Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा है. भाजपा द्वारा आपातकाल लगाने की बात पर सीएम बघेल ने कहा, समय समय पर अलग-अलग कानून बनाया जाता है. यहां तो भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्म विरोधी हो जाते हैं. वहीं दिल्ली के बारे में बोलो तो राष्ट्रविरोधी कहलाते हैं. साथ ही धर्मांतरण पर बहस करने की बात कही है. आगे सीएम बघेल ने कहा, 15 साल की भाजपा सरकार में एक भी प्रदेश से केंद्रीय मंत्री नहीं बना है. जबकि पहले ऐसा नहीं था, हम भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से कोई केंद्रीय मंत्री हो. आज…
K.W.N.S.- बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नगर के पास उमझर स्कूल के पास कार और ट्रक का ट्रक की भिड़ंत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर 12.30 की है, जिसमें कार चालक की मौत हो गई वहीं कार में पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को कार से निकाल कर उसे बैकुंठपुर जिला अस्पताल की मरचुरी भिजवाया और महिला को इलाज के लिए नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दुर्घटना होने के बाद मौके पर काफी संख्या में…
K.W.N.S.- दुर्ग। दुर्ग जिले के रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण को लेकर वहां के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस जब उनको समझाने के लिए पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। बाद में चक्का जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। इसके बाद लोग वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह रसमड़ा गांव मे औद्योगिक प्रदूषण की समस्या को लेकर वहां के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम करने से औद्योगिक…
K.W.N.S.-पंजाब। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत लुधियाना के दोराहा से की। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने 21 समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के अध्यक्षों को 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक और उमर अबदुल्लाह, क्रछ्वष्ठ से तेजस्वी और लालू यादव को न्योता दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने शरद यादव को भी अलग से न्योता दिया है। ऐसे 21 दलों का नाम सामने आया है जिन्हें…
K.W.N.S.- बिलासपुर। जिले की पुलिस ने तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महिला तस्कर के कब्जे से 600 नग इंजेक्शन एम्पूल रेसोजैसिक मादक पदार्थ जब्त की गई है. बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अफसरों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों…
K.W.N.S.-रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का लैपटॉप पर बटन क्लिक करके शुभारंभ किया। जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि जल संसाधनों को संरक्षित करने और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और नवीनीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जलशक्ति अभियान के तहत यह योजना तैयार की गई है।…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्मारक ‘डे-भवन’ के जीर्णोद्धार कार्या का शुभारंभ किया। राज्य सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के निवास स्थान को संरक्षित करने ‘डे-भवन’ को स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का लैपटॉप पर बटन क्लिक करके शुभारंभ किया। जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी…
K.W.N.S.-मुंगेली। जिले के लोरमी इलाके में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इधर घटना की जांच के लिए पहुंचे पुलिस के वाहन को मेटाडोर ने टक्कर मार दी। इसमें पुलिस वालों की जान बाल-बाल बची। उन्होंने जैसे-तैसे खेत में कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों मामलों में पुलिस दो अलग-अलग FIR दर्ज की है। मामला लोरमी के चिल्फी चौकी क्षेत्र का है, जहां मंगलवार रात लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर घुटुरकुंडी निवासी 35 वर्षीय उदित नारायण यादव रोज की तरह वापस लौट रहा था। वो बोड़तरा से काम करके अपने घर जा रहा था। रात 10 बजे…
K.W.N.S.-धमतरी। भीतररास सिहावा स्थित माँ शीतला मंदिर इस अंचल में ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भक्तों एवं श्रद्धालुओं में शीतला माता के प्रति अगाध आस्था होने से इस मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आतें हैं। उल्लेखनीय है भीतर रास सिहावा स्थित माँ शीतला शक्तिपीठ सिहावा अंचल के लगभग 400 गांवो की प्रमुख देवी गद्दी मालकिन है। इस कारण शीतला माता की सेवा एवं मंदिर की देख-रेख अंचल के गांव वालों के द्वारा किया जाता है। इस मंदिर में प्रमुख रूप से निसंतान दम्पति, बीमारियों से मुक्ति एवं अन्य परेशानियों से निजात…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म सिटी विकसित की जा सकती है। इसकी शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी और जिला प्रशासन के अफसर साइट विजिट के लिए पहुंचे। राज्य सरकार महासमुंद जिले के ग्राम बिरबिरा में जल्द फिल्म सिटी बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी बनने के बाद प्रदेश में फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों कलाकारों, टेक्नीशियनों और निर्माता-निर्देशकों सहित स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। संस्कृति मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह फिल्म सिटी बनाने के लिए उपयुक्त स्थल…