Author: admin

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले के किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को विभागीय योजनाओं का निर्धारित समय पर क्रियान्वयन करते हुए संबंधित हितग्राहियों को जमीनी स्तर पर लगातार आवश्यक मार्गदर्शन दिए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे किसान उन्नत तकनीक से खेती किसानी कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सके। इसी क्रम में कलेक्टर सिन्हा सहित कृषि विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा जिले के किसानों को रबी फसल 2022-23 में धान के बदले अन्य फसल जैसे सरसों गेहूं तिवड़ा का उतेरा फसल आदि के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस बीच इस मामले में कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री लखमा ने कहा कि आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिला पाया तो अपने आपको राजनीति से अलग कर लूंगा. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए राष्ट्रपति, राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.अगर उस समय तक सफलता नहीं मिली तो अपने आपको राजनीति से अलग कर लूंगा. अपने सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा, वे लोग नारेबाजी नहीं कर रहे थे सुना रहे थे. आदिवासियों का अधिकार है.…

Read More

K.W.N.S.-बॉलीवुड एक्ट्रस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं से चर्चाओं में रहती हैं, यही नहीं वह अपने आउटफिट्स को लेकर भी सु्र्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में उर्वशी दुबई के फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड में गयीं थी, जिसमें एक्ट्रस को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इस इवेंट में उर्वशी ने पिंक ट्यूब बॉडीकॉन एक खूबसूरत ड्रेस में नज़र आईं। इस ड्रेस की कीमत अगर आप भी सुनेगें तो हैरान रह जाएगें, जानकारी के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत 50 लाख बताई जा रही है। जिसके बाद से एक्ट्रेस चर्चाओं में बनी हुई है। वहीं…

Read More

K.W.N.S.-अपने फीफा विश्व कप 2022 के ओपनर में फ्रांस से हारने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ग्राहम अर्नोल्ड ने कहा कि उनके विरोधियों की गुणवत्ता ने उनकी जीत में योगदान दिया और उनकी टीम को उनकी गलतियों से दंडित किया गया। ओलिवियर गिरौद के ब्रेस और एड्रियन रैबियोट और कियान म्बाप्पे के एक शानदार गोल ने मौजूदा चैंपियन फ्रांस को कतर के अल जानूब स्टेडियम में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप डी मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दिलाई। स्काई स्पोर्ट्स ने अर्नोल्ड को यह कहते हुए उद्धृत किया, “मुझे लगता है कि दिन…

Read More

K.W.N.S.-भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आते जा रही है, वैसे-वैसे ही चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है। आज भानुप्रतापपुर के सिंधु भवन में बीजेपी ने उपचुनाव के लिए विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ किया। इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री व इस उपचुनाव के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल के हाथों हुआ। इस दौरान विधायक रामविचार नेताम व शिवरतन शर्मा भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए, आपके लिए हम सभी के लिए बल्कि मैं तो कहूंगा कि पूरे प्रदेश…

Read More

K.W.N.S.-हमारे जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं, कभी परेशानियां इतनी बढ़ जाती है कि उसका निवारण करना मुश्किल हो जाता है. किसी को कभी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो कभी वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में आइए जानते हैं घर में ऐसी कौन सी चार मूर्ति रखें, जिससे घर की सुख- शांति बनी रहे और आपके जीवन में कभी कोई परेशानी ना आए. घर में रखें ये मूर्ति 1- घर में रखें भगवान गणेश की मूर्ति वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको बता दें, घर में भगवान गणेश की मूर्ति रखने…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में भाजपा नेताओं से मुलाकात के लिए ऐनवक्त पर दिए गए समय को रद्द करने पर भाजपा नेताओं ने शहर के कमला कॉलेज चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान वापस जाने के नारे लगाए। भाजपा नेताओं का दावा है कि पूर्व में भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के लिए सीएम की ओर से समय दिया गया था। अचानक उन्हेंं खबर आई कि सीएम ने व्यस्त होने का हवाला देकर मुलाकात करने से इन्कार कर दिया। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के…

Read More

K.W.N.S.- भिलाई। पिछले दो महीने से वेतन न मिलने से परेशान नगर निगम भिलाई के कर्मचारी बुधवार की सुबह से विरोध स्वरुप निगम मुख्यालय के सामने फिर से धरने पर बैठ गए. निगम कर्मियों को इससे पहले दीपावली के मद्देनजर संचित निधि से वेतन का भुगतान किया गया था. इसके बाद अक्टूबर महीने में वेतन देने के लिए निगम के खजाने में रुपये बचे ही नहीं.अक्टूबर जैसे तैसे बिना वेतन बीता और फिर यह महीना भी धीरे धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है. लेकिन कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था नहीं हो सकी है. जिससे नाराज निगम कर्मी धरना…

Read More

K.W.N.S.-रायगढ़। जिले की घरघोड़ा पुलिस द्वारा जिला बलरामपुर – रामानुजगंज पुलिस के साथ बेहतर सामंजस्य, नाकेबंदी कर 20 नवम्बर को छाल रोड बाईपास , FCI गोदाम के पास चोरी हुई ट्रेलर वाहन का इंजन हार्स को झारखंड बार्डर रामानुजगंज के पास पकड़ा गया है, आरोपीगण इंजन हार्स को गढ़वा (झारखंड) ले जा रहे थे, अपराध कायमी के महज 10 घंटे के भीतर घरघोड़ा पुलिस की तत्परतापूर्वक कार्रवाई में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है । वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी 13एजी 9955 के स्वामी सुरेन्द्र टंडन (36 साल) द्वारा 21 नवम्बर के दोपहर थाना घरघोड़ा में वाहन के इंजन हार्स चोरी…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा के तहसील कार्यालय में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब अधिवक्ताओं ने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए. वकीलों ने अधिकारियों पर उनकी टेबल-कुर्सी को फेंकने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया. कोरबा के तहसील कार्यालय में बुधवार को अलग ही नजारा था. परिसर में अपने-अपने टेबलों पर व्यस्त नजर आने वाले अधिवक्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ नजर आ रहे थे. अधिवक्ताओं का कहना है कि वे पिछले ढाई दशकों से परिसर पर ही अपनी बैठक व्यवस्था बनाकर…

Read More