Author: admin

K.W.N.S.-मुंगेली। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने विगत दिनों लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बंधवा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां प्राचार्य कक्ष, स्टाॅफ कक्ष, लाईबे्ररी कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पेयजल, विद्युत, शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या, भर्ती प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की सराहना की और बेहतर संचालन हेतु एकलव्य आवासीय विद्यालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम आज स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा घोषित किया गया। हाई स्कूल में 74.23 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी स्कूल में 79.30 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल में बालिकाओं का प्रतिशत 78.84 और बालकों का प्रतिशत 69.07 प्रतिशत है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में बालिकाओं का प्रतिशत 81.15 और बालकों का प्रतिशत 77.03 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। प्रदेश सरकार की महती गोधन न्याय योजना का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा लगातार विभिन्न गौठानों का आकस्मिक दौरा कर वस्तुस्थिति का जायज़ा लेते रहते हैं। आज अलसुबह इसी कड़ी में वे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मथुराडीह, जंवरगांव, लीलर, भंवरमरा और बरारी स्थित वनक्षेत्र के आवर्ती चराई गौठानों को देखने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने गौठानों में अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए जिससे क्षेत्र के लोगों को योजना का सही तरीके से लाभ मिल सके । योजना के बेहतर ढंग से संचालन के लिए वन…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की व आशानुरूप नतीजे प्राप्त न कर सके विद्यार्थीयों को भी जमकर मेहनत करने का दिया संदेश। बता दें कि शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस मौके पर राज्य शिक्षा मंत्री के साथ बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे. कक्षा 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 79.30% रहा है जबकि 10वीं में 74.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। दसवीं बोर्ड के नतीजे आज आ गए हैं। कांकेर के धुर नक्सलगढ़ गोण्डाहुर की छात्रा सोनाली बाला ने 592 अंकों के साथ संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। सोनाली गोण्डाहुर के शासकीय स्कूल की छात्रा है। सोनाली ने एक न्यूज़ चैनल से चर्चा में बताया कि अंदरूनी इलाका होने के कारण पढ़ाई में कई तरह की दिक्कतें आती थीं, ये ऐसा इलाका है जहां बिजली कभी भी गुल हो जाती है, ऐसे में पढ़ाई में भी खासी दिक्कतें आती थीं, सोनाली ने बताया कि उसके माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, तब जाकर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान व IPL खिलाड़ी हरप्रीत सिंह भाटिया की तलाश रायपुर पुलिस कर रही है। वह पिछले कुछ दिनों से फरार है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसलिए उसका पता लगाने के लिए रायपुर पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को हरप्रीत के भिलाई स्थित कुछ ठिकानों में दबिश दी गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। रायपुर की विधानसभा पुलिस ने एजी कार्यालय में लेखापाल की भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश कर नौकरी हासिल करने के मामले में हरप्रीत के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतने की तैयारी कर ली है। 16 अप्रैल को वह जेल भरो आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के जरिए भाजपा न सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराएगी, बल्कि अपनी ताकत भी सत्तारूढ़ पार्टी को दिखाएगी। यह आंदोलन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में एक साथ सभी जिलों में किया जाना है। इसे लेकर आज भाजपा के आला नेताओं की दुर्ग जिले में एक बैठक आयोजित की गई है। दुर्ग जिले में जेल भरो आंदोलन की बागडोर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन को दी जा रही है। दुर्ग के…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। पुलिसकर्मियों से मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 3 युवक को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में फिल कोल वाशरी के मैनेजर विकास शर्मा और उसके साथी शामिल हैं. घटना रतनपुर के महामाया मंदिर के मेलापरा में हुई थी. रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी, कि कुछ लोग महामाया मंदिर मेला स्थल पर धारदार हथियारों से लैस हैं. इनमें से एक होटल में घुसकर मारपीट का आरोपी राकी सिंह उर्फ राकी भाई भी है, जो फील कोल वाशरी में बाउंसर है. वह कोयला कंपनी के वाहनों से कोयला चोरी को रोकने पेट्रोलिंग का काम…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में अहम जानकारी सामने आ रही है. हादसे के पहले कैप्टन जायसवाल ने नाईट फ़्लाइंग प्रैक्टिस की थी. कैप्टन जायसवाल ने फ्लाइंग करके सकुशल हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई थी. उसके बाद कैप्टन गोपाल पांडा ने फ़्लाइंग प्रैक्टिस शुरू की थी. कैप्टन पांडा के प्रैक्टिस के दौरान ये हादसा हो गया. DGCA जांच दल में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट डायरेक्टर रामचंद्रन और उनकी सहयोगी टीम ने आज घटना स्थल पर मलबे का निरीक्षण किया. DGCA की टीम ब्लैक बॉक्स अपने साथ लेकर जाएगी. DGCA अपने पैरामीटर पर ही हादसे की बारीकी से जांच करेगी.…

Read More

K.W.N.S.-उदयपुर/रायपुर। उदयपुर नव संकल्प शिविर के लिए छत्तीसगढ़ के कई नेता कमेटियों में शामिल किए गए हैं. मंत्री टीएस सिंहदेव कृषि संबंधित मामलों में मंच पर रहेंगे. नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया सामाजिक न्याय से जुड़ी समिति के मंथन में शामिल होंगे. AICC के सचिव और विकास उपाध्याय मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में संगठन समिति में रहेंगे. राजेश तिवारी राजनीतिक मामलों के मंथन में रहेंगे. राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य नेता ट्रेन से सफ़र कर उदयपुर पहुँच चुके हैं. विवेक बंसल, दीपेंद्र हुड्डा भी साथ मौजूद हैं. उदयपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। …

Read More