Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
Author: admin
K.W.N.S.-बलौदाबाजार/कसडोल। जिले में भालू के हमले से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। भालू ने अचानक राकेश नाम के युवक पर हमला कर दिया जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के अंतर्गत वन परिक्षेत्र सोनाखान के झालपानी बीट में भालू के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। झालपानी निवासी राकेश पारधी अपने दोस्त दुलरवा पैकरा…
K.W.N.S.-बिलासपुर। निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता के प्रमोशन मामले में राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. दरअसल, कैट द्वारा प्रमोशन के पक्ष में आदेश के विरुद्ध राज्य शासन के द्वारा अपील दायर की गई थी. बीते 4 जुलाई को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रमोशन पर स्टे दिया था. आज शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने बहस की है. बता दें कि राज्य शासन ने मुकेश गुप्ता के 3 साल पूर्व हुए प्रमोशन को निरस्त…
K.W.N.S.-भिलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा के मेडिकल आफिसर से एक युवक ने मारपीट कर दी। आरोपित युवक अपनी मां का इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा हुआ था। इसी दौरान अस्पताल की सफाई चल रही थी। तो डाक्टर ने उसे थोड़े देर के लिए बाहर निकलने के लिए बोला। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और आरोपित ने डाक्टर की पिटाई कर दी। घटना की शिकायत पर नंदिनी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज, शासकीय सेवक से मारपीट और धमकाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस ने बताया कि अहिवारा निवासी आरोपित…
K.W.N.S.-जगदलपुर। जिले में जन सुरक्षा के लिये तैनात पुलिस के जवान अपने जीवन का अधिकांश समय कार्यस्थल पर बिताते हैं, कई बार काम के बढ़ते दबाव, और व्यक्तिगत परेशानियों से तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगती है, परन्तु दबाव को दूर करने और अपने मन पर नियंत्रण पाने के तरीके हमेशा होते हैं। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में डीएमचपी टीम बस्तर के द्वारा करणपुर कैम्प के लगभग 600 जवानों के लिये ‘कार्यस्थल पर तनाव प्रबन्धन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग कर, तनाव से बचने के आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी…
K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत मंगलवार शाम को मुंबई-हावड़ा मेल से नागपुर से रायपुर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर संघ प्रमुख भागवत का प्रांत संघचालक डा. पुर्णेंदू सक्सेना, प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार ने स्वागत किया। इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के सामने मानस भवन के लिए रवाना हो गए। संघ प्रमुख छह दिन रायपुर में प्रवास करेंगे। इस दौरान आज से नौ सितंबर तक भागवत केंद्रीय टोली के पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। बैठक में संघ की पिछले वर्ष की गतिविधियों का वृत्त लिया जाएगा। साथ ही आगामी कार्ययोजना पर…
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयनसूची जारी
K.W.N.S.-रायपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में गैर-शैक्षणिक तथा शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से शाला आबंटन किया गया तथा शालावार नियुक्ति तीन सितंबर को जारी किया जा चुका है। जिसकी सूचना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर में प्रदर्शित की गई है तथा संबंधित संस्था के प्राचार्य को भी उपलब्ध करा दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 9 सितंबर तक आबंटित शाला में उपस्थिती देने के निर्देश भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कर दिए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज…
K.W.N.S.-जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला हाई स्कूल में हफ़्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी में पढ़ाने के आदेश का पालन हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ भी न्याय हो रहा है। सप्ताह में एक दिन स्कूलों में छत्तीसगढ़ी बोली को रहेगा समर्पित दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं के हित में बड़े फैसले लिए हैं। राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक सामग्री भी…
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा- ‘हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं. नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं, तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं. BJP कहती है कि सारे मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लो, तो भेजने का क्या मतलब है?’
नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार भी दिवाली आतिशबाजी से मुक्त होगी। दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को 1 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लेकर कहा है कि प्रदूषण के खतरे की वजह से बैन को जारी रखने का फैसला किया गया है। उन्होंने इसे लोगों…
K.W.N.S.-जगदलपुर। बस्तर में लगातार नक्सल मुक्त गांव की संख्या बढ़ती जा रही है बस्तर पुलिस ने वर्तमान में से 580 गांवों के चिन्हांकित किया है जो अब नक्सल मुक्त हो चुके हैं। जहां पुलिस कैंप स्थापित करने के साथ ही सरकार की बुनियादी सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि सबसे ज्यादा फायदा माओवादियों के आत्मसमर्पण के लिए चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियानों का हुआ है। बस्तर संभाग के सातों जिलों में माओवादियों के खिलाफ संचालित विशेष अभियानों का असर अब दिखने लगा है। दंतेवाड़ा जिले की बात करें तो यहां बीते 2 सालों…