Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर/ दिल्ली। RepublicDay 2023 पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया। समारोह को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए यह गौरव व सम्मान का विषय है कि राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराने का अवसर मिला। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे यह दायित्व सौंपकर न केवल संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी का भी सम्मान किया है। आइए इस #गणतंत्र_दिवस पर हम सभी मिलकर अपने संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प लें और उत्कृष्ट भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। …
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रदेश की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज एवं राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल उइके ने आसमान में उल्लास को प्रदर्शित करते तीन रंगों के गुब्बारे भी छोड़े। समारोह में लयबद्ध और आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में किया संबोधित
K.W.N.S.-जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जगदलपुर के लाल मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा —- हमर भारत के सबले बड़े तिहार, गणतंत्र दिवस के बेरा म हमर सियान मन ल, दाई-दीदी मन ल, भाई-बहिनी- संगवारी अउ नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !! आज हमर संविधान के जय-जयकार करे के दिन हवय। आज जम्मो रहवइया मन, जम्मो मनखे मन के घलोक जय-जयकार करे के दिन हे। काबर के गणतंत्र के बिचार म जम्मो मनखे के…
K.W.N.S.-रायपुर। आदिवासी पर्वों के लिए सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. प्रत्येक ग्राम पंचायत को हर साल 10 हजार रुपये मिलेगा, साथ ही मुख्यमंत्री आदिवासी पर्व सम्मान निधि की घोषणा की है. सीएम ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लाल मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा — हमर…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अनेक महत्वपूर्ण सौगात दी है। घोषणा-1 प्रदेश में आदिवासी पर्व सम्मान निधि की घोषणा- छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध रही है । आगामी वित्तीय वर्ष से सरकार बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के उत्तम आयोजन के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान करेगी। घोषणा-2 युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। घोषणा-3 महिला…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड के ग्राम गिरोला में सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधि द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर बदल रहा है। बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुलिस के जवान ग्रामीणों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साल में बस्तर में सबसे कम हिंसा की घटनाएं हुई हैं,…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज बकावंड विकासखण्ड के ग्राम गिरोला स्थित मां हिंगलाजिन मंदिर पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक राजमन बेंजाम और अनूप नाग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास विकास प्राधिकरण मद से निर्मित कराई गई 9 गुमटियों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी। प्राधिकरण…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। बघेल ने…
K.W.N.S.-कोरिया। कोरिया जिला अस्पताल द्वारा एक्सपायरी बताकर दवाओं को फेंकने पर स्वास्थ विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है. जिसके बाद ड्रग विभाग के अधिकारियों के जांच दल के द्वारा मिट्टी में दबाई गई दवाओं की खुदाई कराई गई. खुदाई के बाद में निकल रही दवाओं के देख ड्रग विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं. इन दवाओं में बेहद संवेदनशील दवा डाइजापाम के इंजेक्शन काफी मात्रा में मिले हैं. इसी तरह करीब 70 प्रकार की जीवन रक्षक दवाइयां खुदाई में निकलने की बात सामने आई है। खुदाई के बाद निकला दवाइयों का जखीरा: जीवन रक्षक मानी जानी…
K.W.N.S.-जगदलपुर। जगदलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग की छत से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी का है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसका पैर स्लिप हो गया और वह छत से गिर पड़ा। जैसे ही परिजनों ने बच्चे को गिरते देखा, उन्होंने तुरंत उसे महारानी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम…