Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-नारायणपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा में निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लेने के बाद मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई की व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। पुलिस महानिदेशक ने जवानों से बातचीत करते हुए उनकी हौसला अफजाई की और उनके साहस, धैर्य और त्याग हेतु उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, अतिरिक्त महा निदेशक विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम लाल धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक आर एन दास, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज…
K.W.N.S.-रायपुर। हिमाचल में कांग्रेस ने सीएम चयन की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सीएम बघेल दोपहर 2 बजे दिल्ली जा रहे हैं। जहां से वे शिमला जाएंगे। पार्टी ने उन्हें, हिमाचल में सीएम चयन के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है. मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है. इसके अलावा जिन विधानसभा…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के पूर्व माध्यमिक शाला मुलमुला के हेडमास्टर मनोज पाटले (34 वर्ष) को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को छात्राएं हेडमास्टर की शिकायत लेकर मुलमुला थाने पहुंच गई थीं। छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर मनोज पाटले उनके साथ गंदी हरकत करता है, अश्लील बातें करता है, उनके हाथ को पकड़ लेता था और शरीर के हिस्सों को गंदी नीयत से छूता है। उन्होंने कहा कि वे उसकी हरकतों से परेशान हो गई हैं। कई बार मना करने पर भी हेडमास्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरायपाली में किया 28 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्या का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिले के सरायपाली विधासनसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल सरायपाली के ग्राम बलौदा एवं बसना के ग्राम भंवरपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ 65 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 23 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपए के 29 कार्या का भूमिपूजन और 5 करोड़ दो लाख 11 हजार रुपए…
K.W.N.S.- जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पहरिया में फसल काटने वाली मशीन हार्वेस्टर की चपेट में आकर एक साल के बच्चे की मौत हो गई। 1 साल के चिराग केवट को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। हार्वेस्टर चालक के खिलाफ बलौदा थाने में धारा 304 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। मृत बच्चे चिराग के पिता मनोज कुमार केवट ने बताया कि फसल काटने के लिए मध्यप्रदेश से हार्वेस्टर मशीन लाई गई है। उसे बाड़ी में खड़ा किया गया था। बाद में फसल काटने के लिए उसे निकाला जा रहा था,…
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकर ने प्रदेश की जनता के हित में बड़ा फैसला लेते हुए आरक्षण संशोधन विधेयक पास किया था, लेकिन अब इस विधेयक में पेंच फंस गया है। दरअसल प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अब तक इस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किया है। यानि ये विधेयक कानूनी तौर पर अमल में नहीं आया है। वहीं, अब इस मामले को लेकर सियासत गरमाते हुए नजर आ रही है। राज्यपाल द्वारा विधेयक में हस्ताक्षर नहीं किए जाने को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा पर करारा निशाना साधा है। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि BJP…
K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस ने चीन के हांगकांग से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दरअसल, ठग गिरोह ने एक टीचर को कम समय में अधिक पैसे कमाने का झांसा दिया। उनसे ऐप डाउनलोड कराकर अकाउंट खुलवाया और उसमें पैसे जमा करने पर कमीशन का लालच दिया। प्रलोभन में आकर टीचर ने अपने बैंक अकाउंट से किश्तों में 21 लाख 53 हजार रुपए जमा किया, तब उन्हें दो करोड़ रुपए कमीशन मिलने की जानकारी दी। लेकिन, जब टीचर ने 2 करोड़ रुपए निकालने की बात कही, तब उनसे 10 लाख…
K.W.N.S.-कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं, कहा- जनता ने भूपेश सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए अपना आशीर्वाद दिया। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा में MLA की कुर्सी के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। 396 डाक मतपत्रों की गिनती के साथ EVM की काउंटिंग भी चल रही है। तीसरे राउंड की गिनती और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का दबदबा बरकरार है। सावित्री मंडावी 6980 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम हैं उन्हें 2522 वोट मिले हैं।…
K.W.N.S.-महासमुंद। सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब के लिए 20 लाख की राशि मंजूरी दी है. साथ ही सरायपाली में प्रेस क्लब के लिए भवन बनेगा। उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरों को वापस लाने की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही है, यदि जबरन पलायन हो रहा है तो हम कार्रवाई भी कर रहे हैं। पलायन में कमी आ रही है। शासन की योजनाओं से लोग लाभांवित हो रहे हैं। लोगों को बेहतर रोजगार मिल रहा है। बेहतर रोजगार मिलने से पलायन घटा है। सरकार की नीतियों एवं गतिविधियों के कारण बस्तर में नक्सली गतिविधि कम…
K.W.N.S.-कांकेर। भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. चौथे राउंड की गिनते के बाद बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी से 1 हजार वोट से पीछे चल रहे है. 13 हजार 324 वोट के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी आगे चल रही है. बता दें कि कांकेर जिला मुख्यालय में भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज में थ्रीलेयर सुरक्षा के बीच काउंटिंग हो रही है. 14 टेबल रखे गए है. 19 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी. उपचुनाव के दंगल में 7 उम्मीदवार मैदान में है. जिसमे भारतीय जनता पार्टी से ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस की तरफ से सावित्री मनोज मण्डावी, गोंडवाना…