Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को बधाई दी है, इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने षड्यंत्र के जरिए सत्ता का दुरुपयोग और चरित्र हनन कर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोप और सहानुभूति वोट के कारण कांग्रेस जीत पाई. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ED की कार्रवाई को लेकर कहा कि जहां-जहां करप्शन है, वहां ED जाएगी. जहां गुड़ है, वहीं मक्खी जाएगी. छत्तीसगढ़ में ED और IT की टीमें आई नहीं है, बल्कि स्थाई…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक राज्य में करीब 1776 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। इनमंे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 32 हजार 888 महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास ही दाई-क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित है। योजना के तहत दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चियों…

Read More

K.W.N.S.-सक्ती। सक्ती का देसी सुपर बाजार सी-मार्ट अब लोगों की बीच अपनी जगह बनाने में सफल हो रहा है। सी मार्ट बाजार में देशी उत्पादों की जमकर बिक्री हो रही है। पिछले रुपये का साबुन, दोना पत्तल, सरसों तेल, कैरी बैग और ग्लिसरीन जैसी सामग्रियों की बिक्री हुई है। इससे राज्य के सहायता समूह की महिलाओं को लाभ मिला है। जिन्होंने इन सभी प्रोडक्ट को बनाया है। सी-मार्ट में देसी उत्पादों की हो रही बिक्री विभाग के अधिकारियों ने पिछले दस दिनों का रिपोर्ट कलेक्टर के सामने रखा है। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सी-मार्ट में पिछले…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा – कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा, हम सबकी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपने राजनीति में समर्पण, सेवा व सुचिता के अभूतपूर्व मानक स्थापित किए हैं। आप हम सब की प्रेरणा हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की हम सब कामना करते हैं।जीवेत् शरदः शतम् कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का आज 76वां जन्मदिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. सोनिया गांधी अभी राजस्थान में हैं. सवाई माधोपुर के…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन के रैक की सुबह कोचिंग डिपो में जांच की गई तो उसके दो कोच के दो खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। चेन्नई से बिलासपुर के बीच किसी स्थान पर इस ट्रेन पर पथराव किया गया जिसके निशान कोच में दिख रहे हैं। यह कहां पर हुआ किसी को पता नहीं। वंदे भारत ट्रेन की नई रैक इस्तेमाल होने से पहले ही खंडित हो गई है। ट्रेन के दो कोच के दो खिड़की के शीशे चटखे हुए हैं। शीशे को इस तरह से चटखना पथराव की वजह से होता है। इस ट्रेन की रैक में…

Read More

K.W.N.S.-बेमेतरा। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग में सुबह एक युवक ने खेत के मेड़ में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बेमेतरा थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि मृतक टेकराम बंजारे पिता निगम प्रकाश बंजारे (19 साल) वार्ड नंबर 1 पिकरी का रहने वाला था। जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतक अलसुबह 4 बजे घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह करीब 8 बजे सड़क से गुजर रहे लोगों ने युवक को नवागढ़ चौक के पास सड़क किनारे स्थित खेत के मेड़ में पेड़…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का जादू चला है। आदिवासी आरक्षण को लेकर तमाम विरोध के बावजूद कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। इस चुनाव में छाप छोड़ी पूर्व ढ्ढक्कस् और सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम ने। उन्होंने जोरदार टक्कर दी। खास बात यह है कि बाकी चार प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं। पहले राउंड से ही कांग्रेस…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गये हैं। अब तक गुजरात में भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसी के साथ हिमाचल कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग यानी अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का खतरा भी महसूस होने लगा है। बताया जा रहा है कि नतीजों के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को चंडीगढ़, रायपुर अथवा जयपुर-उदयपुर ला सकती है। कांग्रेस विधायकों को रायपुर लाए जाने की संभावना से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, विधायकों को यहां तो नहीं लाएंगे लेकिन अपने साथियों को संभालकर तो रखना पड़ेगा। भाजपा कुछ भी कर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। देश की राजनीतिक पटल पर दो नाम ही छाए हुए हैं। एक पीएम नरेंद्र मोदी तो दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। जिसने हिमाचल प्रदेश में अपनी राजनीति का लोहा मनवा दिया है। गुजरातियों ने यदि गुजरात में पीएम मोदी के लिए गुजराती मा बोलु तने प्रेम करूं छु तो छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर की जनता ने भूपेश के लिए कहा पोसइया हवय त फिकर का बर, लात तान के सोबो अऊ बारी बखरी ला बो-बो । हाल ही में दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ हुए छत्तीसगढ़ सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में हुए उपचुनाव…

Read More

K.W.N.S.- बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में भी भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया के लगातार गिरते प्रदर्शन पर सवाल उठाये हैं। भारतीय टीम पहले एशिया कप उसके बाद टी20 विश्वकप के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश में भी नाकाम रही। इससे अब रोहित शर्मा की कप्तानी और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की कोचिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह भी मांग की जा रही है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टी20 टीम की कप्तानी देने के साथ ही द्रविड़ पर काम के बोझ को भी कम करना होगा। पूर्व सलामी…

Read More