Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। चोरी के माल सहित 3 आरोपी पकड़े गए है. पुलिस के मुताबिक ग्राम पठारीडीह में नल जल योजना के अंतर्गत कन्ट्रक्शन कार्य हेतु कुछ लोहे के प्लेट एवं रॉड रखा हुआ था जिसको कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। घटना की रिपोर्ट पर थाना उरला में अप.क्र.496/22 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल उरला पुलिस घटनास्थल रवाना हुई और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मुखबीर सूचना के आधार पर 03 लोगों को थाना लाया गया। जिससे गहन पूछताछ पर अपराध…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग जिले में लूट के दौरान दुकान संचालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर ज्वेलरी दुकान के अंदर दो युवक घुसे और संचालक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर सोने चांदी के ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में दुकान के संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद दोनों आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना दुर्ग अमलेश्वर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित सम्रद्धि ज्वेलर्स की है।…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम गुढ़ियारी पहुंचकर स्वर्गीय श्री महेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय श्री गोस्वामी के परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग के शहरी गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में दीवाली के दीयों और अन्य सामग्री के निर्माण कार्य में लगी हुई हैं। इन्होंने दीयों की सजावट पर और इनकी गुणवत्ता पर काफी मेहनत की है इसका सकारात्मक परिणाम उन्हें मिला है। राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से इनके दीयों के लिए आर्डर आये हैं और अब तक दस लाख दीयों के आर्डर यहां काम कर रही समूह की महिलाएं ले चुकी हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 हजार दीये डिस्पैच भी कर चुकी हैं। इस संबंध में विस्तार से जानकारी…

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की अध्यक्षता में आज नारायणपुर जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अब वर्षाकाल अपनी समाप्ति की ओर है तथा निर्माण कार्यों को गति देने का समय आ गया है। बैठक में छ.ग.हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे, के अलावा कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिवरीनारायण रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ श्री राम सुंदर दास, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, माटी कला बोर्ड की सदस्य पुनिता कुम्भकार उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के सभी पत्रकारों को दीपावली की अग्रिम बधाई देकर पत्रकारवार्ता का से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात अभियान के दौरान कल मैंने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोनारगढ़, ग्राम केरा और शिवरीनारायण नगर में लोगों से भेंट मुलाकात की। शिवरीनारायण में कल मैं महानदी की गंगा आरती में भी शामिल हुआ। महानदी के तट…

Read More

K.W.N.S.-सूरजपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत फोर्टीफाइड चावल के वितरण के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक भवन, ग्राम पंचायत भवन, शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालय भवनों पर प्रदर्शित हेतु पंपलेट, बैनर चस्पा कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, पंचायत सचिवों एवं शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से फोर्टीफाइड चावल के फायदे के संबंध में राशन कार्ड धारियों, ग्रामीणों एवं छात्रों को अवगत कराये। फोर्टीफाइड चावल आपका पसंदीदा चावल-आयरन (एनीमिया से बचाव), फॉलिक एसिड (भू्रण विकास और खून के निर्माण में सहायक), विटामिन बी-12 (नर्वस सिस्टम के समस्या व कामकाज में सहायक) -…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 20 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शोषण और अत्याचार के विरोध के लिए भी वे सक्रिय रहे। राजनांदगांव के मिल मजदूरों के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनकेे नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बुनकर संगठित हुए…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम केसला से पहुँचे गौपालक दिलेराम कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं गौधन न्याय योजना के तहत अब तक 90 हजार रूपए गोबर बेचकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित किया हूं। जिस मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए पूछा इस पैसे का क्या उपयोग किए। उस पर दिलेराम कश्यप ने बताया कि मैंने एक साइकिल खरीदा हूं साथ ही बच्चों की पढ़ाई एवं दैनिक रोजमर्रा के लिए उक्त राशि का उपयोग करता हूं। इसी तरह ग्राम मुलमुला से पहुँचे ललिता सिदार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। दुर्गा विसर्जन के दौरान उपद्रव फैलाने वाले नवीन तिवारी का जुलूस निकला. रायगढ़ के रेलवे कॉलोनी के मकान में छुपे आरोपी को पकड़ने लाने के बाद बिलासपुर पुलिस ने उसका जुलूस निकालते हुए कोतवाली से सिम्स लेकर पहुंची. बता दें कि दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों में सिम्स चौक और करोना चौक के पास मारपीट हुई थी, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। मामले में पुलिस ने बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन उपद्रव को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी नवीन तिवारी मौके से फरार चल रहा था. घटना के बाद से ही पुलिस…

Read More