Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिप्रा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए किए गए कार्यों के लिए व्यापक स्तर पर…
publicuwatch24.-रायपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के साथ ही किसानों के खरीफ फसलों की बुआई का कार्य जोरों पर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा किसानों की मांग के अनुसार सहकारी समितियों में खाद व बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सेवा सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया, पोटाश और गुणवत्तापूर्ण बीजों का भंडारण एवं वितरण का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है। जिले के किसानों द्वारा अब तक 23015.80 क्विंटल बीज तथा 28260 मेट्रिक टन उर्वरक का उठाव कर लिया गया है। सहकारी समितियों में यूरिया, डी.ए.पी,…
publicuwatch24.-बीजापुर। जिले के तुमनार ब्लाक में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमनार ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक ( एनक्यूएएस) प्रमाणन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बीजापुर के सुदूर क्षेत्र तुमनार में ये उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो आयुष्मान भारत योजना के तहत व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के मिशन को मजबूत करती है। एनक्यूएस मूल्यांकन में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं, बुनियादी ढांचे, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता और रोगी देखभाल की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया…
publicuwatch24.-रायपुर। बरसात का मौसम शुरू होते ही वातावरण में नमी और उमस बढ़ने तथा बारिश के पानी का सांप, बिच्छुओं व अन्य जंतुओं के बिलों में भर जाने के कारण ये सुरक्षित स्थान की तलाश में अक्सर बाहर आ जाते हैं। भोजन की खोज में ये घरों में घुस जाते हैं जिससे लोगों को इसके द्वारा काटे जाने का खतरा बढ़ जाता है। सर्पदंश जानलेवा भी हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग सर्पदंश के मामले में चिकित्सा विज्ञान पर विश्वास नहीं करते और बैगा-गुनिया से झाड़-फूंक कराते हैं। सर्पदंश के शिकार लोग अंधविश्वास व अज्ञानता के कारण…
publicuwatch24.-सुकमा। गृहमंत्री विजय शर्मा आज सुकमा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नए शिक्षण सत्र की शुरुआत कर रहे बच्चों को मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। शैक्षणिक मेरिट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर गरिमामय चरण पादुका वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पुनर्वास केंद्र पहुंचकर समाज सेवा के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे साथियों से संवाद किया और उनके समर्पण की सराहना की। इसके पश्चात नकुलनार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत…
publicuwatch24.-रायपुर। 36 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक जत्था आज राजधानी रायपुर से 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर – दुर्ग हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस से ‘बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाकर रवाना हुआ । इस पवित्र अमरनाथ यात्रा ने जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल मंडल प्रभारी अर्चना शुक्ला के साथ अन्य यात्री शामिल हुए है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह दिखा। मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल द्वारा अमरनाथ यात्रा में जा रहे सभी तीर्थयात्रियों को निर्भय होकर तीर्थ यात्रा…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में वाटर वुमेन और पंचतत्व फाउंडेशन नोएडा (उ.प्र) की संस्थापक शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। पाठक ने बताया कि उन्होंने आयोध्या से रामेश्वरम तक पद यात्रा की है साथ ही गोमती एवं सरयू नदी के उद्गम से लेकर समागम तक यात्रा कर 25 लाख पौधे नदियों के किनारे लगाए और नदियों की सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में उनके साथ 15 लाख लोग जुड़े हुए है। छत्तीसगढ़ में भी यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों को जोड़ा जाएगा। डेका ने पर्यावरण…
publicuwatch24.-बालोद। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आज बालोद जिले का दौरा किया। यह दौरा आगामी 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने जा रही “किसान-जवान-संविधान महासभा” की तैयारियों के सिलसिले में किया गया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा वोरा को बालोद जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर राजीव भवन, बालोद में ज़िला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें वोरा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जिम्मेदारियाँ सौंपीं और सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस द्वारा…
publicuwatch24.-रायगढ़। ज़िले के लैलूंगा क्षेत्र में बनी बहुप्रचारित लैलूंगा-बाकरुमा सड़क की असलियत अब गड्ढों से नहीं, गुनाहों से भरी हुई है। महज़ छह महीने पहले अरबों रुपये की लागत से बनी यह सड़क आज इस कदर तबाह हो चुकी है कि हर मोड़ पर मौत और हर गड्ढे में भ्रष्टाचार साफ़ झलकता है। यह महज़ एक निर्माण की विफलता नहीं, बल्कि जनता की आँखों में धूल झोंकने और टैक्स के पैसों को निगल जाने वाली व्यवस्था की नंगी तस्वीर है। गड्ढों में समा गया भरोसा, प्रशासन मूकदर्शक : आज हालात यह हैं कि गड्ढे इतने गहरे और व्यापक हैं…
publicuwatch24.-महासमुंद। राज्यपाल रमेन डेका आज पिथौरा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 1:30 बजे राजभवन,रायपुर से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 3:00 बजे सर्किट हाउस पिथौरा में अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के दौरान वे जिले के विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक के पश्चात राज्यपाल श्री डेका पिथौरा से पुनः राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।