Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री साय ने कैप्टन अभिमन्यु की पूज्य माताजी परमेश्वरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप, अधीक्षण यंत्री यूके धलेंद्र, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट प्रमित चोपड़ा इंदौर में अध्ययन सह भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ की संपूर्ण स्वच्छता की मुहिम को बल देने के उद्देश्य से राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा इंदौर नगर निगम में यह दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से प्राप्त अनुभव से प्रतिभागी छत्तीसगढ़ के शहरों में नवाचार एवं सतत शहरी विकास को नई दिशा दे सकेंगे। प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के महापौर, आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों के लिए दो…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल से नई पीढ़ी अवगत रहे इस उद्देश्य से भाजपा आज संविधान हत्या दिवस मना रही है. इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि आपातकाल और 1984 का सिख दंगा, ये दोनों घटनाएं कांग्रेस के ताज में नगीने हैं. कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र की हत्या, असुरक्षा और विरोधियों की हत्या शामिल है. यह बात इस पीढ़ी को जानना जरूरी है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया कि आखिर मानव अधिकार क्यों निलंबित किए गए. सत्ता में आने के लिए कांग्रेस आज माफी मांगे उससे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्य क्षेत्रीय परिषद ने ठोस योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास में परिषद की भूमिका निर्णायक…

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आधारभूत संरचना के विकास को नया आयाम मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सतत् प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 48 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से जिले में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। प्रमुख स्वीकृत कार्यों में एन.एच. 43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली बनारस रोड तक 5 किलोमीटर लंबे पहुँचमार्ग का निर्माण कार्य, जिसकी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में शामिल हुए। सीएम साय ने बैठक की जानकारी देते बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद” के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आज वाराणसी में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में सहभागिता की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। बैठक में राज्यों के बीच…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा स्थल का निरीक्षण किया। आज सचिन पायलट ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को कांग्रेस पार्टी राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘‘किसान, जवान, संविधान’’ सभा का आयोजन करने जा रही है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी संबोधित करेंगे। सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की सक्रियता तथा विभिन्न मुद्दों पर किये जा रहे आंदोलनों की सराहना किया…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह के बीच प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बैज और डॉ महंत की तारीफों के पुल बांधते हुए दावा किया कि कोई लाख कोशिश कर ले, कांग्रेस में मतभेद नहीं है। पायलट ने 7 जुलाई को प्रस्तावित रैली-सभा की जानकारी दी। उन्होंने कहा सभा सांईस कालेज मैदान में होगी।इसका नाम किसान-जवान-संविधान सभा है। पायलट ने प्रदेश अध्यक्ष बैज को धन्यवाद दिया कि उन्होंने पदयात्रा के माध्यम से जनता की आवाज को सडक़ों पर लाया…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। जिले के पुरानी बस्ती स्थित जामा मस्जिद में सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। 22 जून की रात साढ़े 9 बजे बैठक हो रही थी। तभी बहस बढ़ी और और लोग मारपीट पर उतर आए। इसका CCTV भी सामने आया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। लईक मोहम्मद ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रागिब, मोहम्मद राशिद, अब्दुल्ला और शेख सरफराज पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की है। लईक मोहम्मद के मुताबिक, डॉक्टर शेख इश्तियाक…

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी…

Read More