Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जा रही है। विधायको के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। पहले 95 हजार प्रतिमाह विधायकों को वेतन मिलता था। अब उसमें बढ़ोतरी कर 1.60 हजार प्रतिमाह कर दिया गया है। विधायको के चिकित्सा और टेलीफोन भत्ते में 5-5 हजार की वृद्धि की गई है। निर्वाचन क्षेत्र के भत्ते में भी 25-25 हजार की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई।

Read More

K.W.N.S.-बस्तर। छत्तीसगढ-ओड़िशा बॉर्डर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते ट्राली बैग में लाखों रूपए का गांजा बरामद किया है. दरअसल अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम…

Read More

K.W.N.S.-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव द्वारा जिले के नागरिकों को आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण और विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों और स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने कल शाम जिला चिकित्सालय के ओपीडी एवं अन्य विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कर्तव्य पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 11 डॉक्टरों सहित 27 मेडिकल स्टाफ के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित डाक्टरों एवं स्टाफ के विरूद्ध सिविल सेवा आचरण अधिनियम…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कलेक्टर डॉ. भुरे ने सरोना के कचरा डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने साइट पर दबे कचरे को उपचारित (रिमेडीयेशन) करने की जानकारी ली। साइट में उच्च न्यायालय के निर्देश पर 25 जून 2019 से कचरा डंप करना प्रतिबंधित है। बता दें कि डंपिंग साइट में 27 एकड़ में कचरे को उपचारित करने (रिमेडीयेशन) शासन ने लगभग 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। साइट पर दबे लगभग साढ़े चार लाख मीट्रिक टन कचरेे से प्लास्टिक और अपशिष्टों को अलग कर उपचारित किया जाएगा। डंपिंग साइट पर वृहद वृक्षारोपण कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे पहले कलेक्टर ने वाल्टेयर रेल्वे…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। जिले में पत्नी ने अपने ही पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। घटना में पति बुरी तरह घायल हुआ है। बताया गया है कि महिला हमेशा फोन पर किसी से बात किया करती थी। इस पर उसके पति ने पूछ लिया था कि तुम किससे बात करती हो, इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। डोड़काचौरा निवासी राम गोस्वामी(45) ने 2012 में पत्नी के खत्म होने के बाद…

Read More

K.W.N.S.-सूरजपुर। पत्नी ने पति की जान लेने की कोशिश की. मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है. जहां पीड़ित के पिता बनारसी प्रसाद गुप्ता ने अपनी बहू रूचि गुप्ता के खिलाफ थाने में धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कराया है. पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी आरोपी बहू रूचि गुप्ता 11 जुलाई की रात करीब 12 बजे अपने पति के घर आने के बाद छत में जाने की जिद्द करने लगी. वो पति को यह कहने लगी कि वे उसे छत से कुछ दिखाना चाहती है. छत में ले जाने के बाद उसने अपने पति…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगाए आरोपों पर भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, भूपेश जी, जोर-जोर से चिल्लाने से, बात को डायवर्ट करने से आपके कोयला घोटाले, अवैध शराब की कमाई के पाप छिप नहीं जाएंगे। आपने मुझ पर औऱ मेरे परिवार पर जो भी झूठे आरोप लगाए हैं, उसमें एक रुपए का भी हेरफेर साबित करके दिखाएं, मैं डा रमन सार्वजनिक जीवन से…

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। प्रदेशभर में कई जिलों में कलेक्टर बदले गए हैं। अपने-अपने जिलों में नए कलेक्टरों ने कामकाज संभाल लिया है। इसी तरह बलौदाबाजार जिले के नए कलेक्टर रजत बंसल ने भी काम संभालते ही जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री बंसल ने बस्तर में अपनी कार्यप्रणाली से काफी लोकप्रियता हासिल की है। दरअसल, जिले में फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा लेने कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बिलाईगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड के सबसे अंतिम छोर स्थित गांव तेंदुदरहा के गौठान…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र में बीजेपी ने खाद-बीज की किल्लत पर सरकार से सवाल किया. भाजपा सदस्यों ने कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं. बीते साढ़े तीन सालों में 372 किसानों ने आत्महत्या की है. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि माँग की तुलना में केंद्र से खाद-बीज का आवंटन बेहद कम है. सदन की कार्रवाई के दौरान भाजपा ने खाद-बीज को लेकर स्थगन प्रस्ताव देते हुए सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा की माँग उठाई. सदन में स्थगन प्रस्ताव की ग्राह्यता के बाद हुई चर्चा में बीजेपी विधायक शिवरतन…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा जिले में कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने एसईसीएल की दो बड़ी मेगा परियोजनाओं का निरीक्षण किया। वे आज सुबह मुख्यालय बिलासपुर से गेवरा हाउस पहुंचे। यहां महाप्रबंधक और कोर टीम के साथ आरंभिक चर्चा के बाद वे माइन का निरीक्षण करने पहुंचे। श्री अग्रवाल ने माइन के अलग-अलग पैचों में चल रहे उत्पादन गतिविधियों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय ओबी निष्कासन का भी निरीक्षण किया। माइन में चर्चा के दौरान आमगाँव, नराइबोध आदि गाँवों से सटे खदान के विस्तार से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और चेयरमैन कोल…

Read More