Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन के बाद विदेशी मेहमानों का अपने देश लौटने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। मिजोरम राज्य के 22 प्रतिभागी “बाय छत्तीसगढ़” कहते हुए विदा हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का अद्भुत आयोजन रहा। राज्य सरकार ने आवास, भोजन एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की थी। यहां छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा उन्हें बहुत पसंद आया। वे छत्तीसगढ़ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते थे।अब वे दोबारा यहां आने का प्रयास करेंगे। वही त्रिपुरा राज्य के 15 प्रतिभागी रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से लौटते हुए दल के सदस्य देवाशीष कहा कि…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। सेंट्रल जेल में बंदी पर जानलेवा हुए हमले के बाद उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे व सिर पर 22 टांके लगाए। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा बंधवापारा बंसोड़ मोहल्ला निवासी विष्णु वंशकार पिता शिवप्रसाद (23) मारपीट के आरोप में 2 नवंबर से जेल में बंद है। वह अन्य लोगों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराने जेल अस्पताल आया था। उसी समय जेल में छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद सिरगिट्‌टी गणेश नगर चुचुहियापारा शेख अजहर उर्फ अज्जु (26)आया। उसका विष्णु के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन के बाद विदेशी मेहमानों का अपने देश लौटने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। मंगोलियन देश के नर्तक दल के 10 प्रतिभागी ‘रायपुर बाय रायपुर बाय’ और अपने टूटी फूटी जुबान में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहते हुए एयरपोर्ट से विदा हुए। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंगोलियन डांस ,जोरून जोरून, प्रस्तुत किया था। समूह के मुखिया श्री इनखबोल्ड ने कहा छत्तीसगढ़ आना उनका अच्छा अनुभव रहा। मौका मिला तो दोबारा आएंगे। उन्हें पहली बार रायपुर आने का मौका मिला था वे हमेशा याद रखेंगे।

Read More

K.W.N.S.-रायगढ़। पूंजीपथरा थाना के अंतर्गत मां काली प्लांट में बीती रात हादसा हुआ। प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में फंस जाने से ऑपरेटर जान चली गई। ऑपरेटर का नाम राहुल यादव बताया जा रहा है। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर मौजूद।, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए।

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। आज सुबह 4 बजे छावनी पावर हाउस के एसबीआई एटीएम में तोड़ फोड़ कर रूपये निकालने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने धरदबोचा है। एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी सोनू दास मानिकपुरी पिता दिगंबर दास मानिकपुरी (22 वर्ष) निवासी राजनांदगांव गौरी नगर वार्ड नंबर 14 अचानक पारा थाना चिखली को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वह सुबह 4 बजे एसबीआई के एटीएम में घुस मशीन को तोड़ रहा था तभी पीसीआर टीम मौके पर पहुंच गई और एटीएम में घुस सोनुदास को पकड़ लिया गया। बैंक को भी खबर की गई ताकि…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। वाशिंग पाउडर फैक्ट्री में बायलर लगाने के लिए रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गोविन्द नगर पंडरी निवासी विनय कुकरेजा इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ। पुलिस के मुताबिक विनय, जबलपुर के बेरला में वाशिंग पाउडर की फैक्ट्री स्थापित करने जा रहा था। नौ महीने पहले तीन मार्च को फैक्ट्री में बायलर लगाने हर्षद निकम, और छाबू नारायण निकम से चर्चा हुई। दोनों ने इसके लिए हामी भरी। और एडवांस के बतौर 51 लाख रुपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर करने कहा। विनय ने पांच मार्च को दोपहर 3.36 बजे कलेक्टोरेट…

Read More

K.W.N.S.-नवंबर महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। यही कारण है कि इस महीने को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास माना जा रहा है। नवंबर में कई बड़े ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध व मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन एक ही दिन में हो रहा है। इन दोनों ग्रहों का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ साबित हो सकता है। 13 नवंबर 2022 को मंगल वृषभ राशि और बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानें मंगल व बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों की चमकेगी किस्मत- 1. वृषभ- नवंबर महीने…

Read More

K.W.N.S.-हॉलीवुड फिल्म अवतार की फ्रैंचाइजी का दूसरा पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का नया ट्रेलर, बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन सीक्वल की 16 दिसंबर की रिलीज की तारीख से कुछ हफ्ते पहले जारी किया गया है। फ्रैंचाइजी में दूसरी किस्त में स्टीफन लैंग के खलनायक चरित्र कर्नल क्वारिच की वापसी देखी गई है, जो कि काफी शानदार है। नए रिलीज किए गए ट्रेलर में जेक और नेयतिरी की एक परिवार के रूप में सह-अस्तित्व की झलक दिखाई गई है। वहीं इसमें पैंडोरा की नई दुनिया काफी रोमांचित दिखाई गई है। फ्रेंचाइजी नवागंतुकों में केट विंसलेट, मिशेल योह, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर से सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई में हुए हंगामे का वीडियो सामने आया है। बिलासपुर के मस्तूरी में ACC सीमेंट जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। इस हंगामे में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर तोड़-फोड़ भी की है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। दरअसल मस्तूरी अंतर्गत ग्राम लोहर्सी सोन में ACC सीमेंट का प्लांट का प्लांट लगना है। इससे आस-पास के लगभग 10 से भी अधिक गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनमें बुहारडीह, गोडाडीह, टाँगर, लोहर्सि, घोडाडीह, भुरकुंडा शामिल हैं। इसके चलते यहां के ग्रामीण भड़के हुए हैं। ग्रामीण इस सीमेंट प्लांट का…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में महिलाएं घर-घर जाकर सुआ नृत्य करती हैं उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में थारू जनजाति भी झींझी देवी की आराधना में ऐसा नृत्य क्वांर और भादो के महीने में करती हैं। नई फसल आने के तुरंत बाद महिलाएं झींझी नृत्य करने घर घर जाती हैं। उनके सिर में कलश होता है और हाथों में दान लेने के लिए टोकरी। फिर सुआ गीत की तरह ही सुंदर गीत प्रस्तुत करती हैं और सुंदर झींझी नृत्य भी। बिल्कुल चटख रंगों के साथ और स्थानीय थारू आभूषणों के साथ उनकी साजसज्जा दर्शकों को चकित कर देती…

Read More