Author: admin

K.W.N.S.-बिलासपुर। ग्राम पंचायत जयराम नगर के सरपंच ने अपने कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता की थी। इस मामले की जांच चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद सरपंच गिरजा देवी अग्रवाल वित्तीय अनियमितता की दोषी पाई गई। इस पर मस्तूरी एसडीएम पंजक डाहिरे ने कार्रवाई करते हुए गिरजा देवी को सरपंच पद से हटाने का आदेश जारी किया है। अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी ने वित्तीय अनियमितता करने वाले दोषी ग्राम पंचायत जयराम नगर के सरपंच को तत्काल हटाने का आदेश दिया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच गिरजा अग्रवाल पर शासकीय राशि के अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस मामले में एसडीएम…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने मुलाकात की. विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा – जन-जन के नेता व मेरे प्रेरणास्रोत, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आ. भूपेश बघेल जी से मुलाक़ात कर नवागढ़ विधानसभा की विभिन्न समस्याओं व मांगों से उन्हें अवगत कराया। समस्त मुद्दों पर सार्थक चर्चा पश्चात उन्होंने समस्त कार्यों की। शीघ्र स्वीकृति व क्रियान्वयन का विश्वास दिलाया। गाँव, गरीब, किसान व मजदूर हित के लिए बेहद संवेदनशील विचार के माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलना व चर्चा करना, हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु प्रेरित…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की शान हरियाली से भरपूर बस्तर को आउटलुक ट्रेवलर्स अवार्ड 2022 में स्पेशल ज्यूरी अवार्ड के साथ बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन के खिताब से नवाजा गया है। यह खिताब दिल्ली में गत दिवस आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने प्रदान किया। आउटलुट ग्रुप की ओर से 24 अगस्त को दिल्ली में आयोजित आउटलुट ट्रेवलर अवार्ड 2022 के लिए छत्तीसगढ़ शासन में सचिव पर्यटन एवं संस्कृति आईएएस अंबालगन पी को आमंत्रित किया गया था। अबकी बार अवार्ड के 19वें संस्करण का आयोजन किया गया था। इस बार का थीम ‘द थर्ड एज ऑफ ट्रेवल’…

Read More

नई दिल्ली। हमारे शरीर में खून की कमी से कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। बॉडी में दो तरह की रक्त कोशिकाएं होती हैं। एक रेड ब्लड सेल और दूसरे वाइट ब्लड सेल। जब शरीर में रेड ब्लड सेल की कमी होने लगती है, तो इसे खून की कमी कहा जाता है। इस स्थिति को एनीमिया कहते हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे असंतुलन डाइट, पोषण की कमी आदि। एनीमिया को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स के साथ खाने में ज़रूरी फूड्स का सेवन अहम साबित होता है। कई…

Read More

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों में पिछले सप्ताह 15 फीसदी की गिरावट आई है जबकि संक्रमण के नए मामले पहले के मुकाबले नौ प्रतिशत कम दर्ज हुए। कोविड-19 महामारी के ताजा साप्ताहिक मूल्यांकन में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 53 लाख मामले आए हैं जबकि संक्रमण से 14,000 लोगों की मौत हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र को छोड़कर दुनिया के सभी क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण…

Read More

दुबई। चोटिल शााहीन शाह अफरीदी की जगह एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन इन दिनों द हंड्रेड में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। द हंड्रेड में ओवल इन्विन्सिबल के लिए खेल रहे हसनैन ने बर्मिंघम फोएनिक्स के खिलाफ 92 MPH की स्पीड से गेंदबाजी की। वह द हंड्रेड में इस मैच से पहले चार मैचों में पांच विकेट चटका चुके थे। हालांकि यही वह टूर्नामेंट भी है, जिसमें इनके संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत हुई थी, इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान इसके बॉलिंग एक्शन की…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई तीन थाना अंतर्गत पुरैना शराब दुकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। शराब दुकान की रखवाली के लिए आबकारी विभाग की तरफ रात में दो-दो गार्ड की तैनाती की गई थी। इसके बाद भी चोर 35 पेटी शराब चोरी कर ले गए और गार्ड को खबर तक नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक पुरैना स्थित देशी शराब दुकान में कई लाख रुपए की शराब की चोरी हो गई है। वहां के सुपरवाइजर खुर्सीपार निवासी विजय शर्मा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह दुकान बंद करके घर गया था। रात में सुरक्षा…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। सेक्टर-9 अस्पताल के एक डॉक्टर से एक ऑटो चालक व उसके साथी ने लूटपाट की है। आरोपितों ने बटालियन के पास स्टील कालोनी कालोनी जाने वाले रास्ते पर गाड़ी रोककर डाक्टर से लूटपाट की। पीड़ित डाक्टर ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी कर आरोपितों की तलाश शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-9 के सर्जरी विभाग में पदस्थ डा. रवाव कपर लिंगदोह ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायतकर्ता अपने साथी डा. विश्वास को दुर्ग रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गया था। स्टेशन पर छोड़ने के…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी चिंता की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में आज एकबार फिर कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 10,725 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 10,649 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 36 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में…

Read More

25 किलो की पैकिंग पर देना पड़ रहा पांच प्रतिशत जीएसटी K.W.N.S.-रायपुर।खाद्य तेलों व अन्य एफएमसीजी वस्तुओं की महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए अब दाल-रोटी-चावल खाना भी महंगा हो गया है। पिछले माह तक 95 रुपये किलो में बिकने वाली दाल अब 115 रुपये किलो बिक रही है। वहीं पांच किलो का 180 रुपये में बिकने वाला ब्रांडेड आटा भी अब 200 रुपये पहुंच गया है। कारोबारियों का कहना है कि अब लोगों की दाल-रोटी पर भी जीएसटी की मार पड़ी है। दाल व आटा के साथ ही चावल में भी दो रुपये किलो की तेजी आ गई है।…

Read More