Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ।अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। 26 जून 2025 को हिंदी कविता जगत ने अपने हास्य और व्यंग्य के एक स्तंभ को खो दिया। प्रसिद्ध कवि, व्यंग्यकार और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुरेंद्र दुबे अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी रचनाएं, मंचीय प्रस्तुतियाँ और जीवनदृष्टि हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। परिजनों ने दिल का दौरा पड़ने से डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन होने की पुष्टि की है। व्यक्तित्व और प्रारंभिक जीवन डॉ. सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के बेमेतरा नामक स्थान में हुआ। पारंपरिक पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. दुबे ने आयुर्वेदिक चिकित्सा को अपना पेशा बनाया, लेकिन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आदत बन गई है कि वे किसी मुद्दे को उठाकर चर्चा से किनारा कर लेते हैं। यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी चुनाव हारने के बाद वे ईवीएम और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। अरुण साव की यह प्रतिक्रिया उस घटनाक्रम के बाद आई है जब राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से सवाल किए थे। इसके जवाब में चुनाव आयोग ने उन्हें आमंत्रित करते हुए खुली चर्चा के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महापौर मीनल चौबे इंदौर दौरे से लौटकर रायपुर को भी इंदौर की तरह साफ़ स्वच्छ रखने की बात कही । अब से कुछ देर पहले पत्रकारों से चर्चा में कहा कि रायपुर में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगेगी। चौबे ने कहा कि रायपुर में अब गीला और सूखा कचरा को अब सख्ती से अलग अलग कलेक्शन कराया जाएगा ।रायपुर में सारी खुली नालियां अब होगी कवर। इन सभी कार्यों की निगरानी और संचालन का जिम्मा महिलाओं के एनजीओ को दिया जाएगा।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। हार्टअटैक से उनके निधन की खबर है। एसीआई में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ है। परिवार के करीबी ने उनके निधन की पुष्टि की है। पद्मश्री सुरेंद्र दुबे न सिर्फ छत्तीसगढ़ के ​कवि थे बल्कि वे एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े कवि के रूप में भी जाने जाते थे। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही सुरेंद्र दुबे को हार्टअटैक आया था, जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र दुबे की निधन की खबर के बाद रायपुर कलेक्टर मेकाहारा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा 29 जून 2025, दिन रविवार को चेंबर भवन में आयोजित होने वाले विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर के पोस्टर का आज चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी और चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने संयुक्त रूप से विमोचन किया। यह मेगा स्वास्थ्य शिविर समाज के सभी वर्गों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांचें और परामर्श उपलब्ध होंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर, चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने स्वास्थ्य शिविर के महत्व पर प्रकाश…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। बिजली की समस्या से बस्तर को निजात मिलती नहीं दिख रही है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई है। आलम ये है कि रोजाना 8 से 10 बार बिजली गुल हो रही है। इसके साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई है। बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को राहत देने बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। हाल में मानसून पूर्व मेंटेनेंस के तहत बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस अभियान भी चलाया, लेकिन आलम ये है कि इस मेंटेनेंस के बावजूद उपभोक्ताओं की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों की जानकारी ली। विशेष रूप से उन्होंने अपने गोद लिए ग्राम सोनपुरी में संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि, उद्यानिकी और जल जीवन मिशन जैसे बुनियादी सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुँचना चाहिए, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सभी शासकीय भवनों जैसे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर में मलेरिया अब गए दिनों की बात हो गई सरकार के ज़बरदस्त मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को बस्तर के प्रत्येक गाँव के स्तर पर सुचारु रूप से चलाया गया। जिसकी वजह से सरकार की मंशा के अनुरूप बस्तर में मलेरिया पर क़ाबू पाया जा रहा है। सरकार का अथक प्रयास रंग ला रहा है। लगातार सरकार की योजनाओं को बस्तर जैसे विशाल क्षेत्र में कर्मठता और ईमानदारी से लागू कराने का उद्देश लेकर सरकार ने जो कार्यक्रम चलाया। जिसकी वजह से आज बस्तर मलेरिया उन्मूलन की दौड़ में आगे निकल रहा है। बस्तर के लिए राज्य की सरकार…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। चंडी मंदिर कुरूद चोरी मामले में अहम सुराग मिले है, जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है। एसपी धमतरी के निर्देश पर पुलिस की गठित चार टीमों ने लगातार मेहनत कर अहम सुराग जुटाए है, सायबर टीम का विशेष योगदान है। बता दें कि 22 जून की रात अज्ञात चोरों ने कुरुद के प्रसिद्ध चंडी मंदिर को निशाना बनाते हुए माता की मूर्ति से रानी हार, चरण पादुका, मुकुट, कुंडल और मंदिर में रखी दान पेटी को चुरा लिया था। पुलिस सीसीटीवी खंगाली और खोजी कुत्ते की मदद से सुराग तलाश लिया। यह वारदात कुरुद थाने से महज 100…

Read More