Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मंत्री भाजपा के बड़े नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली से रायपुर आते समय छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में गांजा सट्टा जुआ और नशे के सभी प्रकार के सामानों की बिक्री बेतहाशा बढ़ गई है युवाओं को पूरी तरीके से नशे में और जुआ सट्टा और रेव पार्टियों की लत लगा दी गई है। पूरे प्रदेश में सट्टा-जुआ, गांजा माफिया सक्रिय है। प्रदेश के छूटभैया नेता लोग इस कारोबार को खुलेआम चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की पकड़ ढीली हो गई है और छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा…
झड़प के दौरान पुलिस अधिकारी घायल, रेलवे अंडर ब्रिज को उद्घाटन से पहले ही खोलने को लेकर हुआ हंगामा
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग में रायपुर नाका पर बने रेलवे के अंडर ब्रिज को उद्घाटन से पहले ही खोलने को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं रुके तो लाठीचार्ज कर दिया। झड़प में दुर्ग CSP अभिषेक झा सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पार्षद अरुण सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। दुर्ग नगर निगम के वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अंडर ब्रिज को जल्द खोलने की मांग…
K.W.N.S.-रायपुर। रायगढ़ में मुख्यमंत्री की अधिकारियों को चेतावनी को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृमोहन अग्रवाल ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि पौने चार साल तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोते रहे, अब जब जनता को हिसाब देने का समय आ रहा है तो अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं। रायगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में सड़कों के हाल बेहाल है, मगर मुख्यमंत्री ने कभी उस तरफ ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री जी को दिल्ली, हिमाचल घूमने और दूसरे प्रदेश के विधायकों की मेहमान नवाजी से फुर्सत नहीं मिली। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हाल ‘खिसियानी…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धरमजयगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस वर्ष 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं विशेष रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, हाफ बिजली बिल योजना, हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के संबंध में बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन जिलों में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात…
K.W.N.S.-रायपुर। नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविज़न कमेटी के सचिव गंगा ने नक्सली कमांडर रमन्ना की पत्नी सावित्री के सरेंडर की निंदा की। गंगा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सावित्री नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी की इंचार्ज के पद पर थी। सावित्री को नक्सलियों ने कायर और स्वार्थी बताया। बीते वर्ष सावित्री के बेटे रंजित ने भी तेलंगाना में सरेंडर किया था।सावित्री पर नक्सलियों ने कहा सावित्री तत्कालिक नुक़सान ही कर सकती है। नक्सलियों ने 9 सितम्बर को कोत्तागुड़म एसपी के समक्ष सावित्री के सरेंडर करने की बात कही।
K.W.N.S.-मुंगेली। तंबाकू उत्पाद अधिनियम का पालन करते हुए जिले को तंबाकू मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस क्रम में कलेक्ट्रेट में अंर्तविभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह अंर्तविभागीय बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं द यूनियन संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर राहुल देव ने की। इस दौरान राज्य विधिक सलाहकार ख्याति जैन ने राष्ट्रीय तंबाकू सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के समस्त धाराओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही कलेक्टर ने समस्त विभागीय कार्यालय परिसर में धारा 4 के तहत धूम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड लगाने और इन धाराओं के उल्लघंन होने पर…
K.W.N.S.-बिलासपुर। हिंदी दिवस 14 सितंबर को जस्टिस रजनी दुबे ने हाईकोर्ट में एक प्रकरण पर हिंदी में आदेश जारी कर नई परंपरा शुरू की है। फैसले के प्रमुख अंश हिंदी में लिखे गए हैं। जस्टिस रजनी दुबे ने इस अपराधिक मामले में आरोपियों की दोषमुक्ति के खिलाफ शासन की अपील खारिज कर दी। इस मामले में हाईकोर्ट ने 26 जुलाई को निर्णय सुरक्षित रखा था। प्रकरण के अनुसार गुलाब सिंह वर्मा, सफदर अली रायपुर और अविनाश चन्द्र के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बिलासपुर ने 10 अप्रैल 2022 को निर्णय पारित कर सभी को…
K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा में एक महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बेटा जब देर शाम घर लौटा तो सारे खिड़की और दरवाजे बंद थे। इस पर उसने पड़ोसी के घर से झांक कर देखा तो अंदर महिला का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। मामला हरदी बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक़, धतूरा गांव निवासी कलाबाई राठौर (60) अकेले रहती थी। महिला के पति नेहरू लाल राठौर की पहले ही…
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना में हुई मौत का डेथ ऑडिट किया। इस दौरान पीडब्लूडी., परिवहन विभाग और यातायात विभागके अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान सड़क चेतावनीपरक बोर्ड का अभाव पाया गया, अतः चेव्हरॉन्स बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड एवं गोलार्ड नही लगा पाया गया। जिसे तत्काल लगाने संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क पर वाहन की स्पीड कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर/रम्बल्ड स्ट्रीप बनाने निर्देश दिये गये। यातायात के अधिकारियों को दोपहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार एवं नशे के हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी…
K.W.N.S.-बालोद। चिटफंड मामलों में त्वरित कार्रवाई करने वाले साइबर सेल के स्टॉफ को एसपी ने सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक चिटफंड के आरोपियों को दूसरे राज्य से गिरफ्तार करने में उत्कृष्ट तकनीकी कार्य हेतु कैश रिवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए पुलिसकर्मियों में ASI धरम भुआर्य, C-योगेश सिन्हा,प्रवीण साहू,पीपेश्वर बंजारे, पूरन देवांगन, (साइबरसेल) मिथलेश यादव,(साइबर सेल) शामिल है. एक अधिकारी ने बताया कि संपत्ति कुर्की के बाद पैसा लौटाने की कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन व शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। संपत्ति कुर्की के बाद ही कोर्ट के आदेश पर नियमानुसार पैसा लौटाने की कार्रवाई संबंधित अफसर…