Author: admin

K.W.N.S.-बसना। विधानसभा बसना के ग्राम गोपालपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम जारी है. हाट बाजार क्लिनिक योजना से लाभान्वित कबीर साहू खैरखूँटा ने बताया कि योजना का लाभ मिल रहा है, हर शुक्रवार को बाजार में गाड़ी आती है। ब्लड टेस्ट, दवाइयां और डॉक्टरी सलाह निःशुल्क मिल रहा है। वही किसान राजेन्द्र डड़सेना ने बताया कि उन्हें धान विक्रय के लिए टोकन मिल गया है, और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 3 किश्त की राशि भी मिल चुकी है। कौशिल्या बाई यादव ग्राम अठारह गुड़ी ने बताया कि राशन कार्ड बना है। परिवार में 12 सदस्य हैं। बहु-बेटे के लिए अलग…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नागपुर-बिलासपुर के बीच 11 दिसम्बर से शुरू हुई वंदेभारत एक्सप्रेस भारत में सबसे तेज गति से दौड़ने वाली ट्रेन मानी जा रही है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ा बयान जारी किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने बयान में कहा कि इस ट्रेन का किराया बहुत अधिक है, इसका लाभ आम आदमी को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की ट्रेनें लगातार बंद हो रही थीं, तब किसी ने कुछ नहीं कहा। एक ट्रेन शुरू हो गई तो पूरे प्रदेश को सिर पर उठा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा और भी ट्रेनें शुरू…

Read More

K.W.N.S.- एम.एल. चौधरी, सहायक संचालक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश को नई राह दिखा रहा है। राज्य में ग्रामीण क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले लाखों भूमिहीन लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए न्याय योजनाओं की कड़ी में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। देश में अपने किस्म की यह पहली योजना है। इस योजना में गांव में मजदूरी करने वाले लोगों को साल में 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमेंव जयते की मूल भावना को लेकर…

Read More

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धि और जनशिकायतों एवं जनसमस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होने गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में अनिवार्य रूप से हर महीने में कम से कम 30 क्विंटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के साथ ही 30 क्विंटल से कम खरीदी वाले गौठानों से सम्बद्ध ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं सचिव को नोटिस जारी करने तथा समुचित कारण नहीं बताए जाने पर वेतन रोकने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए। कलेक्टर ने मवेशियों के चारे के लिए प्रत्येक गौठानों में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान बसना के ग्राम पिरदा निवासी आदिवासी किसान राजेश सिदार के घर पहुंचकर भोजन किया। सिदार के घर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों से भरपूर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को किसान सिदार के यहाँ कांसे की थाली में लाल भाजी, टमाटर चटनी, हाथ से पिसा मूंग दाल का बड़ा एवं छत्तीसगढ़िया व्यंजन परोसा गया। इस दौरान गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह एवं उनके साथ राजेश सिदार ने भी भोजन किया। यहां मुख्यमंत्री बघेल को छोटी बच्ची ने भोजन परोसा…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश को नई राह दिखा रहा है। राज्य में ग्रामीण क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले लाखों भूमिहीन लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए न्याय योजनाओं की कड़ी में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। देश में अपने किस्म की यह पहली योजना है। इस योजना में गांव में मजदूरी करने वाले लोगों को साल में 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमेंव जयते की मूल भावना को लेकर काम कर रही…

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु जिले के चेंगम तालुक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो किशोरी बेटियों समेत चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस व्यक्ति की पहचान बाद में 45 वर्षीय पलानीसामी के रूप में हुई है । यह व्यक्ति तमिलनाडु जिले के चेंगम के पास ओरांथावाड़ी गांव का एक खेतिहर मजदूर था। हालांकि घटना के सही कारणों का पता नहीं चला है, पुलिस ने कहा कि घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने आज उन्हें इसकी…

Read More

विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत रखी जा रही नजर नई दिल्ली। देश में इस समय चीन की 174 कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान, सरकार ने सोमवार को सदन को सूचित किया कि देश में 174 चीनी कंपनियां पंजीकृत हैं, जो विदेशी कंपनियों के रूप में भारत में कॉर्पोरेट मंत्रालय के साथ व्यापार करती हैं। सरकार ने यह भी कहा कि सीडीएम डेटाबेस के अनुसार, भारत में 3,560 ऐसी कंपनियां हैं, जिनमें चीनी निदेशक हैं। सरकार ने बताया है कि चीनी निवेशकों या शेयरधारकों वाली कंपनियों की सही-सही संख्या बताना संभव नहीं है, क्योंकि एमसीए प्रणाली में…

Read More

कर्नाटक। कोरोना वायरस के बाद अब देश में जीका वायरस (Zika Virus) ने भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक में इसका पहला मामला सामने आया है। पांच साल की बच्ची में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच साल की बच्ची के जीका वायरस से संक्रमित होने के बाद एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। बता दें कि राज्य में यह पहला मामला सामने आया है और सरकार स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है। इस वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह…

Read More

नई दिल्ली। पहले एशिया कप में T20I क्रिकेट में करियर का पहला शतक फिर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 44वां वनडे शतक लगाने के बाद विराट कोहली की नजर टेस्ट क्रिकेट में भी शतकों के सूखे को दूर करने पर होगी। टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाए 3 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14-18 दिसंबर के बीच चटगांव में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास टेस्ट में 3 साल से शतकों के सूखे को दूर करने का मौका है, क्योंकि इस साल वह…

Read More