Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल ने राज्य के वीर बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया और उनके साहस और सूझबूझ को सराहा। राज्यपाल के हाथों राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बच्चों में कांकेर की जम्बावती भुआर्य तथा महासमुंद की 18 वर्षीय छाया विश्वकर्मा शामिल है, जिन्हें उनके साहसिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य बलों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा की युवा अधिकारी सुश्री पूजा कुमार ने किया। इस मौके पर राज्यपाल ने सभी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्वों के संरक्षण के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध रही है। आगामी वित्तीय वर्ष से बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के बेहतर आयोजन के लिये मुख्यमंत्री आदिवासी पर्व सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके तहत…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक अरूण यादव, गांधी मैदान से यात्रा की शुरुआत की. जो रायपुर दक्षिण विधानसभा के छत्तीसगढ़ नगर में समाप्त होगी. यह अभियान दो महीनों तक चलेगा. राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक अरुण गांधी ने कहा, आज से राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश के 307 ब्लॉकों से हाथ एक साथ हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क यात्रा निकाली जा रही है, जो प्रदेश के सभी बूथों तक जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि,…

Read More

K.W.N.S.-सरगुजा। सरगुजा के मैनपाट में लूटपाट की घटना हुई है. यहां के रोपखार स्थित पेट्रोल पम्प में दिनदहाड़े दो बाइक सवार लोगों ने पम्प कर्मचारी से 50 हजार रुपए लूटे और फरार हो गए. लूट के बाद भाग रहे युवकों का पीछा कर कर्मचारियों ने उनकी फोटो खींच ली थी. इस दौरान लुटेरे कर्मचारियों को चकमा देकर बतौली के रास्ते भाग रहे थे लेकिन आरोपियों को बतौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले है. मैनपाट के रोपखार मुख्य मार्ग पर स्थित ऋषित पेट्रोल पम्प पर बुधवार की शाम लगभग चार बजे दो युवक…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के आमगुड़ा चौक पहुंचे और अमर वाटिका का लोकार्पण किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर अमर वाटिका विकसित की जा रही है. बस्तर की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद जवानों की याद में अमर वाटिका निर्मित की गई है। अमर वाटिका में करीब 60 फीट ऊंचा शहीद स्मारक बनाया गया है। शहीद स्मारक के पास एक काले ग्रेनाइट की दीवार में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के नाम लिखे जा रहे हैं। इसके अलावा पास में ही…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। पूरे भारत में जहां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, वही जगदलपुर में रहने वाले थर्ड जेंडर के परिवार के लोगों के खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है, जिसका कारण है कि अभी हाल में ही हुई बस्तर फाइटर में थर्ड जेंडर के 8 सदस्यों ने पहली बार 26 जनवरी को लालबाग मैदान में आयोजित परेड दल में शामिल होने के साथ ही प्रदेश के मुखिया को सलामी देते हुए मार्च पास्ट भी किया, थर्ड जेंडर के सदस्यों ने अपने समाज के बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ ही आगे बढ़ाने के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रदेश की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और छत्तीसगढ़ की जनता के नाम संबोधन दिया। राज्यपाल उइके ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद अब हम गौरवशाली 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं और इसके…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शहीद स्मारक स्थल से 11.15 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन करने के बाद दंतेश्वरी मंदिर परिसर से कोतवाली तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.05 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.35 बजे आमागुड़ा चौक में आमागुड़ा चौक और अमर वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम तुरेनार में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही एडीसी द्वय विवेक शुक्ला तथा मेजर सिद्धार्थ सिंह सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे। राजभवन…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे संविधान में लिखी इबारतों को बहुत ही साफ मन और न्याय के अटूट इरादे से समझा जा सकता है। विरासत में हमें न्याय के लिए जो अडिग साहस मिला है, उसी को हमने अपनी सरकार का मूलमंत्र बनाया है। सबसे कमजोर तबकों को सबसे पहले और सबसे ज्यादा तवज्जो देकर न्याय दिलाना हमने अपना प्रथम कर्तव्य माना है। जिसके कारण हम बिना किसी संशय के विगत चार वर्षा में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा पूरी लगन से कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने आज 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर…

Read More