Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। संतोषी नगर इलाके में गुरुवार की देर रात हुए हत्या के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ने मृतक के द्वारा बाइक से कट मारने को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दरसअल घटना गुरुवार के देर रात संतोषी नगर गुड्डा होटल के पास की है। अवीवा ग्रीन सिटी डुंडा निवासी मोहम्मद खान रात में अपनी बुलेट से कहीं जा रहा था। इस दौरान जब वो टिकरापारा के संतोषी नगर गुड्डा होटल के पास पहुंचा था उस दौरान…
K.W.N.S.-रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को खरीफ 2022 में मांग के विरूद्ध रासायनिक उर्वरकों की कम आपूर्ति के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों को खरीफ के लिए समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रासायनिक उर्वरक प्रदायकर्ता फर्टीलाइजर कंपनियों के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क एवं समन्वय कर उर्वरकों की राज्य में आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उर्वरकों के लिए रेल के माध्यम से प्राप्त होने वाले रैक हेतु भी आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार…
K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर नवापारा गांव के पास एक बोरवेल वाहन की चपेट में आकर मोटर मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने दुर्घटनकारित बोरवेल वाहन को जब्त कर लिया है दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोडाकर फरार तलाश पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर निवासी मोटर मैकेनिक नरसिंह गोंड ( 32) और उसका हेल्पर रोहित यादव( 21) साल 9 जून की शाम…
K.W.N.S.-जशपुर। जशपुर कीर्तन भवन के सामने बांग्लादेशियों के द्वारा गौ मांस बेचने के मामले में जशपुर राजघराने के युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने कड़ी आपत्ति प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जशपुर में असामाजिक तत्वों के द्वारा ऐसा कृत्य व हिन्दू धर्म की आस्था पर ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है इन सबको सबसे पहले जशपुर से बाहर खदेड़ा जाए। जूदेव ने कहा मैं जिला प्रशासन के साथ प्रदेश सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि इन सभी गौ मांस बेचने वाले आरोपियों के ऊपर तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई हो एवं जिस जमीन पर बैठकर…
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक फार्म के अकाउंटेंड ने अपने मालिक को करोड़ों का चुना लगा दिया। उसने बड़े ही शातिर तरीके से तीन साल में दो करोड़ 12 लाख 69,342 रुपये की चपत लगाई। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपित विकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित को फरार है। तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त सुनील कुमार अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीडि़त की जाेरा िस्थत एलएलपी फर्म नाम से कार्यालय है। जो कंस्ट्रक्शन का देखती है। आरोपित विकाश सिंह कई वर्षों से फर्म में अकांटेंट…
K.W.N.S.-रायपुर। सरगांव-रायपुर नेशनल हाईवे पर बरमबाबा ढाबा के पास बीती रात अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरे सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, बीती रात बाबा बरम देव ढाबा का संचालक राजेश वर्मा अपने 2 साथियों के साथ खाना खाकर बैठे हुआ था, कि एक ट्रक ने कार को ठोकर मार जाने की खबर मिली. इस पर राजेश अपने साथियों के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर आनन-फानन में निकल पड़ा. लेकिन उनको क्या पता था एक्सीडेंट देखने जाते…
K.W.N.S.-महासमुंद। महासमुंद में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है. खूंखार तेंदुए ने बकरियों पर हमला किया है. खलिहान में बंधे 5 बकरियों को तेंदुए ने मार डाला. मिली जानकारी के मुताबिक बकमा निवासी वसीम रजा के घर के पास बने खलिहान में तेंदुआ पहुंचा था. देर रात करीब 2 बजे के आसपास की घटना है. गांव से लगे जंगल से तेंदुए की आने की संभावना जताई जा रही है. बागबाहरा वन परिक्षेत्र के बकमा गांव की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी. पंचनामा…
सीएम भूपेश बघेल कल अखिल भारतीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी 10 जून को शाम साढे़ छह बजे छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अखिल भारतीय जगार-2022 हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामोद्योग एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। प्रदर्शनी रायपुर के पण्डरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी सह विक्रय का यह आयोजन 19 जून तक चलेगा। प्रदर्शनी सवेरे 11 बजे से शुरू होगी और रात्रि 9 बजे तक चलेगी। अखिल भारतीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी में 11 राज्यों के शिल्पकार करेंगे उन्नत शिल्प कला का प्रदर्शन…
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर शहर के अलग – अलग स्थानों से 3 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत श्याम नगर स्थित थारू सिंह चैक, नंदू पान दुकान पास 02 व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा भावेश कुमार गौतम को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, कि थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर…
K.W.N.S.-रायपुर। विगत दिवस हिमाचल प्रदेश के शिमला प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की अनुसुईया उइके ने हिमाचल प्रदेश के राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान राज्यपाल उइके ने देश प्रदेश की वर्तमान परिस्थिति, सामाजिक सद्भाव एवं जनता के विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही राज्यपाल ने राजभवनों में किए जा रहे नवाचार एवं गतिविधियों के संबंध में संबंधित राज्यपालों से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर उइके ने प्रदेश के नागरिकों को उनके अधिकारों की रक्षा एवं भारत शासन की कल्याणकारी योजनाओं का…