Author: admin

दनकौर। घर से गायब दो समलैंगिक युवतियों ने मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद किया तो मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने दोनों युवतियों को उनके मनचाहे स्थान पर पुलिस सुरक्षा में भेज दिया है।ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव की युवती 20 अप्रैल को गायब हो गई थी। परिजन उसे कई दिन तक तलाशते रहे, मगर वह नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। उधर ,दिल्ली के अंबेडकर नगर के थाना क्षेत्र से भी उसी दिन एक और युवती गायब हुई थी। अंबेडकर नगर थाने में…

Read More

रायपुर। छग बीजेपी जेल भरो आंदोलन कर रहे है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत हैं कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती हैं, उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती हैं, छत्तीसगढ़यों से अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती हैं और इसी लिए छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर रोक लगाने छत्तीसगढ़ की डरी हुई कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानून लाकर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को ताजा करने का कृत्य किया जा रहा हैं।

Read More

नई दिल्ली। महंगाई की आग में झुलस रहे आम आदमी के लिए थोड़ी सी रहात हरी सब्जियां दे रही हैं। चंद महीने पहले तक 60 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकने वाली सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। नेनुआ, भिंडी, तोरई, करेला, लौकी के भाव औंधेमुंह गिरकर गांव-कस्बों के खुदरा बाजारों में 5 रुपये पर आ गए हैं, जबकि शहरों में अभी भी हरी सब्जियां 20 से 30 रुपये किलो बिक रही हैं।शादियों के सीजन के चलते हरी सब्जियों की डिमांड कम हो गई है। इसका असर ये है कि किसानों को अपनी सब्जियों की…

Read More

रायपुर। कांग्रेस में हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीति करने को लेकर असमंजस की स्थिति है और यहां चल रहे पार्टी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भी यह माहौल उस समय स्पष्ट नजर आया। शिविर में पार्टी के कई नेताओं ने हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीति करने का समर्थन किया तो कुछ ने इसका तीखा विरोध किया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चिंतन शिविर के दूसरे दिन राजनीतिक समिति की बैठक के दौरान यह मुद्दा उठा। बैठक में केरल के कुछ नेताओं ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव के वक्त मंदिरों में नहीं जाना चाहिए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने रिजल्ट के साथ अस्थाई प्रवीण्य सूची भी जारी किया है। परिणाम में 10वीं बोर्ड में रायगढ़ की सुमन पटेल और सोनाली बाला ने टॉप किया है। रायगढ़ जिले के बड़े हरदी गांव की कुंती साव ने 98.20 अंको के साथ 12वीं बोर्ड में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। रिजल्ट में हाई स्कूल में 74.23 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.84 बालिकाओं और 69.07 बालक उत्तीर्ण हुए हैं। बात करें 12वीं क्लास की तो…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 11 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि का आबंटन किया गया है। अनुदान सहायता राशि भुगतान आश्रितों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से करने के निर्देश कलेक्टरों को दिये गये है। राज्य आपदा निधि से कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता अनुदान प्रदान करने के लिए रायपुर जिले के लिए 5 करोड़ रूपए, बलौदाबाजार को 45 लाख रुपए, गरियाबंद को…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। वन, पर्यावरण एवं आवास मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने दुर्ग जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की। बैठक में दुर्ग जिले के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। मंत्री अकबर ने दुर्ग जिले में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी अपने विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के तहत कार्यों को पूरी संवेदनशीलता से करे। श्री अकबर ने मुख्य…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब श्रीलंका की राह पर है। छत्तीसगढ़ में भी लगातार कर्ज का बोझ बढ़ते जा रहा है। अब तक 51 हजार करोड़ का कर्जा सरकार ने ले ली है। श्रीलंका भी इसी तरह कर्ज लेती रही। इसी राह पर छत्तीसगढ़ चल रही है। प्रदेश की आय बढ़ाने को लेकर कोई काम नहीं किए जा रहे हैं। कांग्रेस की चिंतन शिविर को लेकर कहा कि ये चिंतन शिविर नहीं बल्कि चिंता शिविर है। कांग्रेस आज अपने अस्तित्व को बचाने में…

Read More