Author: admin

K.W.N.S.-मुंगेली। लोरमी SDM पार्वती पटेल ने इलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनवाने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष्मान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ के माध्यम से गांव-गांव में आयुष्मान कार्ड के फायदे बताये जाएंगे और लोगों को ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसी के तहत आयुष्मान भारत पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को जागरुक करने के लिए लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल से आयुष्मान रथ को रवाना किया गया. इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस दाऊ, बीपीएम शैलेन्द्र पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस रथ…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा आज दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचीं. एयरपोर्ट के अंदर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता कांग्रेसी गमछा और गुलदस्ता देकर स्वागत करना चाह रहे थे, लेकिन कुमारी शैलजा ने उन्हें रोक दिया. इससे कार्यकर्ता मायूस हुए, लेकिन मुस्कुराकर उन्होंने गमछा और गुलदस्ता मरकाम सहित अन्य नेताओं को भेंट कर दिया. एयरपोर्ट के अंदर लाउंज में कुछ देर रुकने के बाद कुमारी सैलजा मुस्कुराती हुई बाहर निकली, लेकिन नाराज दिख रही थी. आज पहली बार ऐसा हुआ कि उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात भी नहीं…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। देशभर के कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके भी शामिल हैं. उनकी जगह नए राज्यपाल की जिम्मेदारी बिस्वा भूषण हरिचंदन को सौंपी गई है. अब राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि तारीख फिक्स हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अनुसुईया उईके की जगह 22 या 23 फरवरी को शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में प्रारंभित तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिस्वा भूषण हरिचंदन के राजनीतिक सफर की बात करें…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर जिले के युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव भी मौजूद रहे। मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर अलग पार्टी बनाने की कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे कई बार मुख्यमंत्री के साथ साथ रहते हैं। टीएस सिंह देव ने मयाली नेचर पार्क के समीप प्राचीन शिव मंदिर की गुफा में स्थित महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की यहां दोनों नेताओं ने विशेष आरती कर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज कांकेर और जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक लेंगे। बता दें कि वे दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास के दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अवलोकन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर तीन बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे जगदलपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे शाम पांच बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में कांकेर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। अंबिकापुर में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का 14 फरवरी, मंगलवार को शुभारंभ किया जाएगा। मैनपाट महोत्सव कमलेश्वपुर के रोपाखार जलाशय के पास होगा। इस महोत्सव के लिए अधिकारियों ने पूरी तैयारी की है। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। बता दें कि इस महोत्सव के दौरान 78 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसमें 5 करोड़ के 31 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं 73 करोड़ के 13 कार्यों का शिलान्यास…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। जिले में बीते दिन आयोजित नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायाधीश के समक्ष प्राप्त प्रकरणों में दो ऐसे प्रकरण मिले, जिनमें वाहन दुर्घटना में मृतक के परिजनों एवं प्रेम विवाह के बाद सामंजस्य न बन पाने की वजह से तलाक हेतु आवेदन दिये गये थे। इन प्रकरणों पर जिला न्यायाधीश, दंतेवाड़ा अब्दुल जाहिद कुरैशी, ने संवेदनशीलता पूर्वक विचार कर न्यायालय के मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में वाहन दुर्घटना के फलस्वरूप मृत्यु के मामले में आवेदकगण ने बीमा कंपनी एसबीई जनरल इंश्योरेंस कंपनी रायपुर के साथ कुल 70 लाख रूपये में समझौता किया। दावा प्रकरण में मृतक स्व. सोमड़ा…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। 14 फरवरी को यूं तो प्रेम दिवस या वैलेंटाइन डे के रूप में जाना जाता है। इस दिन हर प्रेमी जोड़ा अपने प्रेम का इजहार करता है। लेकिन इस प्रेम दिवस को इलाके वाले अलग ही ढंग से मनाने जा रहे है। आज इलाके की जनता अपना प्यार मुख्यमंत्री के समक्ष जाहिर करने की तैयारी में है और वो प्यार भी याद दिलाने जा रही है जो शायद मुख्यमंत्री जी भूल गए है। दरअसल सरगुज़ा की गैर राजनीतिक मंच सड़क सत्याग्रहियों के द्वारा आज एक खास आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत ये लोग रैली निकाल कलेक्टर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पुलवामा हमले के शहीदों को सीएम भूपेश बघेल ने नमन किया और कहा – पुलवामा हमले की हृदयविदारक खबर और दृश्य आज भी हम सबकी आँखों के सामने महसूस होते हैं। हमारे देश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। हम उनका, उनके परिवारों का ऋण कभी नहीं चुका पाएँगे।हम सब कोटि-कोटि नमन एवं श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं। बता दें कि पुलवामा में हुए टेरेरिस्ट अटैक को आज 4 साल पूरे हो गए हैं. 14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3:00 बजे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आतंकवादी ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। AICC का 85वा अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कांग्रेस के प्रस्तावित महाधिवेशन पर कहा, अधिवेशन की तैयार जोरों पर है. तैयारियों की समीक्षा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आ रही हैं. तैयारियों के लिए जो कमेटियां बनी है उनकी बैठक भी ली जाएगी. बैठक में विभिन्न कमेटियों के कामों का बंटवारा किया जाएगा. अभी तक जो कार्य हुए हैं उसकी समीक्षा की जाएगी. बैठक में सीएम, मोहन मरकम और चंदन यादव भी शामिल होंगे. सभी नेता अधिवेशन स्थल का भी जायजा लेंगे. लोकसभा में सांसद विजय…

Read More