Author: admin

हिंदू धर्म में हर महीने आने वाली पूर्णिमा व अमावस्या का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनसार, हर माह में एक अमावस्या तिथि आती है। ऐसे में पूरे साल में कुल 12 अमावस्या पड़ती हैं। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। 2022 की आखिरी सोमवती अमावस्या के दिन सुकर्मा व धृति योग का शुभ संयोग बन रहा है। खास बात यह है कि इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा।सोमवती अमावस्या 2022 कब है?सोमवती अमावस्या 30 मई, सोमवार को पड़ रही है। इस दिन सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक सुकर्मा…

Read More

रायपुर। एक लाख बीस हजार , एक लाख 40 हजार, 1 लाख 85 हजार, मेरा 2 लाख। आंकड़े सुनकर किसी को भी लगेगा कि यहां किसी सामान की बोली लग रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये ऋण माफी के वो आंकड़ें हैं, जो किसान एक स्वर में मुख्यमंत्री को बता रहे हैं।दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के मंगरेलगढ़ गांव में पहुँचे थे। जब मुख्यमंत्री ने किसानों से पूछा कि किस – किस का ऋण माफ नहीं हुआ है , कोई किसान है जिसे ऋण माफी का लाभ ना मिला हो ?इतना…

Read More

अनुज सिंह-सरगुजा। सीतापुर विधानसभा के मंगलैरगढ़ में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से कहा कि आप सभी को शासकीय योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। घोषणाएं… * मंगरैलगढ़ भौंराडांड मांड नदी तक सड़क* मंगरैलगढ़ मांड नदी पर एनीकट* मंगरैलगढ़ प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के नए भवन की स्वीकृति * केरजू में पुलिस चौकी की घोषणा* सीतापुर में आडिटोरियम की स्वीकृति* मंगरैलगढ़ में 25 लाख रूपए की लाग काे सामुदायिक भवन की स्वीकृति

Read More

K.W.N.S.-सरगुजा। मुख्यमंत्री ने करजी में ग्रामीण अवधेश प्रजापति के साथ जमीन पर बैठकर उनके घर भोजन किया। मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर श्रीमती गुलाबी प्रजापति ने द्वार पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रजापति ने मुख्यमंत्री को परोसे मिट्टी के चूल्हे पर बने ठेठ सरगुझिया थाली के व्यंजन चेंच लकड़ा की रस्सेदार सब्जी, उड़द दाल का बारा (बड़ा), जवाफूल चावल, अरहर दाल, आम की चटनी और पापड़। मुख्यमंत्री ने प्रेमपूर्ण माहौल में ग्रामीण अवधेश प्रजापति के साथ गांव के मुद्दों पर चर्चा करते भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से की मुलाकात, जाना हाल चाल, घर की महिलाओं को साड़ी…

Read More

K.W.N.S.-ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन हिंदू धर्म में वट सावित्री का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करती हैं. इस दिन वट के वृक्ष की पूजा का विधान है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. और वट के वृक्ष की परिक्रमा कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं। बता दें कि इस साल वट सावित्री का व्रत 30 मई, 2022 को मनाया जाएगा. इस दिन वट सावित्री का व्रत सोमवार के…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। 24 घंटे पहले एक व्यापारी के बेटे की लापरवाही के चलते 25 लाख रुपये से भरा बैग बीच सड़क पर गिर गया था. जिसके बाद मौके पर बालोद जिले के एसपी जीआर ठाकुर सहित पुलिस उस बैग की तलाश में जुट गई थी. जिसके बाद आखिरकार साइबर सेल टीम की कड़ी मेहनत के बाद 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बैग को ढूंढकर केस सॉल्व कर दिया. साथ ही मामले में दो आरोपियों को भी पकड़ लिया है. दरअसल सोमवार को बालोद के प्रतिष्ठित व्यापारी ताराचंद सांखला का बेटा 25 लाख रुपये लेकर अपने घर से बैंक जा…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बस्तर संभाग में रेशम पालन तथा कोसा उत्पादन करने वाले आदिवासी-वनवासी कृषकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत रैली कोसा का क्रय अब समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विगत दिवस चालू वित्तीय वर्ष के बजट भाषण में बस्तर में रेशम मिशन प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के पालन में राज्य सरकार ने चालू वर्ष से लघु वनोपज संघ के माध्यम से कोसा कोकून न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. भाजपा द्वारा वायरल किए जा रहे वीडियो को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि ‘वह महिला अपनी बात कर रही थी, वो दुःखी थी, अपनी पीड़ा बता रही थी, मुझे उस वक्त डांटना नहीं चाहिए. इस बात का मुझे दुःख है, लेकिन बीजेपी के लोग इस तरह का वीडियो अपलोड कर निम्न स्तर की राजनीति कर रही है. वे अपनी पोजीशन बचाने के लिए बदनाम करने की साजिश रचते हैं। छुट्टी पर बच्चों के स्कूल जाने के सवाल पर सीएम ने कहा…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने महान संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर दुख जताया है. उन्होने ट्वीट कर लिखा – महान संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। संगीत जगत ‘शिव-हरी’ के नाम से मशहूर पंडित जी और श्री हरि प्रसाद चौरसिया जी की जोड़ी की कमी सदैव महसूस करेगा। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति:

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सुहेला के ग्राम हिरमी में एक युवक के मर्डर का मामला सामने आया है। मृतक का नाम रामदुलार यादव उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का मर्डर जय स्तंभ चौक के पास रात 11:00 बजे की घटना बताई जा रही है। मृतक युवक अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में ठेकेदारी में ट्रेक्टर ड्राइवर था। बताया जा रहा किसी अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सूचना के बाद मौके पर सुहेला पुलिस पहुंची कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।…

Read More