7 वी कक्षा का छात्र है। दो भाइयों में मुकेश बड़ा है, उसका भाई 5 वी कक्षा का…

Read More

K.W.N.S.-गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम सिनापाली में जयराम नागेश के घर सुबह खाना बनाते वक्त आग लग गई है. परिवार के महिला सदस्य लकड़ी के चूल्हे से भोजन बना रहे थे. तभी आग ने घर के कवेलू को अपने चपेट में ले लिया. इस मामले में सरपंच बिंदिया अग्रवाल के पति सुधीर ने बताया की जयराम के घर से जुड़े मोहल्ले में 50 से भी ज्यादा कवेलू मकान है. आग पर फिलहाल काबु पा लिया गया है. आग बुझाने के इस अभियान में बुजुर्ग महिला बच्चे भी जुट गए थे. घण्टे भर में आग पर काबू पा लिया…

Read More

k.W.N.S.-नारायणपुर। माओवादियों ने रायनार गांव के पास पेड़ काटकर सड़क को जाम कर दिया. धनोरा और ओरछा पुलिस ने पेड़ हटाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल किया. ओरछा मुख्यमार्ग में रायनार के पास मंगलवार की रात दो बड़े पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही रुकने के साथ ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही धनोरा और ओरछा से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. आसपास इलाके में सर्चिंग करने के बाद सुबह करीब 9 बजे रास्ते से पेड़ हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल किया गया. एसपी सदानंद कुमार का…

Read More

K.W.N.S.-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। अवैध रेत खनन व परिवहन पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 8 ट्रेक्टर को जब्त कर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर खनिज विभाग को सौंपा है. पुलिस की कार्रवाई से रेत माफिया में दहशत देखने को मिल रहा है. अवैध रेत परिवहन की लगातार मिल रही शिकायत पर यातायात शाखा, थाना पेंड्रा, चौकी कोटमी की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए ग्राम सिलपहरी थाना पेंड्रा से 8 ट्रैक्टरों को अवैध तरीके से रेत खनन एवं परिवहन करते पाया गया. इन सभी ट्रेक्टर को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा गया है. राज्य…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों के विकास के प्रचलित मापदंडों में सांस्कृतिक उत्थान के तत्वों को भी शामिल किए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रांसफार्मेशन अॉफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (टीएडीपी) के मॉनिटरिंग इंडीकेटर में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया व एनीमिया में कमी, वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, लोक कला, लोक नृत्य तथा पुरातत्व का संरक्षण-संवर्धन, जैविक खेती, वनाधिकार पट्टे आदि को शामिल किया जाना चाहिए। बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है – मुझे यह कहते हुए खुशी है कि इन सभी मापदंडों पर…

Read More

K.W.N.S.-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मंगलवार को वोटिंग जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पार्षद चुनाव में भी जिला बनाने की बात करते हैं। भाजपा अच्छे वोटों से खैरागढ़ उपचुनाव जीतेगी। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर खैरागढ़ वासियों में काफी उत्साह दिख रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान हो रहा है। कांग्रेसी अपने पक्ष में मतदान के लिए गुंडागर्दी कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा – नाच…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी घोषणा के अनुरूप राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास, शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना और स्मारक निर्माण तथा बूढ़ादेव स्थल के विकास के लिए 65 लाख रुपए की राज्य राशि वीर मेला आयोजन समिति को प्राप्त हो चुकी है। प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 6 ग्राम पंचायतों से आए सरपंचगण ने सौजन्य मुलाकात की । इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे । उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में सीसीरोड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने सरपंचों को उचित पहल का आश्वासन दिया। सरपंचों में ग्राम पंचायत बगबुड़ा से पुष्पा कंवर, ग्राम पंचायत कुकरीचोली से दीप्ति कमल, ग्राम पंचायत सेमीपाली से चमेली कंवर, ग्राम पंचायत नकटीखार से कुमारी रूपा तिर्की, ग्राम पंचायत देवरमाल से श्रीमती नंदनी कंवर और ग्राम…

Read More

K.W.N.S.-नई दिल्ली। पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक देर शाम तक पीएल पुनिया का नियुक्ति आदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी हो सकता है. पीएल पुनिया वर्त्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी है. अब इनकी जगह भी देर रात तक या कल तक नई नियुक्ति हो जाएगी. ज्ञात रहे की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया अपनी विधानसभा क्षेत्र में चौथे नंबर आए थे और कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई थी. राजनीतिक पंडितों के…

Read More