Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। कल मंत्रालय में दोपहर 12 बजे गोधन न्याय मिशन की बैठक होगी। यह बैठक कृषि और पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि इस बैठक में मुख्य तौर पर गोधन न्याय योजना को लेकर समीक्षा होगी। साथ ही बैठक में गोबर खरीदी और रूलर इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर भी चर्चा संभव है। यह रविन्द्र चौबे के पंचायत मंत्री बनने के बाद पहली समीक्षा बैठक है। हाल ही में मंत्री टीएस. सिंहदेव ने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद रविंद्र चौबे को पंचायत मंत्री बनाया गया था।

Read More

K.W.N.S.–रायपुर। शासकीय मेडिकल कालेजों में कार्यरत संविदा चिकित्सकों ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल की। इसका बड़ा असर राजधानी के शासकीय डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में देखने को मिला, जहां ओपीडी सेवाएं बंद होने से इलाज के लिए आए सैकड़ों मरीज भटकते रहे। वहीं चिकित्सकों ने सर्जरी भी बंद कर दी। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब गंभीर हालत में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को एक-एक कर लौटाते रहे। डीकेएस अस्पताल में सुबह से शाम तक करीब 30 गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से उन्हें भर्ती ही नहीं किया गया। कुछ मरीजों…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर रक्षाबंधन त्यौहार के सीजन में नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री की संभावना हो सकती है जिसके लिए समस्त मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मेसर्स बीकानेर स्वीट्स, गुरुद्वारा काम्प्लेक्स, स्कूल रोड अंबिकापुर से सोंठ लड्डू (मिठाई), काजू रोल (मिठाई) का नमूना छापामार कार्यवाही कर जप्त किया गया साथ ही ब्रिटानिया हनी ओट्स ब्रेड उपयोग तिथि तथा समाप्ति के पश्चात भी विक्रय स्थल पर भण्डारित पाया गया जिसका भी नमूना…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल रमेश बैस को जन्मदिन की बधाई दी, और ट्वीट कर लिखा – छत्तीसगढ़ माटीपुत्र, झारखंड के राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, कुशल एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। लोकप्रिय नेता है रमेश बैस रमेश बैस एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में झारखण्ड के राज्यपाल हैं। इससे पहले भारत की सोलहवीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। 2014 के चुनावों में इन्होंने छत्तीसगढ की रायपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया छत्तीसगढ़ राज्य से लगातार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। टिकरापारा स्थित सरजूबांधा गार्डन में सावन उत्सव का धमाकेदार आयोजन बुजुर्गो के चौपाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलायें ग्रीन परिधान में पहुँची। जिन्होंने सावन झूले पर बैठ सावन गीत गुन-गुनाया। साथ ही ख़ुर्शी दौड़, चम्मच दौड़, देशी गेम खो-खो जैसे अनेक खेल महिलाओं व बच्चों ने खेले। इस मौक़े पर डॉन्स प्रतियोगिता भी किया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चें व लेडिस भाग लिया। इस अवसर के दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में मंच संचालन रूचि देनवाँगन ने किया। सावन क्वीन के रूप में प्रथम पूजा ठाकुर दूसरे नंबर पर आरती शुक्ला तथा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- चिरमिरी। शहर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें नाबालिग के रिश्तेदार ने ही उसे अपने हवस का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक जब पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिरमिरी के खड़गवां थाना क्षेत्र का है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्होंने भगवान के घर यानी मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला महादेव घाट का है। महादेव घाट में शिव मंदिर दर्शन कर मेले में घूम रहे एक महिला के पर्स से चोर ने सोने के जेवर व नकदी रकम पार कर दी। डीडी नगर थाने में प्रार्थी संगीता गुप्ता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। संगीता ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की शाम महादेव घाट शिव दर्शन के लिए गई हुई थी। भीड़ अधिक थी। महिला ने दो पर्स…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। 17 साल की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महाराष्ट्र से आकर बहुरूपिया बनकर भीख मांगता था। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया और भगाकर ले गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के शंकरपुरा देसाईगंज निवासी आकाश सुतार (23) बहुरूपिया बनकर भीख मांगने का काम करता था। अप्रैल माह में वह अपने साथियों के साथ सकरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। इस दौरान 17…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महापुरूषों तथा आस्था के केंद्रों को जनभावनाओं के अनुरूप नई पहचान देने के लिए प्रदेश के तीन स्थानों चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने के निर्देश दिए है। अब चंदखुरी को माता कौशल्याधाम चंदखुरी, गिरौदपुरी को बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी और सोनाखान को शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान के नाम से जाना जाएगा। अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग लंबे समय से इन स्थानों का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही राजपत्र में इन तीनों स्थानों के नए नामकरण संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।…

Read More

बिलासपुर 01 अगस्त 2022 : जिले के किसानों के फसल बीमा से संबंधित शिकायतों का निवारण अब आसान हो गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए पोर्टल शुरू किया गया है। जिले के किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर फसल बीमा से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराकर समस्या का निराकरण करा सकते है।

Read More