Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। पूरे विश्व में आफत बन कर आई कोविड-19 जैसी महामारी को दूर करने की जंग में अभूतपूर्व योगदान के लिए जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को फिक्की सीएसआर विशेष प्रशस्ति सम्मान प्रदान किया गया है। जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर उन चंद अग्रणी संस्थाओं में से एक है, जिसने कोविड-19 के खिलाफ जंग में सरकार और आम लोगों की मदद के लिए अनेक सराहनीय कार्य किये। जेएसपी के सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे जेएसपी फाउंडेशन ने चेयरपर्सन शालू जिन्दल के मार्गदर्शन में गरीबों, जरूरतमंदों को कोविड-19 के कारण उत्पन्न संकट…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 09 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल हैं । लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद जिले…

Read More

K.W.N.S.- मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने मंगलवार को अपनी आगामी मराठी फिल्म ‘वेद’ के आधिकारिक ट्रेलर का अनावरण किया। इंस्टाग्राम पर रितेश ने ट्रेलर साझा किया जिसे उन्होंने मराठी में कैप्शन दिया, “आमचा वेद।” ‘हाउसफुल’ अभिनेता द्वारा ट्रेलर साझा करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में लाल दिल और आग इमोटिकॉन्स छोड़ दिए। रोमांटिक एक्शन फिल्म में रितेश के अलावा जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं। सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे। ‘वेद’ ‘मस्ती’ अभिनेता के निर्देशन की पहली फिल्म है और 30 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी।राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के द्वारा जिले के कुरूद विकासखण्ड के ग्राम बगौद निवासी उन्नत मत्स्य कृषक मुश्ताक खान की कम्पनी भारतबाला एक्वा कल्चर को उनके द्वारा उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय मछलीपालन, उत्पादन एवं उससे रोजगार सृजन के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें आज केन्द्र शासित प्रदेश दमन में केन्द्रीय मछलीपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला के हाथों प्रदान किया गया। मुश्ताक खान को ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म’ का अवॉर्ड आज राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) की ओर से केन्द्र शासित प्रदेश दमन के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम दुनेथा में केन्द्रीय मंत्री के द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मछलीपालन…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। दिव्यांग पिताम्बर को अब कहीं भी आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। उसकी समस्या का निराकरण कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उसे बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान कर किया है। दिव्यांग पिताम्बर ने बताया कि वह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुटेरी का निवासी है। उसने आज जनदर्शन कार्यक्रम में पहुॅचकर कलेक्टर को अपनी समस्याएॅ बताई और बैटरी चलित ट्रायसायकल की मांग की थी। कलेक्टर शर्मा ने पिताम्बर की समस्या को संवेदनशीलता के साथ विचार कर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराए। Also Read – निर्माणकार्य के दूसरे-चौथे दिन उखड़ रही सड़कें, विधायक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आज पिरदा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री बघेल लोगों से उनकी समस्याओं संबंधित आवेदन लेने खुद पहुंचे तो आठ वर्षीय दृष्टिबाधित बालक हिमांशु पसायत के लिए उसके पिता ने मुख्यमंत्री से मदद मांगी। ग्राम–जगत के निवासी हिमांशु के पिता प्रमोद पसायत की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, वे मजदूरी करते हैं, बेटे का इलाज कराना चाहते हैं। हिमांशु की आंखों में रोशनी नहीं है मगर उसके कंठ से सुरीले स्वर फूटते हैं। वह तीन भाषाओं हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उड़िया में सुमधुर गायन करता है। हिमांशु पांच वर्ष की आयु से संगीतमयी प्रस्तुति देता है । मुख्यमंत्री ने हिमांशु…

Read More

K.W.N.S.- सरगुजा। हेल्थ एजुकेशन में अब सरगुजा समृद्ध बन रहा है. सरगुजा को एक और बड़ी सौगात मिली है. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर को 150 सीटों के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है. केंद्र ने सैद्धांतिक स्वीकृति देने के साथ ही सुविधाओं में विस्तार के लिए 82 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है. केंद्र और राज्य के बीच एमओयू के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी. सीट बढ़ाये जाने से इसका लाभ क्षेत्र के एमबीबीएस छात्र छात्राओं को होगा। इस कॉलेज की स्थापना 100 सीटों के साथ वर्ष 2016 में की…

Read More

K.W.N.S.-महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई गयी हैं, ताकि हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री की घोषणा गोपालपुर 1. बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा देने की घोषणा। 2. शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के भवन का उन्नयन। 3. ग्राम मेमरा हाईस्कूल का हायर सेकंडरी…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। अंबिकापुर में 65 वर्षीय महिला की लाश मिलने के मामले में सरगुजा एसपी ने खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि महिला का शव जला हुआ नहीं था, भूख से उसकी मौत हुई है। मृतका की पहचान बिफ़ईया अगरिया के रूप में की गई है, वह उदयपुर के इंद्रा आवास गांव की रहने वाली है। महिला की लाश सोमवार शम को मिली थी। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि 7 दिन पहले महिला को गांव में घूमते देखा गया था। मामला उदयपुर…

Read More

K.W.N.S.-मुंगेली। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रय जैसे अवैध धंधों की बाढ़ सी आ गई है। बच्चे और युवा बुरी लतों का शिकार बन अपने भविष्य को अंधकारमय बनाते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य एवं महिला कांग्रेस छ्ग की प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने इन अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए मुंगेली के जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल ने बताया कि मुंगेली जिले के अधिकांश थाना क्षेत्रों के अधीन गांवों और शहरों में जुआ,…

Read More