Author: admin

K.W.N.S.-बलौदाबाजार-भाटापारा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा मिशन सिक्योर सिटी योजना अंतर्गत, अभियान चलाकर प्रत्येक गांव, शहर के चौक चौराहों पर लोगो को प्रोत्साहित कर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लगातार निर्देश दिया जा रहा है। उक्त निर्देशों के परिपालन में भाटापारा शहर में अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के चौक चौराहा में सीसीटीवी कैमरा लगाने का अपील लगातार किया जा रहा है. जिससे प्रभावित होकर भाटापारा शहर के चेंबर ऑफ कॉमर्स, दाल मिल एसोसिएशन एवं अन्य लोगों द्वारा भाटापारा शहर के लगभग सभी प्रवेश एवं निकास मार्गों पर 13 नग उच्च…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरूआत होने वाली है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु से इस यात्रा का आगाज करेंगे। उद्घाटन समारोह के लिए गांधी मंडपम में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश आज तमिलनाडु के लिए रवाना हुए। अपने इस दौरे को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि इस यात्रा के जरिए देशभर के अनेकों राज्य से आमजनता जुड़ेगी। करीब साढ़े 3 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी। जिसके माध्यम से नफरत फैलाने की कोशिश को दूर करने का प्रयास होगा।…

Read More

नई दिल्ली। एशिया के सबसे रईस व्यक्ति और भारत के दिग्गज बिजनेस मैन गौतम अडानी की कमाई बहुत तेजी से बढ़ रही है। पहले मुकेश अंबानी और फिर वॉरेन बफे, बिल गेट्स को अरबपतियों की सूची में पछाड़ने के बाद अब गौतम अडानी की निगाह अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का कुर्सी पर टिकी हुई है। गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में आने वाले दिनों में जेफ बेजोस को पछाड़ सकते हैं। बता दें, अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों ने साल 2022 में अबतक शानदार रिटर्न दिया है। बहुत तेजी के साथ बढ़ रही…

Read More

भारत के सबसे महान साम्राज्य की कहानी दिखाती है फिल्म नई दिल्ली। मणि रत्नम की बिग बजट फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर मणि रत्नम का ए आर रहमान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रीयूनियन हुआ है। कल्कि कृष्णमूर्ति की ऐतिहासिक फिल्म पोन्नियिन सेलवन भारत के इतिहास में ‘सबसे महान’ साम्राज्य, चोल साम्राज्य की कहानी बताता है। ट्रेलर की शुरुआत आकाश में से आते एक धूमकेतु के दृश्यों के साथ होती है और यह शाही रक्त के बलिदान के लिए कहता है। इसके बाद किरदारों को इंट्रोड्यूज…

Read More

नई दिल्ली। विटामिन-बी12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी कमी भारत में देखना एक आम बात है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 47 प्रतिशत भारतीय आबादी विटामिन-बी12 की कमी से जूझती है। सिर्फ 26 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जिनमें इस विटामिन की अच्छी मात्रा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह डाटा सिर्फ विटामिन-बी12 की कमी ही नहीं बताता, बल्कि ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरुक करता है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए बनाने के लिए ज़िम्मेदार होने के अलावा, यह मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं को मज़बूत करने में भी…

Read More

K.W.N.S.-चमत्कारिक मंत्रों का जाप ज्योतिष। हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा आराधना को समर्पित किया गया है वही बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश की पूजा के लिए खास होता है इस दिन गणपति की पूजा विधिवत की जाती है और उपवास भी रखा जाता है मान्यता है कि बुधवार का दिन गणेश पूजा का सबसे उत्तम दिन है अगर आप श्री गणेश को जल्द प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो कुछ खास मंत्रों का जाप आप कर सकते हैं इन मंत्रों के जाप से भगवान जल्द प्रसन्न होकर…

Read More

K.W.N.S.-मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के स्पेशल एपिसोड में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को बुलाया जाता है। हाल ही में बिग बी ने केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में बॉक्सिंग चैंपियन निखत जरीन और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुकीं मीराबाई चानू का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बॉक्सर मोहम्मद अली से जुड़ी एक मुलाकात की यादें भी सभी के साथ साझा कीं। बिग बी ने बताया कि वह मोहम्मद अली से घूसा खा चुके हैं। यह बात सुनने में अजीब लग सकती है, मगर यह सच…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज शाम रायपुर आएंगे। समन्वय समिति की बैठक रायपुर में 10, 11 और 12 सितंबर को होगी। इसके पहले 7 , 8 और 9 सितम्बर को RSS की टोली प्रमुख की बैठक होगी। इसमें मोहन भागवत और RSS के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में समन्वय समिति की बैठक के एजेंडों के साथ मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय किया जाएगा। आज मोहन भागवत के रायपुर पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेंड़िया की अगुआई में ‘सही पोषण देश रोशन’ और ‘गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ’ के संदेश के साथ आज सुबह राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से विशाल साइकिल रैली निकाली गई। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली का आयोजन महिला बाल विकास द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया था। पोषण जागरुकता के लिए आयोजित इस रैली में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, विधायक धरसीवां श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, यूनिसेफ राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में यूनिसेफ, एन.एस.एस., रायडर्स ग्रुप के सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल…

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत आज कलेक्टर रजत बंसल ने नेत्रदान करनें हेतु संकल्प घोषणा पत्र भरा। उन्होंने राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित बैठक में उक्त संकल्प पत्र भरकर जिला अंधत्व निवारण समिति को सौपा। कलेक्टर रजत बंसल के इस पुण्य संकल्प से प्रेरित होकर बैठक में उपस्थित 42 अधिकारियों ने भी नेत्रदान करनें हेतु संकल्प घोषणा पत्र भरा। सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी ने नेत्रदान के विषय मे विस्तृत जानकारी सभी को दिया। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के मृत्यु के 6 घन्टे के भीतर आँख को दान दिया जा सकता है। इस दान दिए हुए…

Read More