Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली, जिसमें एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा की गई. विगत एक वर्ष से नाको, नई दिल्ली से एआरटी दवा की नियमित आपूर्ति न होने केे कारण एचआईवी संक्रमितो के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, जिसके निराकरण के लिए मंत्री ने तत्काल राज्य स्तर से टेंडर जारी कर नियमित आपूर्ति के निर्देश दिए. बैठक में संचालक स्वास्थ्य ने बताया कि सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक एचआईवी जांच की जा रही है, जिसमें विशेषकर एचआईवी संक्रमित शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को एआरटी से उपचार के लिए लिंक किया जा रहा…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2015 बैच के आईएफएस मनीष कश्यप को विभाग ने दिवाली से पहले बहाली का तोहफा दिया है। उनका निलंबन खत्म कर दिया गया है। सीएम भूपेश बघेल 6 मई को सूरजपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में थे, तभी आवर्ती चराई योजना में अनियमितता की शिकायत मिली थी। मनीष तब सूरजपुर के डीएफओ थे। सीएम ने डीएफओ और रेंजर को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। हालांकि, बाद में यह जानकारी सामने आई कि कश्यप की पोस्टिंग से पहले अनियमितता हुई थी। कश्यप को जो आरोप पत्र जारी किया गया था, उसके…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में NMDC के ठेका श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। ठेका श्रमिकों की मांग है कि, दिवाली आने वाली है और अब तक उन्हें कंपनी की तरफ से बोनस नहीं दिया गया है। बोनस की मांग को लेकर किरंदुल में ठेका मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। ऐसे में NMDC को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है। इधर, NMDC प्रबंधन भी हरकत में आया और उन्होंने सभी को आश्वासन दिया है कि वे निश्चिन्त रहिए, उन्हें बोनस दिया जाएगा। दरअसल, शुक्रवार को ठेका श्रमिक किरंदुल NMDC के चेकपोस्ट…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उन पर पूरे देश को गर्व है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। ED ने आज IAS समीर विश्नोई को कोर्ट में पेश कर दिया है। वो पिछले 8 दिनों से ED की रिमांड में थे। इनके साथ दो कारोबारियों को भी अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में कोर्ट में अभी सुनवाई जारी है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे और IAS अधिकारी समीर विश्नोई को ED ने गिरफ्तार किया था। इनके साथ कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को भी पकड़ा गया था। पिछली सुनवाई में रायपुर की अदालत ने 8 दिन की रिमांड मंजूर की। हालांकि ईडी की टीम ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। इन…

Read More

K.W.N.S.-कोंडागांव। दीपावली के उपलक्ष्य में धनतेरस से 1 दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थियों को 20 लाख के गुम मोबाइल लौटाए हैं। कोंडागांव साइबर सेल ने लगभग 100 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं, जिसके लिए उन्होंने एक अभियान भी चलाया था। इसमें सैमसंग जैसी महंगी मोबाइल के साथ-साथ बड़ी संख्या में लाखों रुपए के मोबाइल बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जिले के सभी थानों के गुम मोबाइल के आवेदन को संज्ञान मे लेकर मोबाइल ढूढ़ने अभियान चलाया। इसमें कोंडागांव, केशकाल जैसे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के अंदरूनी गांव से भी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए, और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को आगामी 1 नवम्बर को 22 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 23वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के साथ ही राज्य का अंलकरण समारोह व राष्ट्रीय…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली के किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कॉन्क्लेव में लगाए गए छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और लोक कला पर केंद्रित स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ का पारम्परिक वाद्य यंत्र तुरही भी बजाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में एक नवम्बर से आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी सम्बोधित किया। सीएम भूपेश बघेल ने नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल 2022 के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इस बार इसमें 7 से ज्यादा देशों के कलाकार…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। खुर्सीपार श्रीराम चौक में 22 अक्टूबर दिन शनिवार की शाम को विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा 11,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 22 को धनतेरस का दिन है इस अवसर पर श्री राम चौक में पूजा, अर्चना कर छत्तीसगढ़ के समस्त रहवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की जाएगी। इस दिन श्रीराम चौक में एक अलग नजारा दिखाई देगा। दीपो की जगमग रोशनी से यह पूरा क्षेत्र प्रकाशमय होगा। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयास से श्री राम चौक का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। श्री राम…

Read More

K.W.N.S.-कोरिया। जिला पंचायत CEO नम्रता जैन और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने एक-एक टीबी मरीज को गोद लिया है। उन्होंने समाज के समर्थ लोगों से भी इसके लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने देश को टीबी मुक्त बनाने का संदेश दिया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने भी टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने की बात कही है। जिले को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर और CEO जिला पंचायत नम्रता जैन ने एक-एक टीबी मरीज को पोषण आहार देने के लिए सहयोग करने की बात कही है। कलेक्टर और सीईओ ने…

Read More