Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम अधिकृत रूप से बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड कर दिया गया है। यह नाम परिवर्तन भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से अनुमोदन के बाद कल प्रभावी हुआ है। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड करने की मुख्य वजह यह है कि कंपनी सिर्फ अपने मुख्य काम, यानी स्टील उत्पादन पर अधिक ध्यान देने और भविष्य में एक मज़बूत स्टील कंपनी के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नए नाम से कंपनी को देश और विदेश, दोनों जगह अपनी पहचान…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य (एकीकृत बाल संरक्षण योजना) के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना जरूरतमंद बच्चों के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। विशेष रूप से उन बच्चों के लिए, जो माता-पिता के संरक्षण से वंचित हैं या जिनकी देखरेख और शिक्षा में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, यह योजना आर्थिक सहारा बन रही है। कोरबा जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से अब तक 122 बच्चों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है। इन सभी बच्चों…

Read More

परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है बस्तर दशहरा publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में कल गुरुवार को हरेली अमावस्या के मौके पर पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की शुरुआत होगी। इस दौरान पारम्परिक मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक, सेवादार रथ निर्माण के लिए औजार बनाने ठुरलू खोटला रस्म अदा करेंगे। इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति द्वारा मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक, सेवादारों सहित गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों को उपस्थित होकर पाट जात्रा पूजा विधान में शामिल होने का आग्रह किया गया है। …

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। इमली भाठा, महासमुंद की रहने वाली गायत्री देवांगन एक साधारण लेकिन सजग महिला हैं, उनका जीवन और परिवार केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। वह न केवल एक कुशल गृहिणी हैं, बल्कि समाज की उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने योजनाओं की जानकारी लेकर उनका भरपूर लाभ उठाया और अपने परिवार को सशक्त बनाने की ओर कदम बढ़ाया। गायत्री ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत पहली बार माँ बनने पर 5,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त की। इस राशि का उपयोग उन्होंने प्रसव पूर्व पोषण…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ यात्रा के दौरान उफान नाला पार की। उन्होंने आगे जानकारी साझा करते हुए लिखा, कांवड़ यात्रा तीसरा दिन : माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर.आज कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन वन ग्राम महमाई में उफनते नदी की पूजा-अर्चना कर सर्वमंगल की कामना की और गौरकांपा तक की यात्रा हेतु उत्साहित मन और बोल बम के जयघोष के साथ प्रस्थान किया। छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-शांति और प्रदेश की समृद्धि की यह यात्रा सनातन संस्कृति, संस्कार और ‘शिवजी’ की अनंत आस्था की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम का ट्वीट कैबिनेट…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। प्रतिष्ठित श्याम मंदिर से धार्मिक आभूषण और नकदी की हुई सनसनीखेज चोरी की गुत्थी को रायगढ़ पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में सीमावर्ती ओड़िशा राज्य और पडोसी जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के छह आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ करीब 27 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई संपत्ति की बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला सर के सतत मार्गदर्शन और रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के कुशल नेतृत्व में चले इस 9 दिन के ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि धार्मिक आस्था पर चोट करने वाले अपराधियों को छिपने की कोई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे नीलेश कश्यप (19) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, वही एक अन्य सवार घायल बताया जा रहा है। नीलेश कश्यप पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे।जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र इलाके में सामने आया है। केदार कश्यप का भतीजा बुलेट पर सवार था इसी दौरान उसकी बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में नीलश ने दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य सवार को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। शव को बरामद कर सत्य साईं अस्पताल के मर्च्युरी में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। राज्य सरकार के नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को नया संबल मिला प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और किसान सरकार की पहली प्राथमिकता में हैं। देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इन डेढ़ साल के अवधि में किसानों के हित में लिए गए नीतिगत फैसलों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सुबह स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने डीकेएस अस्पताल का निरीक्षण किया। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज प्रातः राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अस्पताल में इलाज एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। साथ ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय जांच, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टर्स व अस्पताल के कर्मचारियों से संवाद कर सेवा भाव से मरीजों की देखभाल करने एवं अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।…

Read More