Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.- बिलासपुर। न्यायधानी से ठगी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां महिला के बंद हो चुके मोबाइल से एक एप एक्टिव कर उनके खाते से 9 लाख रुपए निकाले गए. खाते में बंद मोबाइल नंबर लिंक था. महिला का एसबीआई में अकाउंट है. इसमें उनकी पेंशन राशि जमा होती है. उन्होंने बेटे की फीस जमा करने अकाउंट चेक किया तो मामले का खुलासा हुआ. पीडिता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी है।
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय 3 साल बाद ऑफलाइन मोड में परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सबसे पहले जिन महाविद्यालय में कोर्स पूरे नहीं हुए हैं उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। वार्षिक परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक्स्ट्रा क्लास भी लगाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी द्वारा आने वाले साल में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए एक्सट्रा क्लासेस लगाई जाएगी। ऐसा इस लिए किया जाएगा क्योंकि कोरोना के कारण ऑनलाइन परीक्षा हो रही थी और घर बैठे परीक्षा दिलाने से छात्रों के शैक्षणिक स्तर में गिरावट आई है।इसी…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सातवें चरण की शुरूआत 1 दिसम्बर से होगी। राज्य के चार मलेरिया संवेदी जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा में एक माह तक यह अभियान संचालित किया जाएगा। मलेरिया के मामलों को निम्नतम स्तर तक ले जाकर पूर्ण मलेरिया मुक्त राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पिछले छह चरणों के अच्छे नतीजे आए हैं। प्रदेश में वर्ष 2018 में वार्षिक परजीवी सूचकांक (एपीआई दर) 2.63 था, जो अभी घटकर 0.92 पर आ गया…
K.W.N.S.-रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 28 एवं 29 नवम्बर को सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम 27 नवम्बर को रात्रि 9.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 28 नवम्बर को सुबह 7 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे। डॉ. टेकाम अम्बिकापुर सर्किट हाऊस से दोपहर 12 बजे सूरजपुर जाएंगे और वहां दोपहर 12.30 बजे आयोजित जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एवं युवा महोत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर 2.30 बजे सूरजपर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे अम्बिकापुर पहुचेंगे और वहां…
K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाक़ात की. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल दिल्ली प्रवास पर है. बजट पूर्व बैठक में हुए शामिल बजट पूर्व बैठक में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनपीएस की राशि की वापसी, जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई, कोल रॉयल्टी की राशि की मांग सहित राज्यहित के विभिन्न मुद्दे केंद्रीय वित्त मंत्री के सामने रखे। दिल्ली के मानेक शॉ सेन्टर में आयोजित बजट पूर्व बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री भी उपस्थित रहे। इस…
K.W.N.S.-कोरोना महामारी का प्रकोप शांत होने के बावजूद एक तरफ चीन में कोरोना के 31000 से ज्यादा केस आने से लोगों में एक बार फिर भय का वातावरण बन गया है। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में खसरे का प्रकोप बढ़ने से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। खसरे से अब तक 13 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खसरा जिसे मीसल्स रूबेला भी कहा जाता है एक संक्रामक वायरल बीमारी है, एक से दूसरे में आसानी से फैल जाती है। बच्चे…
K.W.N.S.-पढ़ाई में और करियर बनाने की होड़ में आजकल शादी की उम्र पीछे छूटने लगी है। यही वजह है कि अपने बच्चों की शादी सही समय पर करना आजकल माता पिता की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। वहीं कभी-कभी ग्रह नक्षत्रों के अशुभ स्थिति की वजह से भी विवाह में देरी होती है या रिश्ते बनते बनते बिगड़ जाते हैं। ये बात जितनी माता-पिता को परेशान करती है, उतनी ही विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को भी। हालांकि ज्योतिष और वास्तु में ऐसे कई उपाय भी बताए गए हैं, जिनके जरिए शादी में आ रही बाधा को कम किया जा…
K.W.N.S.- बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ से महिला पर भालू के हमला करने का मामला सामने आया है। महिला धान मिंजाई कराने गई हुई थी। इस दौरान मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला गांव की सरपंच है। दरअसल बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमतरी की सरपंच पार्वती साहू आज सुबह नरधा मंडी के पास स्थित अपने खेत में धान मिंजाई कराने गई थी। इस दौरान खेत में ही एक मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के मस्तक,आंख, गला और…
K.W.N.S.-रायपुर। संजीव पांडे ने भूपेश बघेल सरकार पर आरक्षण के नाम पर सभी वर्गों को झुनझुना पकड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में आरक्षण पर जो प्रस्ताव पारित किया गया है, वह भूपेश बघेल सरकार की गोलमाल संस्कृति का नया प्रारूप है। यह प्रस्ताव जनता की आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने का कुत्सित प्रयास है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों के खिलाफ सामने आ रहे जन विरोध और भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बिगड़ी हालत से घबराई भूपेश बघेल सरकार ने जनता को फुसलाने के लिए कुल 76 फीसदी आरक्षण का जो लॉलीपॉप दिखाया है, वह कोरी झाँसेबाजी है।…
K.W.N.S.-रायपुर/.दिल्ली। बजट पूर्व बैठक में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एनपीएस की राशि की वापसी, जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई, कोल रॉयल्टी की राशि की मांग सहित राज्यहित के विभिन्न मुद्दे केंद्रीय वित्त मंत्री के सामने रखे। दिल्ली के मानेक शॉ सेन्टर में आयोजित बजट पूर्व बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम बजट 2023-24 को लेकर कई प्रस्ताव एवं सुझाव दिये। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के…