Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि देश को दस साल रिमोट से कंट्रोल करने वाली पार्टी भारत का लोहा सारी दुनिया में मनवाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर बता रही है, इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा को सोनिया गांधी से पूछना चाहिए कि उन्होंने कमजोर प्रधानमंत्री देश पर क्यों थोपा था। प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मीडिया को नहीं दबा रही। कांग्रेस की सरकार ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हैं. आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया. प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजाया गया है. पूरी सड़क में फूल बिछाई गई है. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को बेकार की कवायद करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस उसी ढ़र्रे पर चलती रहेगी, जिस पर चलती आ रही है। प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के शामिल न होने तथा उस बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव न कराये जाने का फैसला लिए जाने को सुनियोजित ड्रामा बताते हुए कहा कि कांग्रेस में अब भी सब कुछ एक परिवार के हुक्म पर हो रहा है। कुछ भी नहीं बदला। कांग्रेस में लोकतंत्र…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन 24 फरवरी से शुरू हो चुका है और आज कांग्रेस का 85वां अधिवेशन का दूसरा दिन है। इस मौके पर आज प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। उनके स्वागत के लिए नया रायपुर स्थित एयरपोर्ट से कई किमी की सड़कों पर गुलाब के फुल सजाए गए हैं। वहीं सेवा दल के लोग सेक्यूरिटी में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि आज कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है और ​आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी मुस्तैद रखी…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में होली से पहले ही पुलिस एक्शन में आ गई है। यही वजह है कि त्योहार में हुड़दंग मचाने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पहले ही गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक 208 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। होली पर्व नजदीक है। ऐसे में शहर के साथ ही जिले में पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई है। इसके साथ ही अपराध पर नकेल कसने और अपराधियों पर कानून का डर बैठाने के लिए एसपी संतोष कुमार ने त्योहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हैं. आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजाया गया है. पूरी सड़क में फूल बिछाई गई है. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवपुर में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की गई, जहां कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 118 मांग और 1 शिकायत शामिल हैं। इनमें से 50 का मौके पर निबटारा किया गया। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार ग्राम देवपुर में शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनका निराकरण किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एक बयान सामने आया है. टीएस सिंहदेव ने कहा है कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है और अगर उन्हें मौका मिला तो वो भी सीएम बनेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है. मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था. मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा. हालांकि, प्रधानमंत्री के चेहरे पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम के चेहरे के लिए चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि किस पार्टी की राष्ट्रीय स्तर…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर/पखांजुर। लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों की फसल सूखने की कगार पर है। इधर अधिकारी दफ्तर की कुर्सी तोड़ने में व्यस्त हैं। पखांजुर क्षेत्र के किसान अपनी मक्का फसल को लेकर परेशान हैं, तो वही बांदे के सब स्टेशन में बैठे अधिकारी कहते हैं, कि मैं कुछ नही बोलूंगा, मुझे बोलने का अधिकृत नही हैं। धान के बाद किसान मक्का का फसल करते हैं और पूरा फसल बिजली पर निर्भर रहता है। फसल में पानी देने के लिए बिजली आवश्यक होता हैं पर यहां बिजली सिर्फ नाम का रह गया है। अधिकारी की मनमानी के चलते…

Read More

K.W.N.S.-जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला सहित पूरे प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कलेक्टर दर पर वेतन सहित अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है। लेकिन अपनी इन आधा दर्जन मांगों को पूरा होता न देख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अब सड़कों पर विभिन्न रूपरंग में नजर आ रहे हैं। कोई कार्यकर्ता दुर्गा तो कोई काली तो कोई अहिंसा का पुजारी महात्मा गाँधी बनकर सरकार का ध्यान अपनी तरफ अपनी ओर खींचने में लगा हुआ है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल पिछले कई दिनों से लगातार जारी…

Read More