Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके कल 12 जून को कबीरधाम जिले के भोरमदेव के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल यहां भोरमदेव मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके पश्चात् भोरमदेव में आयोजित बैगा जनजातीय समाज के महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के पश्चात् राज्यपाल का पुनः राजभवन रायपुर के लिए आगमन प्रस्तावित है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना के चलते करीब दो साल के अंतराल के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यों के मुख्य सचिवों के बीच आमने-सामने बात होने जा रही है। नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की सातवीं बैठक जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में हो सकती है। इसके पहले छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के मुख्य सचिव 14 और 15 जून को प्रधानमंत्री की ओर से होने वाली कान्फ्रेंस में शामिल हो सकते हैं। इस बार चार प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी। इनमें स्कूल शिक्षा,उधा शिक्षा, शहरी प्रशासन और फसल विविधिकरण को लेकर भी पीएम सीधी बात करेंगे।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस लाइन हेलीपैड से सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. बता दें कि मुख्यमंत्री आज कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बटईकेला और पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बागबहार में आम जनता से भेंट मुलाकात करने के बाद पत्थलगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पत्थलगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम पत्थलगांव में करेंगे और इस दौरान वे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। जांजगीर-चांपा के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिहरौद में बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल साहू के बचाव के लिए रोबेट की ली जाएगी मदद। टाइम्स ऑफ इंडिया की विशेष संवाददाता रश्मि ड्रोलिया की सलाह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने अधिकारियों को दिए निर्देश। सूरत के महेश अहीर ने अपने इनोवेशन बोरवेल रेसक्यू रोबेट की विशेषता को लेकर किया था ट्विट। रश्मि ड्रोलिया ने छत्तीसगढ़ शासन को टैग कर किया था ध्यान आकर्षित। Also Read – सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी: निर्धारित एजेंसी 15 से 21 जून तक रहेंगे छत्तीसगढ़…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर में बोरवेल में गिरे बच्चे के लिए बेहद चिंतित हैं , यही वजह है कि वे रातभर लगातार रेस्क्यू का अपडेट लेते रहे। अभी उन्होंने अपने निवास कार्यालय से राहुल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि आप बिलकुल चिंता न करें हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राहुल का शीघ्र रेस्क्यू हो और वह जल्द ही हम लोगों के बीच सकुशल आएगा। गौरतलब है कि बोरवेल में गिरा बच्चा राहुल चूंकि मूक बधिर है इसलिए उसके सकुशल रेस्क्यू के लिए पूरा प्रदेश दुआ कर रहा है ।…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के दौरे पर है. शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्थानीय लोगों से बात करेंगे। पत्थलगांव विधानसभा में 93 करोड़ रूपए की लागत के 155 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। बटईकेला शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में पहली भेंट मुलाकात होगी।

Read More

K.W.N.S.-अंबागढ़ चौकी। एक बार फिर से मानपुर पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है। शुक्रवार की रात 9 बजे एक 40 साल की आदिवासी महिला तीजिया भंडारी और उसके पति भोजराम को पुलिस ने अकारण घर से उठा लिया। पीड़िता के मुताबिक दोनो को थाने लाने के बाद नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने महिला को पट्टे से बेदम पीटा। पुलिस वालों का कहना था कि उसने अपनी बेटी की गुमशुदगी की मनगढ़ंत कहानी रची है। पुलिस वालों की पिटाई से महिला के शरीर पर चोटों के निशान उभर आए हैं। महिला को दर्द से कराहती देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा का नाम सुनकर लोगों के ज़हन में नक्सलवाद, आर्थिक सामाजिक, पिछड़ापन, घने जंगल दुर्गम पहाड़ी एवं नदी-नालों में बसे गांव आ जाते हैं। परंतु प्रकृति ने इन्ही घनी जंगलों की गोद में महुआ का पेड़ वरदान स्वरूप दिया है। महुआ विशेष रूप से जिले के ग्रामीण जीवन का सांस्कृतिक एवं आर्थिक आधार है। यह न केवल दैनिक जीवन में भोजन और पेय के लिए उपयोग किया जाता है, बल्कि इसे बेचकर आर्थिक आय भी प्राप्त किया जाता है। जंगलों से बीनकर घरों में रखा हुआ महुआ एक संपत्ति के समान होता है, जिसे कभी भी नगदी में…

Read More

K.W.N.S.-गरियाबंद। पुलिस कप्तान जे. आर. ठाकुर के निर्देशन में आज जिला अस्पताल गरियाबंद से आए डॉक्टर टीम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारी का जनरल हेल्थ चेकअप कराया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त स्टाफ को प्रतिदिन व्यायाम करने एवं हेल्दी डाइट लेने तथा नशे से दूर रहने के संबंध में प्रोत्साहित किए। केन्द्र से छत्तीसगढ़ को रासायनिक उर्वरकों की मांग की तुलना में कम आपूर्ति केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को खरीफ 2022 में मांग के विरूद्ध रासायनिक उर्वरकों की कम आपूर्ति के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों को खरीफ के लिए समय से उर्वरकों की…

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। जिले मे बढ़ते चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने सायबर सेल की मदद से विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन माध्यम से मंगाए गए 166 चाकू और चाकुनुमा अन्य औजार जब्त किया है. मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल ने बताया कि, बलौदाबाजार पुलिस ने पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया और आनलाइन माध्यम से मंगाए गए चाकू और उससे संबंधित अन्य धारदार हथियार बरामद किया है. चाकू मंगाने वालों में 30 लोग विभिन्न अपराध मे संलिप्त थे. आगे और भी कार्रवाई की जा रही है. आगे उन्होंने कहा, वर्तमान मे सर्वाधिक भाटापारा…

Read More