Author: admin

K.W.N.S.-अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी (सीपीआई-एम) को वोट देने से राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार की वापसी होगी। माकपा पर तीखा हमला करते हुए मोदी ने बिना नाम लिए कहा कि राज्य में पहले एक पार्टी का शासन था और चुनाव के दौरान एक ही पार्टी का झंडा दिखता था। अंबासा के धलाई जिला मुख्यालय में रैली में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान त्रिपुरा में ‘चंदा’ राज था और लोगों को हर मामले में माकपा को ‘चंदा’ देना…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती तीन दिवसीय रणवीरपुर प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने धर्म और देश के कई अहम मुद्दों को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ी बात कही है। इस दौरान उन्होंने आसाराम बापू की सजा को लेकर भी बड़ी बात कही है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि ‘आसाराम पर शील हरण का आरोप लगा है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया है तो आसाराम के वकील क्यों निर्बल पड़ गए? आसाराम के 4 करोड़ अनुयाई कहां गए? आसाराम ने स्वंय को संत घोषित किया। शासन से गठबंधन करने वालों का हश्र आसाराम की…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। जामुल पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को नाले में पुलिया के नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 साल पहले 26 मई 2019 को सुबह 5.30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि फौजी नगर गंगा इंजीनियरिंग के सामने स्थित पुलिया के नीचे नाला में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला की महिला की उम्र करीब 25-30…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। यह कहानी है हौसलों की उस उड़ान की, जो उन लोगों द्वारा एक संकल्प और विश्वास के साथ शुरू की गई है, जिन्हें उड़ने की तमन्ना तो है, लेकिन कभी उड़ान भरा नहीं। वे जिंदगी की सफर में ठीक से चल ही नहीं पाये, क्योंकि उन्हें अब तक ऐसा कोई मिला नहीं, जो उन्हें यह बता सकें कि कुछ पाने के लिए कुछ करना पड़ता है और मंजिल पर पहुंचने के लिए आगे बढ़ना भी पड़ता है। अब जबकि उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गौठानों में प्रारंभ किये गये ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा से मदद तथा जांजगीर-चाम्पा जिले…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम तामासिवनी स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक खुमरी पहनाकर एवं कृषक हल भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तामसिवनी को बहुत समय से जान रहा हूं। आज 43 साल बाद मैं अपने मित्र से भेंट कर रहा हूं, जो मेरे रूम पाटनर भी थे, आज वो गरियाबंद में प्रिंसिपल पद पर हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। अभनपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चंपारण स्थित जगतगुरु श्रीमद वल्लभाचार्य जी और श्री चम्पेश्वर महादेवजी का दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति तथा समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू,पूर्व विधायक एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्याम सुंदर दास और जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी साथ थे।

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. एक बेलगाम माजदा वाहन ने बाइक सवारों को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया. सड़क खून से सन गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. बताया जा रहा है कि माजदा की से बाइक सवार पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई है. एक बच्ची की हालत नाजुक है. उसलापुर ब्रिज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि तखतपुर क्षेत्र के बेलपान मेला से घूम कर बाइक सवार दंपत्ति और बच्चे लौट रहे थे. मूलतः कोटा के लमकेना में रहने वाला…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। शहर से लगे हर्रा टिकरा में वन विभाग की भूमि में खुदाई की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची महिला वन कर्मी उस समय सकते में आ गई जब बेखौफ जेसीबी चालक ने उसे कुचलने का प्रयास किया। डीएफओ पंकज कमल ने इस मामले की पुष्टि की है। साथ ही गांधीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं जेसीबी को भी जब्त कर लिया गया है। वन भूमि पर अतिक्रमण और नदी से रेत के अवैध परिवहन कार्य में जुड़े लोगों की दबंगई खुलकर सामने आ रही हैं। एक दिन पहले ही ग्राम सुखरी में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के उस कथन पर तंज कसा है, जिसमें पीएम ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा था कि नाना (नेहरू) का सरनेम लिखने में शर्म आती है। सीएम ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं को दादा के बजाए नाना का सरनेम लिखना चाहिए।बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों में भारत टॉप टेन में नहीं है। ऐसे में कैसे विश्व गुरु बनेंगे? उन्होंने आगे कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से जरूर हम आगे हैं, लेकिन भुखमरी, गरीबी, शिक्षा सब में हम लोग निचले पायदान…

Read More

K.W.N.S.-बस्तर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जगदलपुर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, समेत केंद्र से लेकर राज्य के कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि, कोर कमेटी की बैठक में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करने पर रणनीति बनेगी। साथ ही टिकट पर चर्चा की जाएगी। बस्तर में भाजपा के जो नेता चुनाव…

Read More