Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर के प्रेक्षागृह में संसदीय रिपोर्टिंग विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा ने भी 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पूरी की है और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में विधायकों के लिए भी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था, जिसका लाभ हमारे सदस्यों को मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अनेक नवनिर्वाचित विधायक भी हैं, जिनकी यह जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित ‘संसदीय रिपोर्टिंग कैसे करें?’ विषयक कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ सम्मिलित हुए। यह कार्यशाला पत्रकारों को संसदीय प्रणाली की समुचित जानकारी देने का सार्थक प्रयास है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यशाला पत्रकारों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत , संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप , आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक डॉ संजय द्विवेदी सहित अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।
publicuwatch24.-सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब पूरे छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि वे अब स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। सक्ती जिले के बाराद्वार निवासी यशवंत कुमार राठौर भी इस योजना से लाभान्वित होने वालों में शामिल हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। इस सोलर सिस्टम से वे गर्मी के मौसम में प्रतिदिन औसतन 18 यूनिट, जबकि…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस शासन में हुए शराब घोटाले में एसीबी ईओडब्ल्यू के आज पेश किए जा रहे चालान पर डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को घेरा है। शर्मा ने सीधे तौर पर कहा कि सरकार जब भ्रष्टाचार करती है तो यही हाल होता है। भूपेश बघेल ने इतने लोगों को फंसाया है। शर्मा ने कहा कि इतने बड़े घोटाले के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा को अनपढ़ नहीं बोलना चाहिए। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच कर रहे EOW के अफसरों ने आज कोर्ट में आबकारी अधिकारियों के…
publicuwatch24.-बिलासपुर। जिले के रतनपुर और आसपास के गांवों में दूषित पानी पीने से डायरिया तेजी से फैल रहा है। यहां अब तक 69 मरीज मिले है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब नए मरीजों के लिए बेड तक नहीं बचे हैं। बावजूद इसके अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां बारिश का पानी टपक रहा है और गंदगी फैली है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर कह रहे हैं कि सब ठीक है, हालात सुधर रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां पिछले 4 दिनों से केवल एक डॉक्टर लगातार ड्यूटी पर हैं। स्टाफ की…
publicuwatch24.-दुर्ग। जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। गया नगर से 5 जुलाई की सुबह रतनचंद संचेती (75 साल) रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। स्कूटी से निकलकर वे गंजपारा से पटेल चौक की ओर जा रहे थे। तभी पिकअप ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखकर जांच शुरू कर दी है। मृतक चाय पत्ती और अगरबत्ती का व्यापारी था। गया नगर…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले मामले में संलिप्त आबकारी अफसरों के खिलाफ अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ईओडब्ल्यू ने सभी आबकारी अफसरों को 5 जुलाई को सुबह 11 बजे एसीबी/ईओडब्ल्यू विशेष न्यायालय में पेश होने नोटिस जारी किया है. नोटिस मिलने के बाद आबकारी अफसरों को गिरफ्तारी का डर सता रहा है. यदि ऐसा कुछ होता है तो राज्य निर्माण के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी. यहां खास बात यह है कि एसीबी/ईओडब्ल्यू अफसरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं कर रही है, क्योंकि सभी राजपत्रित अधिकारी…
रायपुर l कभी वीरान पड़ा था ये स्कूल…. दरवाजों पर ताले लटकते थे, कमरे धूल और सन्नाटे से भरे रहते थे। लेकिन आज वही ईरकभट्टी का प्राथमिक शाला बच्चों की चहचहाहट और पाठों की गूंज से फिर से जीवंत हो उठा है। अबुझमाड़ के इस सुदूर गांव में फिर से शिक्षा की लौ जल उठी है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना और युक्तियुक्तकरण की पहल को जाता है। बीते कुछ वर्षों में माओवादी गतिविधियों के चलते गांवों की रंगत फीकी पड़ गई थी। बच्चों के हाथों से किताबें छूट…
रायपुर l देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एनपीके (20ः20ः013) और एनपीके (12ः32ः13) के वितरण लक्ष्य में 3.10 लाख मेट्रिक टन तथा एसएसपी के…
रायपुर l देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य के अनुभव साझा किए और बोगस व्यवसायियों पर सख्त कार्रवाई, पंजीयन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक के प्रयोग तथा फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पर रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इस समूह का संयोजन गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद पी. सावंत कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बतौर सदस्य भागीदारी…