Author: admin

K.W.N.S.-धमतरी। जिले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाऊस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक चल रही है. बैठक में अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कत, खासकर इस क्षेत्र में नगारची जाति के लोगों को आ रही समस्या की जानकारी लेकर समस्या का निराकरण करने के निर्देश। स्कूलों में जाति प्रमाण बनाए जाने के मामले में पूछे जाने पर डीईओ ने बताया कि 66 हजार आवेदन में से लगभग 50 हजार प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। इस पर बचे हुए आवेदनों का निराकरण के लिए ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव कराने के निर्देश। बैठक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और ट्वीटर पर लिखा – ‘लड़की हूं लड़ सकती हू्ं’ की पर्याय, हम सबकी नेता, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएँ। हम सब आपके सुखद और उज्जवल जीवन की कामना करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा या प्रियंका गांधी वढेरा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से है और फिरोज़ गाँधी तथा इंदिरा गाँधी की पोती हैं।

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। धमतरी के रावां गांव में सतनामी समाज को प्रताड़ित करने और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत एसपी कार्यालय में पहुंची है. धमतरी बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे के नेतृत्व में रावां गांव के सतनामी समाज के लोग धमतरी पुलिस कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ गैर संवैधानिक शब्दों के प्रयोग करने को लेकर एससी-एसटी एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. सतनामी समाज के लोगों ने पुलिस कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। धमतरी बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि “लगातार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर से भाजपा के दो दर्जन पार्षद स्थानीय सांसद सुनील सोनी, सरोज पांडे और पूर्व मंत्री राजेश मूणत दिल्ली पहुंचे। सभी ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की। उनसे सभी नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि रायपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम कुछ हो नहीं रहा मगर फंडिंग पूरी ली जा रही है। शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे भी प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री पुरी से सभी ने इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। शहर के कई क्षेत्रों से महंगी साइकिल चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चों के साइकिलो को टारगेट कर चोरी करता था। कई दिनों से पुलिस को चोरी की शिकायत मिल रही थी. जिस पर अधिकारी ने एक विशेष टीम गठित किया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली एक आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहा है. मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गा प्रसाद उर्फ लुलु रजक पिता छेदीलाल रजक उम्र 25 वर्ष निवासी…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिहावा स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य विभाग में दवाई की उपलब्धता और स्टाफ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री द्वारा जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे सोंढुर में मरम्मत कार्य की जानकारी पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य में लाइनिंग का कार्य पूरा हो गया है। जुआ, सट्टा, चाकूबाजी की शिकायत मिलने की बात पर मुख्यमंत्री ने तत्काल लगाम लगाने एसडीओपी को निर्देशित किया। मगरलोड तहसीलदार की शिकायत मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया I बताया गया कि उक्त तहसीलदार को हटा दिया गया…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिहावा स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया और स्थानीय विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव मौजूद। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार बनते ही ऋण माफी की। वन अधिकार पट्टा के बारे में पूछे जाने पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि 12 हजार व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टे दिए गए हैं। नक्सल पीड़ित परिवारों की मीटिंग लेकर उनके आवास और आजीविका की व्यवस्था का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश। राम वन गमन पथ निर्माण के बीच आ…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी नेता व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 4 वर्ष तक कांग्रेस के कामों का बखान करने वाले भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है कि छत्तीसगढ़ में विधायकों के परफॉर्मेंस खराब है। और उनके टिकट काटे जाएंगे। कांग्रेस विधायक के परफारमेंस पर सीएम भूपेश ने दिया बड़ा बयान – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सीएम भूपेश बघेल ने विधायकों के टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसे लेकर सियासी जगत में जमकर चर्चा हो रही है। सभी लोगों के जुबान पर ये बात है कि इस बार के विधानसभा…

Read More

K.W.N.S.-निर्मल रानी -उत्तराखंड के सीमाँचलीय क़स्बे जोशीमठ में पहाड़ों के धंसने की सूचना मिलने के बाद ख़बर है कि प्रधानमंत्री कार्यालय स्वयं इस प्राकृतिक आपदा पर नज़र रख रहा है। पहाड़ों के धंसने का सिलसिला फ़िलहाल यहीं थम जायेगा या अभी इस तरह की और घटनाओं का सामना क्षेत्रवासियों को करना पड़ेगा इसके बारे में अभी तो निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता परन्तु इतना तो ज़रूर है कि पहाड़ों के धसान की इस घटना ने उत्तराखंड वासियों विशेषकर कुमाऊं,पौड़ी व गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के माथे पर भय व चिंता की लकीरें ज़रूर खींच दी हैं…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में लगाई गई याचिका पर 8 फरवरी को अंतिम सुनवाई होगी. कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने 2008, 2013 और 2018 तक संपत्ति को लेकर शपथपत्र में गलत जानकारी दी है. मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में मामला की सुनवाई के बाद 8 फरवरी को अंतिम सुनवाई की बात कही है।

Read More