Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी ने विभाग के 146 लोगों को इधर उधर किया है। जारी लिस्ट में बड़ी संख्या में ऐसे भी शिक्षक हैं जिन्होंने आपसी सहमति से अपना ट्रांसफर लिया है। तो वहीं कई लोगों का ट्रांसफर किया गया है। शिक्षा मंत्री ने इस ट्रांसफर आदेश को 9 सितंबर को सहमित दी थी। जिसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी किया गया है।
K.W.N.S.-रायपुर। जामा मस्जिद रायपुर में मुतवल्ली चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद नामांकन फार्म का वितरण भी शुरू हो गया।16 सितम्बर को पहला दिन नामांकन फार्म वितरण का पहला दिन था जिसमें पांच लोगों ने मुतवल्ली पद पर चुनाव लडऩे नामांकन फार्म बीस हजार रूपये प्रत्येक ने जमा कर फार्म लिया। मो. गुलाम अशरफ कलीम मोदहापारा,अब्दुल फहीम रहमानिया चौक, गुलाम शकील रजा डीडी नगर, रिजवान हमजा राजा तालाब और हसीब कुरैशी सोनू स्टेशन रोड ने नामांकन फार्म खरीदा।जनता से रिश्ता ने अपने पिछले अंक में कुल चार से पांच दावेदार होने का अनुमान लगाया था जो लगभग सही…
K.W.N.S.-राजनांदगांव। तहसील बनाए जाने के बाद भी डोंगरगढ़ का चक्कर काटने को मजबूर लाल बहादुर नगर के रहवासियों ने डोंगरगढ़-नागपुर मार्ग पर तड़के चक्का जाम कर दिया. यातायात व्यवस्था ठप होने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पखवाड़ेभर के भीतर सभी व्यवस्था करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। दरअसल, राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर को तहसील बनाने की घोषणा के बाद भी अस्तित्व में नहीं आने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश था, जिस पर शासन-प्रशासन ने आनन-फानन में नायब तहसीलदार की नियुक्ति की थी, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं…
सीएम भूपेश का मोदी के जन्म दिन पर भाजपा के सेवा पखवाड़ा मनाने पर तंज K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इसे ले कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- सेवा करें अच्छी बात है, मगर देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल के दाम कम कर दें, देश के लोगों की अपने आप सेवा हो जाएगी। उन्होंने जनजातियों के केंद्रीय सूची के मामले में कहा- 15 साल मौका मिला भाजपा को, डॉ.रमन सिंह ने इसे राजनीतिक लाभ के तौर पर…
K.W.N.S.-रायपुर। दिशा की बैठक में सांसद सोनी ने स्वीकृत विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि काम समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने स्वीकृत राशि के अनुसार कार्य पूर्णता का लक्ष्य रखने को भी कहा। वही सांसद सोनी दावा करते हुए बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी करके देश की जनता को राहत दी। तमाम राज्यों ने भी अपनी जनता की चिंता की। मोदी सरकार द्वारा प्रति लीटर लगभग 15 से 17 रु से ज्यादा की राहत और राज्य सरकारों ने खुद के कर से 7 से 8 रु प्रति लीटर की…
K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज महारानी जिला अस्पताल जगदलपुर पहुंचकर चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली, इसके साथ ही व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए। कल से जगदलपुर दौरे पर है मंत्री टीएस सिंहदेव कल वे जगदलपुर चिकित्सा महाविद्यालय के आयोजित संभागीय स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए। इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा महाविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत…
K.W.N.S.-कोरबा। उरगा थानांतर्गत ग्राम दादरकला के जंगल में नर कंकाल के कुछ अवशेष पाए गए हैं. मौके पर पाए गए कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान गिरधारी लाल यादव के रुप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 सितंबर को दर्ज कराई गई थी. मौके पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर उसकी मौत किसी जंगली जानवर के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम दादरकला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के जंगल में नरकंकाल के कुछ अवशेष पाए…
K.W.N.S.-राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में गाड़ियां चुराने वाले चोर को पुलिस ने धर दबोचा है। चोर ने पुराने दोस्त से बदला लेने के लिए उसकी कार चुरा ली, लेकिन कार चोरी करके भागते समय एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद उसने रास्ते से एक बाइक चुराकर फरार हो गया। आरोपी ने आधी रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने अपराध घटित होने के 72 घंटे के भीतर चोरी के बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। मामला खड़गांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम शेरपार निवासी राकेश गुनेन्द्र का उसके…
K.W.N.S.-राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों द्वारा जिले के निवेशकों से ठगी गई राशि वापस कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। अब तक जिले के 17 हजार 296 निवेशकों को 12 करोड़ 46 लाख रूपए लौटाए जा चुके हैं। इसी तरह याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड के कुल 16 हजार 796 निवेशकों को तीसरी किश्त 95 लाख 14 हजार रूपये का भुगतान सीधे बैंक उनके बैंक खातों में कराया जा रहा है तथा शुभ सांई देवकान लिमिटेड के कुल 4 हजार 536 निवेशकों को 14 लाख 6 हजार रूपए वितरण…
K.W.N.S.-बिलासपुर। डेढ़ माह से लापता 15 साल की लड़की के मामले में बिल्हा पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन उसकी खोजबीन की कार्रवाई नहीं की। इसके चलते परिजन हाईकोर्ट गए। कोर्ट ने पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। बिल्हा क्षेत्र की उक्त नाबालिग 5 अगस्त से गायब है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वे थाने में लगातार पूछताछ करते रहे कि उसे ढूंढने के लिए क्या किया लेकिन उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। कोर्ट में शासन की ओर से बताया…