Author: admin

K.W.N.S.-जगदलपुर। मालगांव में छुई खदान धंसने से 6 लोगों की मौत से पूरा गांव मातम में पसर गया. इस हादसे ने 15 मासूमों के सर से मां का साया छीन गया. आज गांव में एक साथ 6 अर्थी उठी. पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भी अर्थी को कांधा दिया. पूरे ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए घाट पहुंचे हुए हैं. एक साथ सभी को मुखाग्नि दी जाएगी. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद हैं. पूर्व सांसद दिनेश कश्यप भी ग्रामीणों के दुख में शामिल होने पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री की तरफ से ग्रामीणों को मुआवजा के तौर पर 4-4 लाख…

Read More

K.W.N.S.- भिलाई। दुर्ग में रिटायर्ड टीआई की 59 वर्षीय पत्नी ने तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। घटना के समय घर में टीवी देख रही थी। टीवी में किसी के द्वारा जल जाने का सीन आया। इससे महिला इतने आवेश में आ गई कि घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलस जाने से महिला की हालत गंभीर है। उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोरसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है, भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उप निर्वाचन के लिए 05 दिसम्बर को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर रोड में हाईवे किनारे कोयला लोड खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसे पेट्रोलिंग पर निकले पुलिसकर्मियों ने आग को काबू में किया, फिर दमकल की मदद से आग को बुझा लिया गया। बताया जा रहा है कोरबा के गेवरा से ट्रक कोयला लेकर जा रही थी। चकरभाठा टीआई भारती मरकाम ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ रात में पैदल पेट्रोलिंग पर निकलीं थीं। तभी रायपुर नेशनल हाईवे में ट्रक क्रमांक सीजी 12 S 4551 को चालक खड़ी कर गायब हो गया था। टीम वहां पहुंची, तब ट्रक के पीछे ट्रॉली से…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले में हुए सड़क हादसे में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वो अपने साथियों के साथ कहीं काम से गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे 2 और लड़के भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुरलीडीह निवासी 8वीं में पढ़ने वाला राजवीर नोरगे(12) अपने दो साथी कृष जोगी(15) और सौतम सोनवानी एक साथी के साथ अकलतरा गया था। वहां से काम निपटाकर तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तीनों अभी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा में चुनावी सभा कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में प्रचार करेंगे. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का भानुप्रतापपुर दौरा जारी है. वे आज तीन स्थानों पर जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में वोट मांगेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह चारामा में रोड शो करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 स्थानों पर आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम रायपुर से सुबह 11.15 बजे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे कोरर हाईस्कूल मैदान में पहली आमसभा में शामिल होंगे. दोपहर 1.30 बजे ग्राम लखनपुरी…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर। मामूली विवाद पर हत्या करने की नियत से ग्रामीण पर भरमार बंदूक से फायर करने वाले पांच शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव का है। नरेंद्र पाल बर्मन, धीरेंद्र बर्मन, पुकराम बर्मन का रास्ता रोककर आरोपी लोचन शिकारी, परदेशी शिकारी, रामचरण शिकारी, रामलखन शिकारी, राकेश्वर शिकारी ने रास्ता रोककर हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट की। इसके बाद इन आरोपियों ने भरमार बंदूक से नरेंद्र पाल बर्मन के ऊपर फायर कर दिया। जिससे नरेंद्र पाल को चोट लगी थी।…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक आवेदक 2 से 6 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन प्रेषित कर सकते है। रोजगार मेला की तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी। जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रस्तावित रोजगार मेला के माध्यम से प्रायवेट क्षेत्र के 09 सेक्टरों (बैकिग एण्ड फायनेंस आई.टी., हैल्थ, टूरिजम, लॉजिस्टिक, मैन्यूफैक्चरिंग, अपेरल, रिटेल एवं सिक्यूरिटी) में 46 हजार 616 पदों पर 10वीं, 12वीं, स्नातक,…

Read More

K.W.N.S.- धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा”नशा मुक्त धमतरी” के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाई जा रही है. बच्चों का नशा मुक्ति के थीम पर रंगोली एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें बच्चों ने नशा मुक्ति के थीम पर रंगोली,चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश दिये हैं। मनमोहक रंगोली एवं ड्राईंग बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया गया। वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना/चौकी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है. शक्ति टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को महिलाओं…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसका स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है। शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी।ज्ञात हो कि केंद्रीय बजट में अगले 3 साल के भीतर नई तकनीक और साज-सज्जा की 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई थी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को इनमें से एक ट्रेन फिलहाल मिल रही है। बिलासपुर से यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे छूटकर 8:06 बजे रायपुर पहुंचेगी। 8:47 बजे दुर्ग, 10:30 बजे गोंदिया तथा 12:15 बजे नागपुर…

Read More