Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-सरगुजा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा के ग्राम- सहनपुर पहुँचे है. जहां आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। इस वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सहनपुर में बच्चों से बातचीत कर रहे है। जनसरोकार सर्वप्रथम – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महज 24 घण्टे के भीतर दिल्ली जाकर वापस भेंट मुलाकात के लिए लौट आये हैं। चूंकि जनता को समय दिया गया था इसलिए उसमें कोताही नहीं की जा सकती।
K.W.N.S.-रायपुर। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूना भट्ठी फाफाडीह स्थित एक्सप्रेस-वे के नीचे हुये लाखों रूपये नगदी रकम लूट का चंद घंटों में ही खुलासा किया गया. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी आकाश यादव ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्री राधे कृष्णा रियल स्टेट डेवल्पर्स कम्पनी गुढियारी पड़ाव मार्केट स्थित कम्पनी में मैनेजर का काम करता है, कंपनी के प्रमुख कान्हा शर्मा (बजारी) एवं शरद शर्मा है। कान्हा शर्मा का घर गुढ़ियारी पड़ाव में ही आफिस के उपर स्थित है तथा शरद शर्मा महेश कालोनी गुढ़ियारी रायपुर में रहते है। प्रार्थी दिनांक 09.05.2022 को सुबह करीबन 11.00 बजे…
एनटीपीसी पावर प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों की याचिका पर हाई कोर्ट ने राज्य शासन को जारी किया नोटिस
K.W.N.S.-बिलासपुर। सीपत एनटीपीसी पावर प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर मामले की जांच करने और चार सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। एनटीपीसी पावर प्लांट भू विस्थापित मजदूर शत्रुघ्न खांडेकर, विजय कुमार रत्नाकर, रामलाल पटेल, विनोद कुमार जांगडे, दुलार प्रसाद सुर्ववंशी सहित अन्य ने वकील लवकुश साहू के जरिए हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि एनटीपीसी सीपत में बीते 10 वर्षों से दैनिक मजदूरी पर काम कर रहे हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ठेकेदार द्वारा जातिसूचक गाली…
रायपुर पहुंची केंद्रीय टीम, डुमरतराई और अमलीडीह में निर्मित प्रधानमंत्री आवासों का किया निरीक्षण
K.W.N.S.-रायपुर। केंद्र सरकार की एक टीम रायपुर पहुंची। इस टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहर के डुमरतराई और अमलीडीह में निर्मित आवासों का निरीक्षण किया। लोगों से बात कर उनकी परेशानियों को जाना। इन समस्याओं को दूर करने के लिए रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। केंद्र सरकार के अधिकारी अभिषेक मिश्रा जब रायपुर पहुंचे तब नगर निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता योजना राजेश शर्मा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता राजेश राठौर, नगर निगम की लाइवलीहुड आफिसर डॉक्टर श्रीमती संगीता ठाकुर, सुडा के अभियंता और नगर निगम के अभियंताओं ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों के…
K.W.N.S.-कांकेर। जिले में विशेष अभियान चलाकर प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों के स्थाई जाति प्रमाण-पत्र जारी किये गये हैं। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने शेष लंबित आवेदनों पर भी कार्यवाही करते हुए पात्र सभी विद्यार्थियों को स्थाई जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया है। उन्होंने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष ग्रामीण सचिवालय में विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों की निराकरण की विस्तृत समीक्षा किया तथा विशेष ग्रामीण सचिवालय में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों…
K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस लाइन में आयोजित अभिप्रेरणा कार्यक्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एसपी त्रिलोक बंसल ने तुहंर पारा हमर पारा गीत पर जमकर डांस किया। एसपी का मस्ती भरा अंदाज इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मित्र, महिला पुलिस बल एवं जवानों के द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी गई। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का उत्साह वर्धन बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जवानों के साथ जमकर डांस किया। साथ ही गाना भी गाया। पुलिस अधीक्षक बंसल ने कहा कि जिले में बल की कमी है फिर भी उपलब्ध बल के…
K.W.N.S.-रायपुर। तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने पैदल चल रही युवती को ठोकर मार दी. हादसे में युवती को गंभीर चोंट लगी है. जानकारी के मुताबिक टिकेश्वरी निजी संस्था में काम करती है. जो अपने घर से पैदल काम करने के लिये निकली थी. किंग वाई होटल के सामने सामने पहुंची थी. तभी एक्टिवा CG04 NB 9949 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे युवती टिकेश्वरी को गंभीर चोंट लगी. हादसे के बाद युवती को श्री अनंत साई हास्पीटल में भर्ती कराया गया था. फ़िलहाल बालाजी अस्पताल मोवा इलाज जारी है।
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि अब नायक की नहीं खलनायक की बन रही है। वे अपनी सभाओं में लोगों को डांट रहे हैं, डपट रहें हैं। मुख्यमंत्री अपना आपा खो चुके हैं। महिलाओं को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वास्तव में मुख्यमंत्री अभी तक अंधेरे में थे। हम पहले ही कह रहे थे कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री को अब उनके दौरे में पता चल रहा है। उन्हें अब अपना विरोध नहीं सुहा रहा है उन्होंने अघोषित आपातकाल लगा दिया है। भाजपा आने…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ‘कृष्ण कुंज’ विकसित किए जाएंगे। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को ‘कृष्ण कुंज’ विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए हैं। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में ‘कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा। Also Read – डॉक्टर का घर छीनकर उसे किया बेघर, जानिए क्या है पूरा मामला मुख्यमंत्री ने…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा- अगली बार देश में होगी ई-जनगणना जो 100% सही होगी
K.W.N.S.-दिल्ली: गृह मंत्रालय ने सोमवार को जनगणना को और भी ज्यादा साइंटिफिक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को जोड़ने का फैसला किया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली जनगणना ई-जनगणना होगी, जिसके तहत पूर्ण जनगणना की जा सकेगी. जोकि शत प्रतिशत सही होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जन्म के बाद, विवरण जनगणना रजिस्टर में जोड़ा जाएगा और 18 वर्ष की आयु के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा और मौत के बाद, नाम हटा दिया जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे नाम/पता बदलने में आसानी होगी, सभी…