Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
Author: admin
K.W.N.S.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में अबतक 300 से ज्यादा डेंगू के मरीजों की पुष्टि की गई है। इन सभी मरीजों का इलाज जगदलपुर के अस्पाताल में किया जा रहा है। बस्तर में एक दिन में डेंगू के 24 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। मामलों के इस तरह बढ़ने से स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर के कई सारे घरों में मच्छरों के लार्वा…
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन पीएम आवास योजना पर विपक्ष ने सरकार को घेरा. प्रश्नकाल में पूर्व सीएम रमन सिंह ने विषय को उठाया. इस पर सत्तापक्ष की ओर से भाजपा विधायकों के घड़ियाली आंसू बनाए जाने की बात कही, जिससे असंतुष्ट होकर बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट किया. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आवास बन नहीं पाए. इस पर एक मंत्री इस्तीफा दे देते हैं. इस पर आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. उन्होंने अपने विभाग को छोड़ दिया है. मैं संशोधित कर रहा…
K.W.N.S.-पाटन। ग्राम पंचायत रूही की महिला सरपंच एवं सतनामी समाज की भारती जांगड़े के साथ छेड़खानी, मारपीट की घटना हुई है। मामले में उपसरपंच हितेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल पर अपराध दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने के कारण सतनामी समाज में आक्रोश है। सतनामी समाज के लोगों ने पाटन थाना में ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने की मांग की है। बता दे कि इस मामले में पहले पाटन थाना में अपराध दर्ज नहीं किया गया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पाटन थाना में अपराध दर्ज किया गया है।
K.W.N.S.-रायपुर। टाटा एस ने कार को ठोकर मार दी. पुलिस के मुताबिक डीडी नगर निवासी हरीश कुमार साहु अपने दोस्त अंशुल शर्मा की कार क्रमाक CG-04-DC-8100 में दिनेश शर्मा के साथ बेरला गया हुआ था. दोनों बेरला से वापस रायपुर लौट रहे थे, इस दौरान टाटीबंध चौक के पास पहुंचा ही था. इस दौरान टाटा 1109 क्रमाक CG-07-AV-2499 के चालक ने लापरवाहीपुर्वक वाहन को ओवर टेक करते ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। एक्सीडेन्ट से कार क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की शिकायत आमानाका थाने में की गई है. जिस पर पुलिस ने आरोपी टाटा एस के चालक के खिलाफ…
K.W.N.S.-अंबिकापुर। जमीन संबंधी मामले में कथित अपहरण के बीच एक महिला संदिग्ध अवस्था में अपने भाई के घर बेहोश हो गई और बाद में उसकी रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर बुधवार को पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब मृतका का शव लेकर उसका बेटा आईजी ऑफिस के सामने गेट पर परिवार के साथ बैठ गया। बेटे का आरोप था कि कुछ भू-माफिया जमीन बेचने का उसकी मां पर दबाव बनाव रहे थे और अपहरण कर ग्राम मजिरा में मामा (महिला धनकुंवर बाई के भाई) के यहां ग्राम मजिरा…
K.W.N.S.- बिलासपुर। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 22 हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सकरी क्षेत्र के उसलापुर शारदा विहार में रहने वाले राजेश कुमार साहू निजी संस्थान में काम करते हैं। अपने मकान में ताला लगाकर रायपुर में अपनी मां से मिलने के लिए गए थे। घर के एक्वेरियम में मछलियों को दाना देने के लिए उन्होंने चाबी पड़ोसी को दे दी थी। पड़ोसी ने मंगलवार की रात मछलियों को दाना…
K.W.N.S.-नारायणपुर। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की 45वीं वाहिनी जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात है। नक्सल विरोधी अभियान के अलावा वाहिनी बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय दिवसों एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम में श्री भानु प्रताप सिंह, सेनानी, 45वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में 20 जुलाई को वृक्षारोपण अभियान-2022 अभियान के तहत गांव-करलखा में सघन वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें श्री लाल मोहम्मद उप सेनानी, श्री प्रवीण कुमार, सहायक सेनानी 45वीं वाहिनी रेंजर परिक्षेत्र अधिकारी श्री वीरभद्र देवांगन, एन. आर.एम. इंजीनियर श्री…
K.W.N.S-रायपुर। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली प्रीति टोप्पो एक गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। दो साल पहले छत्तीसगढ़ में आज ही के दिन गोधन न्याय योजना की शुरूआत हुई। प्रीति को लगा जैसे ये योजना उन्हीं के लिए बनायी गयी है। प्रीति ने अपने ही जैसे अन्य महिलाओं के साथ एक महिला स्व सहायता समूह बनाया और गोबर संग्रहण के साथ ही वर्मी कंपोस्ट खाद के निर्माण में जुट गईं। आज दो वर्षों बाद प्रीति टोप्पो समूह के माध्यम से 93 लाख रूपए का वर्मी कंपोस्ट खाद बेच चुकी हैं । अब उन्हें अपनी आर्थिक आजादी…
बस्तर की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश की थीम पर आधारित है मुख्यमंत्री का विधानसभा कार्यालय कक्ष
K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में अपने कार्यालय कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष को पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण सभ्यता एवं बस्तर की संस्कृति की थीम पर तैयार किया गया है। कार्यालय कक्ष का प्रवेश द्वार गांव के किसी घर के प्रवेश द्वार का अहसास दिलाता है। कार्यालय कक्ष के प्रवेश पर बस्तर के परंपरागत आदिवासी नृत्यों को उकेरा गया है जिससे बस्तर की संस्कृति का सजीव अहसास होता है। बस्तर आर्ट के साथ ही छत्तीसगढ़ के वनोपज पर आधारित कलाकृतियां भी उकेरी गयी हैं। कक्ष के सौंदर्यीकरण…
K.W.N.S-दुर्ग। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. शिवनाथ नदी पुलगांव में तीन दिन से नदी में गिरी कार आज मिल गई है. कार को कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला जा रहा है. कार को रस्सी से बांधकर नदी से बाहर निकाला जा रहा है. आज एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ मछुआरों की टीम भी कार और उसमें सवार लोगों को ढूंढने के लिए उतरी थी. इसी दौरान नदी में कार दिखी. बता दें कि तीन दिन पहले शिवनाथ नदी के पुलगांव ब्रिज के पास एक कार गिरने की खबर आई थी. वहां…