Author: admin

K.W.N.S.-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़खड़ूवा में देर रात धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जानकारी मिलने के बाद युवा मोर्चा और ग्रामीणों ने इस धर्मांतरण के खिलाफ मोर्चा खोला और रात में ही धर्मांतरण करा रहे चार लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि देर रात को ग्राम पंचायत पहाड़खड़ूवा में यह सारा कारनामा एक ग्रामीण के घर में चल रहा था जहां पर लगभग 2 दर्जन से अधिक हिंदू मान्यता के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज सीएम निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है. पूरी संभावना है कि कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देगी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में सरकार की विशेष अनुमति याचिका की स्थिति पर भी चर्चा होनी है। इसकी सुनवाई एक दिसंबर को होनी है। सरकार ने उसी दिन विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया है।

Read More

K.W.N.S.-बस्तर। जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाने के बाद जलते पुतले को लेकर दौड़ लगाई। आग बुझाने पुलिस जवान पीछे भागे। एक जवान मुंह के बल नीचे गिर गया। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर भनुप्रतापपुर उपचुनाव में खड़े हुए भाजपा प्रत्याशी को बदनाम करने का आरोप लगा जमकर नारेबाजी भी की। दरअसल, बुधवार को जिले के भानपुरी में भाजपा के कार्यकर्ता पुतला दहन करने इकट्ठा हुए।…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सिंधी समाज का सबसे बड़ा त्यहार झूलेलाल जी की जयंती जो साल में एक बार आता है उसके लिए सार्वजनिक अवकाश की मुख्यमंत्री से सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के नाम सिंधी एकाडमी के अध्यक्ष राम गिडलानी को सौंपा। और मांग की आप जल्द से जल्द मुखमंत्री से चर्चा कर चेट्री चंद्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने का निवेदन करे और साथ में झूलेलाल जयंती के दिन मदिरा एवम मास मटन की दुकानें भी बंद रखी…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई में पॉस इलाके स्मृति नगर स्थित एक फेमस बेकरी में गुरुवार तड़के आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी बेकरी का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें गुरुवार सुबह 3.28 बजे सूचना मिली थी कि स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के एक होटल में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल वाहन को टीम के साथ रवाना किया गया। वहां पहुंचकर देखा कि जायका बेकरी में आग लगी है।…

Read More

K.W.N.S.-रायगढ़। रायगढ़ जिले में लैलूंगा घरघोड़ा के खरी पहाड़ और कुलीकुंडा गांव के जंगल में 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। गांव के आस-पास हाथियों के होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण रात जागरण कर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं गुरुवार को इन हाथियों के दल ने गांव की मुख्य सड़क को क्रॉस किया और जंगल की ओर गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भीड़ लग गई। वहीं कुछ लोगों ने इन हाथियों का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इलाके में हाथियों के विचरण करने को लेकर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। उत्तर पूर्व रेलवे के द्वारा छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दिनांक 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 के बीच कुछ तिथियो में इस गाड़ी को कोहरे के अग्रिम आशंका के कारण रद्द किया जाएगा जो कि इस प्रकार हैः- रद्द होने वाली तिथि इस प्रकार है :- 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 दिसम्बर, 2022 को, जनवरी माह में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 15, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 जनवरी, 2023 को एवं फरवरी माह में 01,…

Read More

K.W.N.S.-बैकुंठपुर। खाना मांगने के मामूली विवाद के कारण शराबी पति ने पत्नी को जलती हुई लकड़ी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घायल पत्नी की रिपोर्ट पर थाना में आरोपी पति के खिलाफ हत्या के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि केराडोल निवासी रेशमा अपने बच्चों के साथ रहती है। घटना वाले दिन शराबी पति प्रदीप देशमुख खाना मांगने के मामुली विवाद के चलते जलती हुई लकड़ी उठाकर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, जिससे उसकी पत्नी के कपड़े में आग लग गई। वह आग बुझाने के लिए घर में यहां-वहां भागने लगी। किसी…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक / यातायात प्रभारी के. देव राजू के द्वारा अपने टीम के साथ मिलकर शहर में दुर्घटनारहित निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में रत्नाबांधा चौक में रॉग साईड़ से वाहन चलाकर आने वाले वाहन चालकों को रॉग साईड़ से वाहन नही चलाने समझाईश देकर यातायात नियमों का उलघ्घंन करने वाले 54 वाहन चालको पर कार्यवाही कर मोटरयान अधिनियम के तहत 17800/-रूपये परिसमन शुल्क वसूल किया गया। यातायात पुलिस आम नागरिको एंव वाहन चालको से…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। महुआ शराब बनाने की सूचना पाकर कार्रवाई के लिए पहुंची आबकारी की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने महिलाओं के साथ मिलकर आबकारी टीम पर पत्थर बरसाए. इस बीच युवक ने आबकारी अधिकारियों पर लाठी से हमला किया. हमले के दौरान लोगों ने आबकारी टीम के वाहन को भी नुकसान पहुंचाया है. आबकारी अधिकारियों की रिपोर्ट पर सीपत पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है। यह घटना सीपत क्षेत्र के ग्राम भिलमी की है. आबकारी अमले को सूचना मिली थी कि सीपत क्षेत्र के…

Read More