Author: admin

K.W.N.S.-नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अभियान तेज कर दिया है। राज्य के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में जहां बलों ने एक और फारवर्ड बेस स्थापित किया है। वहीं अलग अलग ऑपेरशन में 4 मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही आईईडी भी बरामद किया गया है। सीआरपीएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है। सीआरपीएफ ने बताया कि देश के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों का मुकाबला करने के लिए एक बहुआयामी रणनीति के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और छत्तीसगढ़ पुलिस हर दिन नए मील के…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देशन पर आज रक्षित केन्द्र के परेड ग्राउंड पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों उपस्थिति में जवानों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया जिसे पुलिस की शब्दावली में “बलवा ड्रिल” भी कहा जाता है । अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक एवं एडिशनल एसपी मेघा टेंभुरकर साहू के उपस्थिति में रक्षित निरीक्षक के.देव राजू द्वारा विपरीत परिस्थितियों पर उग्र हो रहे प्रदर्शनकारी/दंगाईयों से कैसे निपटे और शांति व्यवस्था कैसे नियंत्रित करें। इस संबंध मेंअपने मातहतों को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा आयोजित भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुँचे नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने नगरवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 5 करोड़ के कुल 68 विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किए। साथ ही उन्होंने नगर वासियों की मांग पर नगर के लिए 2 करोड़ 74 लाख रुपये के विभिन्न कार्याे स्वीकृत दी है। जिसमें 1 करोड़ 24 लाख रुपये जल आवर्धन कार्य,1करोड़ 24 लाख रुपये डोर टू डोर सफाई समाग्री,जेसीबी हेतु एवं 10-10 लाख रूपए सिख समाज,सेन समाज एवं देवांगन समाज के लिए सामुदायिक भवन के लिए प्रदान…

Read More

K.W.N.S.-गरियाबंद। सोमवार को आखिरकार वो घड़ी ही आई गई जिसका नगर वासियों को साल भर से इंतजार था। प्रभु श्री राम का बराती बनने का मौका पाकर शहर वासी फूली नहीं समा रहे थे। शाम ढलते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। हजारों की संख्या में लोग सजने सँवरने के बाद भगवान राम की बरात में शामिल हुए। रामबारात में हज़ारो रामभक्त शामिल हुए। राम बरात की शुरुआत सिविल लाइन रामजनकी मंदिर से हुई। रामजनकी मंदिर पर सभी स्वरूपों की आरती की गई। भगवान श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती रामभक्तों ने की जिसके बाद…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रदेश के तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र से नवाजा गया है। इनमें धमतरी जिले के दो उप स्वास्थ्य केन्द्र नगरी के गेदरा और कुरूद के गाड़ाडीह शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार द्वारा यह गुणवत्ता प्रमाण पत्र स्वास्थ्य संस्थाओं को उनके द्वारा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदाय करने के लिए दिया जाता है। इसके तहत जिला स्तरीय मूल्यांकन के बाद राज्य स्तरीय मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों का नामांकन…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। कांकेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. भाजपा का प्रतिनिधि मंडल कांकेर कोतवाली थाने पहुंचा है, जिसमें अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा कार्यकर्ता नंदू ओझा और वकील शामिल है. झारखंड पुलिस से मुलाकात कर रहे हैं. बंद कमरे में चर्चा चल रही है. दरअसल, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में झारखंड पुलिस एक्शन मोड में है. सुबह स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने फिर दबिश दी थी. तीनों अभियुक्तों के घर पहुंचकर नोटिस थमाया था। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के घर पर सुबह 10 बजे तक थाना कांकेर में उपस्थित होने का…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को वंचित रखने के मुद्दे पर भाजपा पंचायत स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक आंदोलन करेगी। 20 जनवरी को दुर्ग में प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की उपस्थिति में इसकी तैयारी पर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मोर आवास-मोर अधिकार बहुत बड़ा मुद्दा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब, मजदूर, किसानों का हक मार कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर रखा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा विपक्षी दल के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। बिच्छू के डंक से वेंटिलेटर पर पहुंची 5 माह की बच्ची अब सेफ है। शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली है। शुक्रवार को बिच्छू के डंक की चपेट में आने के कारण कुटेलाभाटा निवासी बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने तक उसकी पल्स रेट 200 के पार जाना, फेफड़ों में पानी भरना व यूरीन आना बंद हो गया था। एंटी स्नैक वेनम की तरह, एंटी स्कोर्पियन वेनम आसानी से मिलने की गुंजाइश नहीं थी, लिहाजा पीडियाट्रिक डिपॉर्टमेंट के एचओडी डॉ. ज्ञानेश मिश्रा ने बच्ची काे तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया।…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर चाम्पा। लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती… कोशिश करने वालों की हार नहीं होती.. नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है… चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है.. मन का विश्वास रगों में साहस भरता है.. चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है.. आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती.. कोशिश करने वालों की हार नहीं होती… डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है, जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है.. मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती… कोशिश करने वालों की हार…

Read More

K.W.N.S.-छत्तीसगढ़ सक्ती. कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अपने ही कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची. इस दौरान कार्यालय में 24 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले. जिसके बाद सभी को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. तीन दिनों में शो कॉज नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More