Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। हिमाचल से आये गद्दी समुदाय के कलाकारों ने गद्दी लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की। यह लोक नृत्य भगवान शिव की आराधना पर आधारित है। हिमाचल के चंबा के भरमौर क्षेत्र को शिव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस नृत्य की खासियत गद्दी समुदाय के लोगों की वेशभूषा रही। इस समुदाय का मूल कार्य खेती बाड़ी और भेड़ पालना है। पुरुष कलाकारों ने ऊन से बना चोला पहना था और सिर पर खास तरह की हिमाचली टोपी पहनी थी। महिलाओं ने भी ऊन के वस्त्र पहने थे। उनके सिर पर दुपट्टा था और वे चाँदी के…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अंतिम दिन हरियाणा के लोक कलाकारों ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति सहित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घूमर नृत्य हरियाणा का एक अनोखा पारंपरिक लोक नृत्य है। नर्तक दल के लीडर सुनील कौशिक ने बताया कि यह नृत्य राज्य के पश्चिमी हिस्सों में लोकप्रिय है। इस नृत्य में नृत्यांगनाओं के वृत्ताकार आंदोलन इस नृत्य को अलग पहचान देते हैं। आमतौर पर राज्य के सीमा क्षेत्र की लड़कियां घूमर का प्रदर्शन करती हैं। नर्तक, जो एक परिपत्र मोड लेते हैं…

Read More

K.W.N.S.-महासमुंद। पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक कुमार केसरी के मार्गदर्शन में थाना सरायपाली उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर के साथ पुलिस स्टाफ व विशेष आरक्षक मास्टर ब्लास्टर ट्रेनर-मनोज डडसेना ने शहीद परिवार का सम्मान किया एवं उनके वीरतापूर्ण कार्य को ग्राम वासियों के बीच मे रखा गया एवं वीरता गाथा सुनाया गया। जिसमें सभी ग्रामीणों द्वारा नम आंखों से शहीद को याद किया गया. शहीद परिवार को श्रीफल साल से सम्मानित किया गया.

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर में लगातार साइबर ठगी की वारदात बढ़ती जा रही है. यहां एक कृषि अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हुआ है. दरअसल तोरवा थाना क्षेत्र के आरटीएस कॉलोनी में रहने वाले कृषि विभाग के अधिकारी बी वी राव ने तोरवा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार शाम के समय 5 बजकर 15 मिनट पर अपने घर में थे. उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उससे उनके बैंक खाते में पैन कार्ड नंबर अपडेट करने…

Read More

K.W.N.S.-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीजों की उपचार एवं स्टॉफ की समय पर उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चन्द्र प्रभाकर ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में ओपीडी सेवा चिकित्सकों द्वारा दी जा रही थी, लेकिन दो चिकित्सक विलंब से उपस्थित पाए जाने पर उन्हे कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव* के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक ( यातायात) सतीष ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना के मुख्य कारणों में से एक नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है पूर्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा केनाल रोड में खड़े भारी वाहनों पर चस्पा की कार्रवाई कर वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया गया था और वाहन मालिकों को यातायात कार्यालय नेहरूनगर बुलाकर उक्त मार्ग पर वाहन ना खड़ा करने हेतु समझाइश देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया था परंतु क्षेत्र…

Read More

K.W.N.S.-कोंडागांव। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए मासिक वेतनभोगी एवं अंशकालिन कर्मचारियों हेतु देय महंगाई भत्ते दर में वृद्धि के मद्देनजर कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा उक्त दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों हेतु परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता को सम्मिलित कर वेतन का निर्धारण किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार उच्च कुशल श्रेणी के कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, बॉयलर ऑपरेटर, प्रबंधक, अधीक्षक, लाइब्रेरियन इत्यादि पदों के अ, ब एवं स जोन के लिए क्रमशः 414 रुपए, 406 रुपए एवं 397 रुपए दैनिक वेतन निर्धारित किया गया है। इसी तरह कुशल श्रेणी के सहायक सुपरवाईजर,…

Read More

K.W.N.S.- दुर्ग। स्मृति नगर पुलिस चौकी इलाके से 16 दिन से गायब शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी निलेश डेहरे के शव का एक हिस्सा महासमुंद रोड के जंगलों से बरामद कर लिया है। व्यवसायी की हत्या उसी के मुंह बोले मामा मोंटू ने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर की है। व्यवसायी और उसके मामा के बीच डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन का विवाद था। व्यवसायी मामा को पैसे नहीं लौटा रहा था। इसके बाद मामा ने प्लानिंग के तहत भांजे का अपहरण किया। उसे दोस्तों के साथ सिमगा स्थित फार्म हाउस में ले गया। सभी ने मिलकर उसकी पीट पीटकर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को हिमाचल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूचि में शामिल किया गया है। जब से सूचि जारी की गई है सीएम बघेल लगातार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल आज फिर से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि हिमचाल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। इस बार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के कई बड़े चेहरे…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा । छत्तीसगढ़ के कटघोरा इलाके को जिला बनाने की मांग तेजी से हो रही है। जिसके लिए यूकां अध्यक्ष 210 किलोमीटर की यात्रा पर निकल गए है। वे कल तक राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। CM ने कटघोरा में ADM और ASP पदस्थ करने की घोषणा की थी। 6 महीने बीत जानें के बाद इस दिशा में कोई विशेष कार्रवाई नहीं हुई। कटघोरा वासी चुनाव से पहले कटघोरा को जिला बनाने की मांग कर रहे है। गौरतलब है कि साल 2023 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारी में बीजेपी कांग्रेस जुट गई है।

Read More