Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होगी। रविवि कुलसचिव शैलेंद्र पटेल ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि तीन पालियों में परीक्षा होगी। 1 दिसंबर से छात्रों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा।
K.W.N.S.- बलरामपुर। बलरामपुर में बड़ी मात्रा में पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। ASP मोहित गर्ग ने बलरामपुर जिले में एक बड़ी पुलिस सर्जरी करते हुए ये आदेश जारी किया है। इस नए आदेश के अनुसार एक साथ 3 थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी बदले गए हैं। वहीं 41 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजपुर, बसंतपुर, सनावल के 3 थाना प्रभारी बदले गए हैं। बलरामपुर ASP मोहित गर्ग ने जिले में बड़ी पुलिस सर्जरी की है। इस दौरान उन्होंने नया आदेश जारी करते हुए 41 पुलिसकर्मियों समेत 3…
K.W.N.S.-धमतरी। गोधन न्याय योजना के तहत जिले में गोबर खरीदी, वर्मी खाद निर्माण और उसके विक्रय की समीक्षा करने कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आज सुबह बैठक लेकर साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिन गौठानों में कन्वर्जेंस दर कम हैं, उनमें आनुपातिक रूप से वृद्धि करने के निर्देश देते हुए गोबर खरीदी के साथ-साथ वर्मी खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही गौठानों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और अभियान चलाकर गौठानों में पैरा संग्रहित करने की बात कलेक्टर ने इस दौरान कही। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 9.30 बजे से आयोजित…
K.W.N.S.-बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा जी से भेंट की। कुलपति प्रो. चक्रवाल ने माननीय अर्जुन मुंडा जी का पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया। कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने कहा कि गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय है जो छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों एवं वनवासियों के उत्थान के लिए सक्रिय एवं सकारात्मक प्रयास कर रहा है। कुलपति महोदय ने माननीय मंत्री जी को अवगत कराया कि गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय वनांचल में निवासरत वनवासियों की भाषा, संस्कृति, ज्ञान…
K.W.N.S.-दुर्ग। बेमेतरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवंबर को 10 वर्षीय बच्ची की लाश उसी के घर में फंदे पर लटकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने एक अपचारी बालक को पकड़ा है जिसने पोर्न वीडियो देखकर बच्ची के साथ दरिंदगी की और फिर उसे मार डाला। कल रात को बेमेतरा पुलिस अपचारी बालक को लेकर उसी घर में पहुंची, जहां ये वारदात हुई थी। क्राइम सीन रीक्रिएट कर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को बारीकी से समझा और पीड़ित परिजन से भी बातचीत की है। बेमेतरा थाना प्रभारी…
K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ एक बार फिर जमीन फर्जीवाड़े मामले में जांच बैठा दी गई है. पुरानी शिकायत के आधार पर नजूल तहसीलदार ने बाकायदा जांच का आदेश देते हुए जांच टीम भी बना दी है. 23 नवंबर 2022 को जारी इस पत्र में नजूल तहसीलदार अजय गुप्ता ने हलका पटवारी का दल गठित कर एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. दरअसल, सूबे में एक बार फिर सरगुजा राजपरिवार की जमीन का मामला सुर्खियों में आ गया है. जबकि इससे पहले हुई सभी जांचों में शिकायत खारिज की जा…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुजरात दौरे पर हैं. वे आज गुजरात के 3 विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. सीएम बघेल 4 जगहों में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं कल से भानुप्रतापपुर में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए चुनावी प्रचार करेंगे. सीएम भूपेश बघेल आज दांता, वडगाम, बोरसद विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुबह साढ़े 11 बजे दांता विधानसभा क्षेत्र, दोपहर साढ़े 12 बजे वडगाम, शाम 5 बजे बोरसद विधानसभा क्षेत्र के जंत्रल में सीएम बघेल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा शाम 7 बजे बोरसद विधानसभा क्षेत्र के अलरसा में मुख्यमंत्री भूपेश…
K.W.N.S.-रायपुर/भिलाई। आनलाइन सट्टा खिलाने वाले सटोरियों ने अब एक नया एप लांच किया है। महादेव बुक, रेड्डी अन्ना, अंबानी बुक के बाद अब फायर प्ले नाम के एप से सट्टा खिलाया जा रहा है। रविवार को सुभाष चौक 18 नंबर रोड कैंप-1 के बीएसपी के मेंटेनेंस आफिस के खंडहर के पास कुछ लोग इस एप से आनलाइन सट्टा खेल रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर छावनी पुलिस ने वहां पर छापामार कार्रवाई की और पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि कैंप-1 मेंटेनेंस आफिस…
K.W.N.S.- रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में नया मोड़ आया है। झारखंड के टेल्को थाने की पुलिस भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए सीधे कांकेर जिला मुख्यालय पहुंची है। नेताम के खिलाफ गैंगरेप का दुष्कर्म का मामला दर्ज है। कांकेर के पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में 8 अफसरों की टीम वहां पहुंची है। कांकेर थाने में आमद देकर सभी लोग कांकेर टीआई शरद दुबे के साथ इनोवा कार में निकल गए। नेताम चारामा में रहते हैं। लेकिन चुनाव प्रचार के लिए घूम रहे हैं कांकेर पुलिस लोकेशन ट्रेस कर वहां जाकर गिरफ्तार कर सकती है। समझा…
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के सेलर की महिलाएं सुराजी योजना से आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्हें आजीविका का नया जरिया मिल गया है। इन्हीं महिलाओं में जय माता सराई श्रृंगार महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां भी शामिल है। बाड़ी विकास का कार्य कर सफलता की नयी सीढ़ियां चढ़ रही है। बाड़ियो में सब्जी लगाकर अपनी आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ कर अपना जीवन संवारने के साथ ही अपने गांवों की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। स्व सहायता समूह से जुड़ी दीदी रामिन केंवट और रानी बाई धुरी ने बताया कि वे ग्राम पंचायत सेलर की निवासी…