Author: admin

publicuwatch24.-धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाय-जी) भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीनों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर सराहनीय प्रगति हो रही है। 25 जुलाई 2025 की स्थिति में प्राप्त आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले के सभी चार विकासखंडों धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी में मिलकर कुल 21,875 मकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 20,297 मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस योजना की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने बीते बुधवार को विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत नारी और कोकड़ी का भ्रमण कर वहां संचालित ग्रामोद्योग द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री पांडेय ने हथकरघा, माटीकला, रेशम धागाकरण सहित विभिन्न पारंपरिक एवं लघु उद्योगों के संचालन को देखा और सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, नवाचार और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामोद्योग द्वारा किए जा रहे कार्यो को महत्वपूर्ण बताया। श्री पांडेय ने कहा कि ग्रामोद्योग से न केवल ग्रामीणों की आय में वृद्धि होती है, बल्कि यह…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर। नैला उपथाना क्षेत्र के सिवनी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे की लाश सड़क किनारे मिली है। हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि सिर पर चोट के निशान है। मृतक का नाम अर्जुन चौहान है. घटना की सूचना के बाद नैला उपथाना कि, पुलिस मौके पर पहुंची है और FSL की टीम को सूचना दी गई है। बता दें कि, युवक गुरूवार को घर से निकला था और आज उसकी लाश मिली है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, लोगों ने सड़क किनारे लाश देखी, जिसके बाद…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में एक पत्नी ने अपने जीजा को 1 लाख की सुपारी देकर अपने ही पति को मरवा दिया। 17 जुलाई को जीजा अपने साढू साहिल को चिकन-शराब पार्टी के बहाने हिर्री माइंस खदान ले गया जहां उसे खूब शराब पिलाई और पत्थर से सिर कुचलकर उसे मार डाला। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम तिफरा में कुछ साल पहले ही वर्षा खूंटे (20) और साहिल पटेल (25) की लव मैरिज हुई थी। पति शराब का आदि था और पत्नी से मारपीट करता था, जिससे वह परेशान थी। तब वर्षा ने अपने जीजा संग मिलकर उसे मारने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नवा रायपुर में बनाए गए पहला ट्राइबल म्यूजियम की तारीफ दुनियाभर में किए जा रहे है। आदिवासी इलाकों में जनजातीय समुदाय की परंपरा, उनके रहन-सहन, पहनावे, जेवर और उनकी मान्यताओं को दिखाती कई गैलेरीज हैं। यहां किसी आदमी के साइज के स्कल्पचर (प्रतिमाएं) रखी गई है। इन्हें देखकर लगेगा कि सब कुछ लाइव आपके सामने हो रहा है। दरअसल, सभी मूर्तियां एक्शन में है। देखकर लगता है कि आप किसी आदिवासी गांव में आ गए हैं। म्यूजियम में एक लाल बंगला भी बनाया गया है। बताया गया है कि, ये भुंजिया जनजाति की रसोई है। इसे रंधनी कुरिया…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विधायक भावना बोहरा कांवड़ लेकर डोंगरिया पहुंचीं है, अब कांवड़ यात्रा का पांचवा दिन है। उन्होंने सोशल मीडिया में जानकारी दी कि आज छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली की मन मे कामना लिए मोहतरा से डोंगरिया महादेव जी का जलाभिषेक करने हेतु कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान घनघोर वर्ष में भी सभी ने अपार उत्साह के साथ आगे की यात्रा प्रारम्भ की। यह कांवड़ यात्रा भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में निहित सिद्धांतों की पुनर्स्थापना है। काँवड़ यात्रा सिर्फ़ एक यात्रा नहीं है, ये महादेव को शीतल जल अर्पित करने की परंपरा है,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़े पर्व हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री के निवास कार्यालय में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया, साथ ही गौरी-गणेश, नवग्रहों और कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…

Read More

publicuwatch24.-बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 25 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। ये सभी नक्सली कुल ₹25 करोड़ के SZCM (Spacial Zonal Committee Member) श्रेणी के थे, जिन पर ₹1 करोड़ 15 लाख का इनाम घोषित था। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मसमर्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बदलाव कोई संयोग नहीं, बल्कि राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक स्वीकार्यता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्लानार योजना’ जैसी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सावन मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ आज बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी राजकुमारी तिवारी द्वारा किए जा रहे शिव महापुराण कथा का श्रवण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा देश और छत्तीसगढ़ सतत् रूप से विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री भोलेनाथ के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए। हरेली के पूजा-पाठ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री…

Read More