Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

    November 16, 2026

    वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 16, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
    • वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
    • विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
    • सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
    • छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

      November 16, 2026

      वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

      November 16, 2026

      भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय

      November 16, 2026

      विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      November 16, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार

      November 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मुम्बई में खसरा का प्रकोप
    सम्पादकीय

    मुम्बई में खसरा का प्रकोप

    adminBy adminNovember 25, 2022No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    K.W.N.S.-कोरोना महामारी का प्रकोप शांत होने के बावजूद एक तरफ चीन में कोरोना के 31000 से ज्यादा केस आने से लोगों में एक बार फिर भय का वातावरण बन गया है। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में खसरे का प्रकोप बढ़ने से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। खसरे से अब तक 13 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खसरा जिसे मीसल्स रूबेला भी कहा जाता है एक संक्रामक वायरल बीमारी है, एक से दूसरे में आसानी से फैल जाती है। बच्चे इसका सबसे ज्यादा शिकार होते हैं। मुश्किल यह भी है कि बच्चों में खसरे के टीके लगने के बाद भी वे संक्रमित हो रहे हैं। ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं कि मुंबई में लगभग 30 बच्चे ऐसे पाए गए हैं जिन्हें 9 माह से कम उम्र में ही मीसल्स की पहली वैक्सीन लग चुकी है। यह पोलियो के बाद एक घातक बीमारी मानी जाती है। भारत में पोलियो उन्मूलन के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया गया था। 
    जिसके परिणाम स्वरूप पोलियो के मामले अब कभी कभार ही सामने आते हैं। मुंबई में 2019 में खसरे से सिर्फ तीन मौतें दर्ज की गई थी। 2020 में भी केवल तीन मौतें हुई थी। 2021 में केवल एक मौत की पुष्टि हुई थी। लेकिन इस साल अब तक लगभग 600 मामले दर्ज किए गए हैं। मालेगांव, भिवंडी, नासिक, ठाणे, अकोला, यवतमाल, कल्याण और वसई विरार क्षेत्रों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। मुंबई के सात इलाके धारावी, गवंडी, कुर्ला, महिम, बांद्रा और माटूंगा हॉट-स्पॉट बन गए हैं।खसरे का प्रकोप हर दो से तीन सालों के बाद देखने को मिल जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक 5 देशों को खसरा मुक्त घोषित किया है। अ​ब तक श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, तिमोर-लेस्ते, बंगलादेश शामिल हैं। किसी बीमारी का उन्मूलन तब घोषित किया जाता है जब उस बीमारी का एक भी मामला विगत तीन वर्षों में संज्ञान में न आया हो, लेकिन भारत अभी भी खसरा उन्मूलन के लिए काफी पीछे है। मुंबई और आसपास के इलाकों में खसरा रोग फैलने के कारणों की जांच के लिए यद्यपि टीमें गठित कर दी गई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और ​अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते सारा ध्यान उस पर ही लगा रहा। कोरोना वैक्सीनेशन के महा​अभियान के चलते दूसरे कार्यक्रमों पर ध्यान ही नहीं गया। खसरे के टीके के दो डोज 9 और 15 महीने के बच्चों को लग जानी चाहिए। कोरोना टीका अभियान के चलते बच्चों को खसरे के टीके लगाए ही नहीं गए। 
    मुंबई और आसपास के इलाकों में 20,000 से ज्यादा ऐसे बच्चे पाए गए जिनके खसरे का टीका लगा ही नहीं। अक्तूबर में जब खसरे के केस सामने आए तब तक के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई में 41 प्रतिशत बच्चों को ही टीके लगाए गए थे। इसका अर्थ यही है कि 48 प्रतिशत बच्चों को टीका नहीं लगा। जिन्हें टीका लगा भी उनको दूसरी डोज नहीं मिली। या ​फिर पहली डोज दूसरी डोज में काफी अंतर आ चुका है। अब ऐसे बच्चों को ढूंढा जा रहा है। जिन्हें अब तक टीका नहीं लगा।दुनिया भर में खसरे से होने वाली मौतों में एक तिहाई से अधिक भारतीय बच्चे शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने इससे निपटने के लिए 2005 में टीकाकरण अभियान शुरू किया था। टीकाकरण अभियान के चलते ही देश भर में 50,000 मौतों को टाला जा चुका है। कोरोना महामारी पर नियंत्रण भी सफल टीकाकरण अभियान के चलते ही पाया जा सका है। खसरा उन्मूलन के लिए टीकाकरण अभियान को एक ऐसे स्तर तक पहुंचाना होगा जब कोई भी संक्रमित व्यक्ति किसी अन्य को खसरा फैलाने में असमर्थ हो, क्योंकि उनका टीकाकरण हो चुका है। जब आप को एक बीमारी का सफाया करने के लिए हस्तक्षेप और निगरानी दोनों की जरूरत हो तो जरा सी भी चूक महंगी पड़ सकती है।
     पोलियो एक ऐसी बीमारी रही जिससे टीकाकरण से ही सफलतापूर्वक खत्म किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोराेना काल के दौरान दुनियाभर में लगभग 4 करोड़ बच्चे खसरे के टीके की खुराक से चूक गए। 2.5 करोड़ बच्चों ने अपनी पहली खुराक ही नहीं ली जबकि 1.47 करोड़ बच्चों ने अपनी दूसरी खुराक नहीं ली। टीकाकरण में चूक के चलते ही जिन देशों को खसरा उन्मूलन के करीब समझा जाता था अब वहां भी खसरा के मामले बढ़ रहे हैं।संपादकीय :सरमा जी जबान संभाल कर…चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति?असम-मेघालय खूनी संघर्षबहुत मुस्किल है यह सेवा…बहुत मुस्किल है यह सेवाफुटबाल मैदान पर क्रान्ति !भारत जैसे देश में आज भी टीकों के प्रति जागरूकता कम है। जागरूकता की कमी के चलते या धार्मिक कारणों से लोग आज भी अपने बच्चों को टीके नहीं लगाते। सवाल तो लोगों ने कोरोना वैक्सीन पर भी उठाए थे। केन्द्र सरकार ने 2023 तक देश को खसरा मुक्त कराने का लक्ष्य रखा है, लेकिन लगता नहीं हम इस लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। खसरे को मिटाने के लिए देशव्यापी टीकाकरण की जरूरत है। और इसके लिए पोलियाे उन्मूलन जैसा अभियान चलाने की जरूरत है। जिस तरह से पोलियो उन्मूलन अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डाक्टरों की भूमिका रही वैसी ही भूमिका आज निभाने की जरूरत है। लोगों को बच्चों को खसरा टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि घर-घर अभियान चलाया जाए। लोग भी अपने बच्चों को लेकर सावधानी बरतें और उनका सही समय पर टीकाकरण करवाएं।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

    November 16, 2026

    वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 16, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

    By Publicuwatch AutherNovember 16, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कल भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव…

    वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 16, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय

    November 16, 2026

    विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

    November 16, 2026

    वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 16, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय

    November 16, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.