Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली से चोरी गए भंवर गणेश की मूर्ति को बेचने के फिराक में युवक ग्राहक तलाश रहे थे। इसकी सूचना पर एसीसीयू के प्रभारी और उनकी टीम ग्राहक बनकर पहुंच गई। पचास हजार स्र्पये के नीचे चूरन वाला नोट लेकर एसीसीयू के प्रभारी ने मूर्ति को देखने के लिए मंगाया। दो युवक मूर्ति का एक टुकड़ा लेकर जैसे ही उनके पास पहुंचे जवानों ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को जब्त कर लिया है। एसपी पास्र्ल माथुर ने बताया कि 25 अगस्त की रात चोरों ने मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली से…
K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को होने वाले मतदान हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के साथ ही 12 तरह के अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों को मान्य किया है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। आयोग ने वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में आधार कॉर्ड, मनरेगा जॉब कॉर्ड, बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कॉर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कॉर्ड, एनपीआर के अंतर्गत…
K.W.N.S.-भोपाल। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में वो जल, जंगल जमीन को बचाने की बात करते देखे जाते हैं। इस बार हसदेव का मामला उनतक पहुंचा है। सरगुजा के हसदेव जंगलों को काटकर कोल खदानें बनाई जाएंगी। सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध की आवाज अब भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी तक पहुंची है। सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। चलते-चलते कहा कि छत्तीसगढ़ के हसदेव इलाके में कोल प्रोजेक्टस की वजह…
K.W.N.S.-बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती अपने प्रेमी की सगाई में पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवती और युवके बीच पिछले 5 साल से अफेयर चल रहा था और इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को छोड़ कर किसी और से सगाई करने जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी की सगाई में पेट्रोल लेकर पहुंची थी और यहां जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवती प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके बाद युवक शादी से मुकर गया। वहीं, अब युवक…
K.W.N.S.-राजनांदगांव। जिले में लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ‘गुड मॉर्निंग राजनांदगांव’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसमें शनिवार को कलेक्टर डोमन सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी छत्तीसगढ़ी गाने पर थिरकते हुए नजर आए। अब हर महीने के पहले शनिवार को ‘गुड मॉर्निंग राजनांदगांव’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोगों में स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 दिसंबर से गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कलेक्टर डोमन सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ…
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के अधिकारियों/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वर्ष समाप्ति के मद्देनजर अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करने, मौसम के हिसाब से चोरी एवं अन्य घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करने के निर्देश देने के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले फेरीवालों पर विशेष ध्यान देकर तस्दीक करने निर्देशित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साईबर संबंधी लंबित अपराधों का जल्द निकाल करने, साईबर ठगी के मामलो में…
K.W.N.S.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित जोरा ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह 2022 का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 8 विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए और 20 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक कृत्रिम बायोनिक हाथ, कृत्रिम पैर निःशुल्क प्रदान किए गए। निःशक्तजन के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वाेत्तम जिला श्रेणी में दुर्ग जिले को राज्य स्तरीय पुरस्कार 2022…
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2022: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजन के सशक्तिकरण को किया जा रहा प्रोत्साहित
K.W.N.S.-रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित जोरा ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह 2022 का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 8 विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए और 20 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक कृत्रिम बायोनिक हाथ, कृत्रिम पैर निःशुल्क प्रदान किए गए। निःशक्तजन के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वाेत्तम जिला श्रेणी में दुर्ग जिले को राज्य स्तरीय पुरस्कार 2022 से…
K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में हुए सड़क हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक मुख्य मार्ग का है। दुर्गा चौक मेन रोड पर एक बाइक अपने रास्ते पर जा रहा था, तभी दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक से सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञापन में आदिवासी समाज के लोगों पर पैसों में बिक जाने का उल्लेख किये जाने पर सख्त ऐतराज करते हुए इस पर निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेने की मांग की है। वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय, ननकीराम कंवर, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, मोहन मंडावी, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, देवलाल दुग्गा, विकास मरकाम, देवलाल ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा है कि हमेशा से आदिवासी समाज के साथ छल कपट और अपमानजनक व्यवहार करने वाली कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में तमाम हदें पार…